कौन हैं शिवराज सिंह चौहान की बहू अमानत, जिनके घर बेटी का जन्म, शादी के समय पूर्व CM ने दिलाया थ

कौन हैं शिवराज सिंह चौहान की बहू अमानत, जिनके घर बेटी का जन्म, शादी के समय पूर्व CM ने दिलाया था 8वां वचन

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर लाडली लक्ष्मी आई है। उनकी बड़ी बहू ने बिटिया को जन्म दिया है। जानिए कौन है अमानत सिंह चौहान।

By : City Desk
कौन हैं शिवराज सिंह चौहान की बहू अमानत, जिनके घर बेटी का जन्म, शादी के समय पूर्व CM ने दिलाया था 8वां वचन

भोपालः केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान 21 जनवरी के दिन दादा बन गए हैं। दिल्ली स्थित एम्स में उनके बड़े बेटे कार्तिकेय की पत्नी अमानत ने बच्ची को जन्म दिया है। इसके चलते शिवराज सिंह चौहान के परिवार में खुशियां छाई हुई है। जानिए कौन हैं लंदन से पढ़कर आई शिवराज अमानत बंसल जिन्होंने बेटी को जन्म दिया।

बता दें कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी बड़े बिजनेसमैन की बेटी अमानत बंसल से हुई है। वह लंदन से पढ़कर आई है। वहीं, उनके पिता अनुपम बंसल फेमस शूज कंपनी लिबर्टी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और मां रुचिता बंसल कन्फेडरेशन ऑफ विमन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया के हरियाणा चैप्टर की फाउंडर हैं।

ऑक्सफोर्ड से की स्टडी

शिवराज सिंह की बहू अमानत ने शादी के कुछ समय पहले ही लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट रह चुकी है। उन्होंने वहां से साइकोलॉजी में MSc की पढ़ाई पूरी है। बता दें कि अमानत बंसल राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली हैं और नामी-गिरामी कारोबारी खानदान से ताल्लुक रखती हैं।

स्टडी के दौरान आए थे करीब

जानकारी के अनुसार, कार्तिकेय और अमानत की मुलाकात स्टडी के दौरान हुई थी। इसी दौरान उनकी जान पहचान हुई और दोनों एक दूसरे के करीब आए थे और 6 मार्च 2025 के दिन शादी के बंधन में बंधे। उनकी शादी उदयपुर के उम्मेद भवन में भव्य रूप से हुई थी। करीब 9 महीने बाद दोनों माता-पिता बने हैं।

शादी के समय शिवराज ने दिलाया था 8वां वचन

मार्च में हुई शादी के समय शिवराज सिंह चौहान ने कार्तिकेय और अमानत को आठवें वचन के रूप में प्रकृति की सेवा का वचन दिलाया था। शिवराज ने फेरों के समय वचन दिलवाते समय कहा था कि हमें दोनों परिवारों का मान-सम्मान निभाते हुए औरों के लिए भी जीना है। इसका एक साकार स्वरूप पर्यावरण है। आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती सुरक्षित रहे इसलिए अपने जन्मदिन, अपनी शादी की एनिवर्सरी, पूर्वजों की स्मृति में, और जब नन्हे-मुन्ने बच्चे आए तो उनके जन्मदिन पर भी आपको पेड़ जरूर लगाना है।'

संबंधित सामग्री

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है।

Nov 02, 2026
MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई सीट के उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा एक बेहद दिलचस्प नाम की चर्चा तेज हो गई है।

Nov 02, 2026
Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

भोपाल के पश्चिमी बायपास रोड के निर्माण में रोज 4500 किलोलीटर पानी लगेगा। पर्यावरणविद् डॉ सुभाष पांडेय ने 29 गांवों में गंभीर पेयजल संकट की आशंका जताई है।<br/>

Oct 30, 2026
खंडवा से बीना तक रेलवे ट्रैक के दोनों ओर लगेगी 15 फीट ऊंची तार फेंसिंग, 288 करोड़ की परियोजना मंजूर

खंडवा से बीना तक रेलवे ट्रैक के दोनों ओर लगेगी 15 फीट ऊंची तार फेंसिंग, 288 करोड़ की परियोजना मंजूर

पश्चिम मध्य रेलवे के खंडवा से बीना रेल खंड में 288 करोड़ रुपये की लागत से 530 किमी लंबी फेंसिंग लगेगी। रातापानी अभयारण्य वाले बुधनी बरखेड़ा हिस्से में सबसे पहले काम होगा।

Oct 30, 2026