Amethi Braking News

Amethi Braking News: खेत में मिला युवक का शव, हाईटेंशन लाइन से मौत की आशंका

कोतवाली क्षेत्र के बाईपास के पास खेरौना गांव में सोमवार सुबह घर से निकले 35 वर्षीय युवक का शव खेत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई।

By : विकास जैन
Amethi Braking News: खेत में मिला युवक का शव, हाईटेंशन लाइन से मौत की आशंका

Amethi Braking News: खेत में मिला युवक का शव, हाईटेंशन लाइन से मौत की आशंका

कुलदीप शुक्ला, अमेठी: कोतवाली क्षेत्र के बाईपास के पास खेरौना गांव में सोमवार सुबह घर से निकले 35 वर्षीय युवक का शव खेत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विद्या शंकर प्रजापति पुत्र रामसूरत प्रजापति निवासी खेरौना के रूप में हुई है। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की आशंका जताते हुए विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

परिजनों के मुताबिक, विद्या शंकर रविवार शाम करीब पांच बजे खेतों को जानवरों से बचाने के लिए कटीली झाड़ियां लेने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बाईपास के किनारे खेत में उनका शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

हाईटेंशन लाइन को लेकर सवाल

ग्रामीणों के अनुसार, जिस स्थान पर विद्या शंकर का शव मिला, उसके करीब सात फीट ऊपर से हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि संभवतः बिजली लाइन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली की लाइन काफी नीचे है। इसे ऊंचा कराने या हटाने को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है।

छोटी दुकानों से चलता था परिवार

बताया गया कि विद्या शंकर प्रजापति मेले और अन्य स्थानों पर छोटी-छोटी दुकानें लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची अमेठी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी प्रेमचंद गौतम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

संबंधित सामग्री

Amethi News: ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत, घर से नाराज होकर निकले थे

Amethi News: ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत, घर से नाराज होकर निकले थे

कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम देवी पाटन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय सियाराम गुप्ता पुत्र स्वर्गीय राम फेर गुप्ता निवासी रायपुर फुलवारी की मौत हो गई।

Sep 20, 2026