यूपी TET में बड़ा अपडेट, PGT-TGT की 28 और 29 जनवरी एग्जाम कैंसिल, नई तारीखें जल्द

यूपी TET में बड़ा अपडेट, PGT-TGT की 28 और 29 जनवरी एग्जाम कैंसिल, नई तारीखें जल्द

उत्तर प्रदेश की शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। 28 और 29 जनवरी को प्रस्तावित टीईटी परीक्षा को कैंसिल कर दिया है। नया कार्यक्रम जल्दी जारी करने के निर्देश दिए हैं।

By : स्वदेश डेस्क
यूपी TET में बड़ा अपडेट, PGT-TGT की 28 और 29 जनवरी एग्जाम कैंसिल, नई तारीखें जल्द

लखनऊः उत्तर प्रदेश में शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से कराई जा रही टीईटी (शिक्षा पात्रता परीक्षा) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आयोग की ओर से टीईटी के साथ पीजीटी और टीजीटी भर्ती परीक्षाओं की 28 और 29 जनवरी को प्रस्तावित परीक्षा को निरस्त कर दिया है। अब इन भर्ती परीक्षाओं के कार्यक्रम जल्दी जारी किए जाएंगे।

दरअसल, यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग की मंगलवार को हुई बैठक में एग्जाम कंट्रोलर को निर्देश दिए गए हैं। इसमें जरूरी प्रक्रिया को पूरी करने की बात कही गई है। बता दें कि आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष पूर्व आईपीएस डॉ प्रशांत की अध्यक्षता में पहली बैठक हुई है। इसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

एग्जाम का वार्षिक कैलेंडर होगा जारी

इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आयोग की भर्ती एग्जाम का वार्षिक कैलेंडर भी तैयार किया जाए। फिर इसी के अनुसार परीक्षाएं कराई जाना सुनिश्चित की जाए। इस फैसले से साफ हो गया है कि आयोग की 29 और 30 जनवरी को होने वाली प्रस्तावित परीक्षा नहीं होने वाली है।

15 लाख छात्रों ने किया है आवेदन

बता दें कि यूपी टीईटी कैंसिल होने से करीब 15 लाख छात्र प्रभावित होंगे। वहीं, आयोग का कहना है कि यह फैसला जल्दबाजी से बचने और परीक्षा प्रक्रिया पूर्ण सफाई बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। इस बैठक में यह फैसला कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए इंटरनल विजिलेंस सिस्टम स्थापित की जाएगी।

क्या है यूपी टीईटी

बता दें कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का शॉर्ट फॉर्म है। यह उत्तर प्रदेश के स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य एग्जाम है। यह शिक्षक क्लास 1 से लेकर 8 तक के लिए है। यूपी टीईटी को उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड आयोजित करता है। इसमें दो पेपर आयोजित होते हैं। यह पेपर प्राइमरी और हाई प्राइमरी के लिए आयोजित होती है।

संबंधित सामग्री

UPTET 2026: आवेदन की तारीख बढ़ी, 3 मई तक भर सकेंगे फॉर्म

UPTET 2026: आवेदन की तारीख बढ़ी, 3 मई तक भर सकेंगे फॉर्म

यूपीटीईटी 2026 के आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 3 मई तक फॉर्म भर सकते हैं। सर्वर समस्या के चलते शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यह फैसला लिया है।

Apr 25, 2026
UPTET 2026 नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए अप्लाई करने की लास्ट डेट और सभी डिटेल

UPTET 2026 नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए अप्लाई करने की लास्ट डेट और सभी डिटेल

क्या आप भी टीचर बनने का सपना देख रहे हैं? UPTET नोटिफिकेशन जारी हो चुका है, जान लें कौन कर सकता है अप्लाई और इसकी लास्ट डेट...

Mar 24, 2026
UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती कैंसिल, STF रिपोर्ट के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला

UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती कैंसिल, STF रिपोर्ट के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला

यूपीईएसएससी की तरफ से अप्रैल 2025 में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। हालांकि योगी सरकार ने परीक्षा को कैंसिल कर दिया है।

Jan 07, 2026
यूपी में SIR की समयसीमा बढ़ी, अंतिम मतदाता सूची 6 मार्च 2026

यूपी में SIR की समयसीमा बढ़ी, अंतिम मतदाता सूची 6 मार्च 2026

यूपी में SIR की समयसीमा बढ़ाई गई। कच्ची सूची 6 जनवरी और अंतिम मतदाता सूची 6 मार्च 2026 को जारी होगी।

Dec 30, 2025
‘एक्टर-मॉडल को नहीं बनाउंगी जीवन साथी’, हर्षा रिछारिया ने बताया कैसा होगा होने वाला दूल्हा

‘एक्टर-मॉडल को नहीं बनाउंगी जीवन साथी’, हर्षा रिछारिया ने बताया कैसा होगा होने वाला दूल्हा

कौशांबी पहुंचीं हर्षा रिछारिया ने कहा कि उनका जीवनसाथी सनातन धर्म को मानने वाला होगा। ‘शक्ति सृजन यात्रा’ से धर्म जागरण का संदेश दिया।

Dec 28, 2025