भारत-अमेरिका ट्रेड डील के करीब-रुबियो

भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल? रुबियो बोले- बस कुछ मुद्दे बाकी

मार्को रुबियो और एस. जयशंकर ने मुंबई में व्यापार, ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर चर्चा की। रुबियो ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील के लिए अब कुछ ही मुद्दे बाकी हैं।

By : स्वदेश डेस्क
भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल? रुबियो बोले- बस कुछ मुद्दे बाकी

अमेरिका और भारत के बीच लंबे समय से अटकी व्यापार वार्ता अब समझौते के करीब पहुंचती दिख रही है । अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मंगलवार, 20 अक्टूबर को मुंबई में भारतीय विदेश मंत्री एस.  जयशंकर से मुलाकात की। बैठक में व्यापार, ऊर्जा, निवेश और रक्षा सहयोग पर चर्चा हुई। बैठक के बाद रुबियो ने कहा कि दोनों देश समझौते के बेहद करीब हैं और अब बहुत कम मुद्दों पर सहमति बनना बाकी है। हालांकि, उन्होंने समझौते पर हस्ताक्षर की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई।

टैरिफ और रूसी तेल पर क्यों अटकी थी बातचीत?

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता पर अमेरिकी टैरिफ और भारत  की रूसी कच्चे तेल की खरीद का असर पड़ा था। अगस्त 2025 में अमेरिका ने भारतीय सामान पर टैरिफ बढ़ाकर कुछ मामलों में 50% तक कर दिया था ।

फरवरी 2026 में दोनों देशों ने अंतरिम व्यापार समझौते का ढांचा पेश किया। इसके तहत अमेरिका ने भारत के कई उत्पादों पर पारस्परिक टैरिफ दर 18% करने की बात कही। हालांकि, व्यापक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत जारी है।  भारत चाहता है कि उसके निर्यातकों को वियतनाम जैसे प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले नुकसान न हो।

ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर भी नजर

 भारत ने रूसी तेल की खरीद को अपनी ऊर्जा जरूरतों और बाजार की स्थिति से जोड़कर देखा है। साथ ही, वह अमेरिका समेत दूसरे देशों से ऊर्जा आयात  बढ़ाने और आपूर्तिकर्ताओं में विविधता लाने की बात कहता रहा है ।

रुबियो अपनी भारत यात्रा के दौरान गुजरात के जामनगर में रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिफाइनरी का दौरा भी करेंगे। दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते के साथ ऊर्जा, रक्षा और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी नजर है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026