Char Dham Yatra 2026 Registration Start

चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, अब वॉट्सएप से भी कर सकेंगे आवेदन; 19 अप्रैल से खुलेंगे कपाट

चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। श्रद्धालु वेबसाइट, मोबाइल ऐप और वॉट्सएप के जरिए आवेदन कर सकते हैं। जानिए 9 आसान स्टेप में पूरा रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और यात्रा की तारीखें।

By : Admin
चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, अब वॉट्सएप से भी कर सकेंगे आवेदन; 19 अप्रैल से खुलेंगे कपाट

देहरादून। उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए इस साल का इंतजार अब धीरे-धीरे खत्म होने लगा है। सरकार ने चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। खास बात यह है कि अब श्रद्धालु सिर्फ वेबसाइट ही नहीं, बल्कि मोबाइल ऐप और वॉट्सएप के जरिए भी घर बैठे पंजीकरण कर सकते हैं। प्रशासन की ओर से इस बार सभी यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रखा गया  है। इसका मकसद साफ है यात्रा के दौरान भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की सही जानकारी प्रशासन के पास रहे। इस साल यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी, जब पहाड़ों में बसे दो प्रमुख धामों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे।

कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट

उत्तराखंड की परंपरा के अनुसार हर साल अलग-अलग तारीखों पर चारों धाम के कपाट खोले जाते हैं। इस बार तय कार्यक्रम के मुताबिक:

  • 19 अप्रैल – यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे

  • 22 अप्रैल – केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे

  • 23 अप्रैल – बद्रीनाथ धाम श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा

हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है, इसलिए प्रशासन पहले से तैयारी में जुट गया है।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी होगा, लेकिन बाद में

फिलहाल सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया है। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा 17 अप्रैल से शुरू होगी। इसके लिए हरिद्वार और ऋषिकेश समेत कई प्रमुख स्थानों पर बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन काउंटर लगाए जाएंगे। ऐसे श्रद्धालु जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे इन काउंटरों पर जाकर आसानी से अपना पंजीकरण करा सकेंगे।

एसे कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

 वेबसाइट के जरिए

श्रद्धालु उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यहां सबसे पहले अकाउंट बनाना होता है, फिर यात्रा की तारीख, धाम और यात्रियों की जानकारी भरनी होती है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद रजिस्ट्रेशन स्लिप डाउनलोड की जा सकती है।

 मोबाइल ऐप से रजिस्ट्रेशन

यात्री Tourist Care Uttarakhand ऐप डाउनलोड करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। ऐप में अकाउंट बनाने के बाद यात्रा की डिटेल भरनी होती है और वहीं से यात्रा पास डाउनलोड किया जा सकता है।

वॉट्सएप से रजिस्ट्रेशन

सरकार ने इस बार एक नई सुविधा भी शुरू की है। इसके लिए श्रद्धालु 8394833833 नंबर पर “Yatra” लिखकर वॉट्सएप मैसेज भेज सकते हैं। इसके बाद चैटबॉट जरूरी जानकारी पूछता है और उसी के आधार पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाती है। यानी अब मोबाइल से ही कुछ मिनट में यात्रा पंजीकरण संभव है।

वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस 9 स्टेप में समझिए

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट खोलें

मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउज़र खोलें और चारधाम यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. Register / Sign Up विकल्प चुनें

होमपेज पर नया अकाउंट बनाने के लिए Register / Sign Up का विकल्प दिखाई देगा।

3. बेसिक जानकारी भरें

नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और राज्य जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।

4. OTP से नंबर वेरिफाई करें

रजिस्ट्रेशन के बाद मोबाइल पर OTP आएगा। OTP डालते ही अकाउंट वेरिफाई हो जाएगा।

5. लॉग-इन कर डैशबोर्ड खोलें

अब मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉग-इन करें। इसके बाद आपका डैशबोर्ड खुल जाएगा।

6. ‘Add / Register for Yatra’ पर क्लिक करें

डैशबोर्ड में यह विकल्प मिलेगा, यहीं से यात्रा रजिस्ट्रेशन शुरू होता है।

7. यात्रा की डिटेल भरें

जिस धाम में जाना है उसका चयन करें, यात्रा की तारीख और यात्रियों की संख्या भरें।

8. पहचान पत्र अपलोड करें

हर यात्री के लिए पहचान पत्र जरूरी है। इसके लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस अपलोड किया जा सकता है।

9. पास डाउनलोड करें

फॉर्म सबमिट करते ही QR कोड वाला यात्रा पास जनरेट हो जाएगा। इसे डाउनलोड कर यात्रा के दौरान साथ रखना जरूरी होगा।


संबंधित सामग्री

हेमकुंड साहिब यात्रा पर विवाद का नहीं पड़ा असर, 8 दिनों में 36 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

हेमकुंड साहिब यात्रा पर विवाद का नहीं पड़ा असर, 8 दिनों में 36 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

हेमकुंड साहिब यात्रा पर हालिया विवाद का असर नहीं दिखा। 8 दिनों में 36 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि कुल संख्या 1.46 लाख के पार पहुंच गई।

Jun 27, 2026
181 दिन बाद बाबा केदार के द्वार खुले… फूलों की बारिश, पहली पूजा पीएम के नाम

181 दिन बाद बाबा केदार के द्वार खुले… फूलों की बारिश, पहली पूजा पीएम के नाम

181 दिन बाद केदारनाथ धाम के कपाट खुले। सेना के हेलिकॉप्टर से फूलों की वर्षा हुई और मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री के नाम पहली पूजा कराई।

Apr 22, 2026
चारधाम यात्रा 2026 शुरू, 18.25 लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, जान ले नए नियम

चारधाम यात्रा 2026 शुरू, 18.25 लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, जान ले नए नियम

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू, 18.25 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। 19 अप्रैल को यमुनोत्री-गंगोत्री के कपाट खुलेंगे। यात्रा के नए नियम और व्यवस्थाएं लागू।

Apr 18, 2026
चारधाम यात्रा 2026: बद्रीनाथ पहुंचे CDS, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की ग्राउंड रिपोर्ट ली

चारधाम यात्रा 2026: बद्रीनाथ पहुंचे CDS, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की ग्राउंड रिपोर्ट ली

चारधाम यात्रा से पहले CDS अनिल चौहान ने बद्रीनाथ में तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा और सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश, नीरज चोपड़ा ने युवाओं से की अपील।

Apr 16, 2026
चारधाम यात्रा 2026: बद्रीनाथ पहुंचे CDS, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की ग्राउंड रिपोर्ट ली

चारधाम यात्रा 2026: बद्रीनाथ पहुंचे CDS, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की ग्राउंड रिपोर्ट ली

चारधाम यात्रा से पहले CDS अनिल चौहान ने बद्रीनाथ में तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा और सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश, नीरज चोपड़ा ने युवाओं से की अपील।

Apr 16, 2026