विराट-अनुष्का फिर पहुंचे वृंदावन: तीसरी बार प्रेमानंद महाराज से मुलाकात

विराट-अनुष्का फिर पहुंचे वृंदावन: तीसरी बार प्रेमानंद महाराज से मुलाकात

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इस साल तीसरी बार प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। महाराज बोले मस्त रहिए, श्रीजी के आश्रित रहिए।

By : Swadesh Bhopal
विराट-अनुष्का फिर पहुंचे वृंदावन: तीसरी बार प्रेमानंद महाराज से मुलाकात

क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मंगलवार को एक बार फिर वृंदावन पहुंचे । दोनों ने केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। इस साल यह उनकी तीसरी मुलाकात है जबकि 4 जनवरी 2023 के बाद कुल मिलाकर दोनों की चौथी मुलाकात  हुई है आश्रम में प्रवेश के बाद विराट और अनुष्का घुटनों के बल बैठकर महाराज जी के सामने बैठे और  शांत भाव से हाथ जोड़कर उनकी वाणी सुनते रहे माथे पर तिलक और गले में तुलसी की माला पहने विराट लगातार सिर हिलाते हुए मुस्कुराते रहे।

अनुष्का बोलीं महाराज जी, हम आपके हैं और आप हमारे

मुलाकात के दौरान अनुष्का शर्मा ने प्रेमानंदजी से कहा- महाराज जी हम आपके हैं और आप हमारे. इस पर संत प्रेमानंद महाराज मुस्कुराए और बोले हम सब श्रीजी के हैं आनंद में रहो, मस्त रहो भगवान के आश्रित रहो।


महाराज जी का संदेशः जीवन को उन्नतिशील बनाना है 

महाराज जी ने विराट-अनुष्का और मौजूद भक्तों को जीवन भक्ति और आत्मिक मार्ग से जुड़ी बातें समझाईं । उन्होंने कहा अपने काम को भगवान की सेवा समझिए विनम्र रहिए, गंभीर रहिए. जब तक भगवान न मिल जाएं, यात्रा रुकनी नहीं चाहिए। लौकिक-पारलौकिक सबको पार करते हुए असली पिता भगवान को देखने की लालसा जरूरी है। उन्होंने कहा कि अनगिनत जन्म बीत गए और लोग माया में भटकते रहे एक बार उसे देख लें, जो हमारा असली है, जिसने हमें बनाया है।

हम सब एक ही छत्र के नीचे हैंः प्रेमानंद महाराज

संत प्रेमानंद महाराज ने आगे समझाया हम सब एक ही छत्र के नीचे हैं आकाश के नीचे । हम उसके बच्चे हैं हमारा हाथ आचार्य का, आचार्य का गुरुदेव का और गुरुदेव का हमारे इष्ट के हाथ में है। ऐसे ही क्रम से हम मंजिल तक पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि रामायण सिखाती है  रावण के पास सब कुछ था, लेकिन विवेक नहीं।  भगवान से विमुख होने पर पतन होता है। इसलिए भगवान के सन्मुख रहना जरूरी है। उन्होंने प्रह्लाद और अर्जुन का उदाहरण देते हुए कहा कि सच्चा भक्त कभी असहाय नहीं होता । भक्ति में विश्वास जरूरी है। भक्ति बिना सद्गति नहीं। 


संबंधित सामग्री

Virat Meet Premanand: विराट कोहली पर प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए 5 करोड़ लेने का आरोप, टीम ने बताया झूठा

Virat Meet Premanand: विराट कोहली पर प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए 5 करोड़ लेने का आरोप, टीम ने बताया झूठा

क्रिकेटर विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर उठे 5 करोड़ रुपये के दावे पर कोहली की टीम ने सफाई दी है। प्रवक्ता ने इसे झूठा और बेबुनियाद बताया है। विराट की मुलाकात की वजह आस्था है।

Oct 07, 2026
Rasik Dulari Sharan Commits Sicide: प्रेमानंदजी महाराज के शिष्य ने की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या!

Rasik Dulari Sharan Commits Sicide: प्रेमानंदजी महाराज के शिष्य ने की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या!

मथुरा जिले के वृंदावन स्थित वाराह घाट इलाके में संत प्रेमानंद महाराज के ट्रस्ट केली कुंज से जुड़ी गुरु कृपा कुंज बिल्डिंग में एक दुखद घटना सामने आई है।

Sep 26, 2026
गुरु पूर्णिमा से पहले प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, नंगे पैर चलने का वीडियो वायरल

गुरु पूर्णिमा से पहले प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, नंगे पैर चलने का वीडियो वायरल

गुरु पूर्णिमा से पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। नंगे पैर आश्रम जाने समय उनका लोगों से राधे-राधे कहने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Jul 22, 2026
“मैं रहूं न रहूं, हमेशा साथ रहूंगा…” प्रेमानंद महाराज का भावुक संदेश, 9 दिन से बंद है पदयात्रा

“मैं रहूं न रहूं, हमेशा साथ रहूंगा…” प्रेमानंद महाराज का भावुक संदेश, 9 दिन से बंद है पदयात्रा

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज ने स्वास्थ्य खराब होने के बीच भक्तों के लिए भावुक संदेश जारी किया। 9 दिन से उनकी पदयात्रा बंद है, लेकिन उन्होंने कहा- “मैं हमेशा आपके साथ रहूंगा।”

May 25, 2026
प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, अनिश्चितकाल के लिए पदयात्रा स्थगित; एकांतिक दर्शन भी बंद

प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, अनिश्चितकाल के लिए पदयात्रा स्थगित; एकांतिक दर्शन भी बंद

संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ने के बाद पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। अब एकांतिक दर्शन भी नहीं होंगे, भक्तों में मायूसी।

May 18, 2026