CDS Visits Badrinath Ahead of Char Dham Yatra 2026

चारधाम यात्रा 2026: बद्रीनाथ पहुंचे CDS, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की ग्राउंड रिपोर्ट ली

चारधाम यात्रा से पहले CDS अनिल चौहान ने बद्रीनाथ में तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा और सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश, नीरज चोपड़ा ने युवाओं से की अपील।

By : स्वदेश डेस्क
चारधाम यात्रा 2026: बद्रीनाथ पहुंचे CDS, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की ग्राउंड रिपोर्ट ली

चमोली। चारधाम यात्रा शुरू होने से ठीक पहले तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सेना प्रमुख (CDS) अनिल चौहान ने बद्रीनाथ धाम का दौरा किया। उन्होंने मंदिर परिसर और यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए

निरीक्षण के बाद हुई हाई लेवल बैठक में CDS ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में Indo-Tibetan Border Police, सेना और उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों ने सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और यात्री सुविधाओं पर प्रेजेंटेशन दिया।

सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस

CDS ने अधिकारियों से कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की सुरक्षा की जिम्मेदारी ITBP के पास है, जिसे और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। दौरे के दौरान CDS ने 17 से 19 अप्रैल तक आयोजित होने वाले “सूर्य देवभूमि चैलेंज 2026” अल्ट्रा ट्रेल रनिंग इवेंट की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। इस आयोजन में देशभर के युवा हिस्सा लेंगे।

नीरज चोपड़ा ने युवाओं से की अपील

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने इस इवेंट को लेकर युवाओं से भागीदारी की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह 113 किलोमीटर लंबी अल्ट्रा ट्रेल रनिंग बद्रीनाथ और केदारनाथ मार्ग पर आयोजित की जाएगी। चारधाम यात्रा शुरू होने में अब केवल कुछ दिन शेष हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मिलकर यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने में जुटी हैं। इस दौरे को अंतिम तैयारियों की समीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे यात्रा के दौरान किसी भी तरह की बाधा से बचा जा सके।

संबंधित सामग्री

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026
India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026
Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

महादेव सट्टा केस के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने के बाद भी इंटरनेट पर दो डोमने सक्रिय मिले हैं। एक साइट वीपीएन से खुलती है, दूसरी सीधे भारत में चल रही है।

Nov 04, 2026
भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026