8 नवम्बर को है देवउठनी एकादशी, ये हैं विवाह के शुभ मुहूर्त्त

8 नवम्बर को है देवउठनी एकादशी, ये हैं विवाह के शुभ मुहूर्त्त

By : Swadesh Digital
8 नवम्बर को है देवउठनी एकादशी, ये हैं विवाह के शुभ मुहूर्त्त

ग्वालियर/स्वदेश वेब डेस्क। देवउठनी एकादशी 8 नवम्बर को है, इस बार एकादशी की तिथि का प्रारंभ 7 नवम्बर की सुबह 9 बजकर 54 मिनट से होगा एवं एकादशी तिथि 8 नवम्बर को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। देवउठानी एकादशी से लेकर दिसम्बर 2020 तक इस साल 64 विवाह के मुहूर्त्त हैं।

ज्योतिषाचार्य पं सतीश सोनी के अनुसार आषाढ शुक्लपक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु क्षीरसागर में शयन करने के लिए चले जाते हैं। इस दौरान विवाह आदि मांगलिक कार्य चार माह के लिए बंद हो जाते हैं। वहीं कार्तिक शुक्लपक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु शयन से जाग जाते हैं इसलिए इसे देवउठनी एकादशी कहा जाता है। देवशयनी एकादशी से ही विवाह एवं मांगलिक कार्य प्रांरभ होते हैं। देवउठनी एकादशी को अबूझ मुहूर्त्त माना जाता है। इस दिन विवाह आदि कार्यों के लिए पंचांग शुद्घि की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन देवउठनी एकादशी को विवाह एवं मांगलिक कार्य प्रारंभ होंगे। इसके बाद विवाह के शुभ मुहूर्त्त 19 नवंबर से प्रारंभ हैं। इस वर्ष नवंबर माह में 6 एवं दिसम्बर माह में 5 शुभ मुहूर्त्त हैं। इसके बाद 15 दिसंबर से गुरु अस्त होने से मलमास लगा जाएगा, जिससे एक माह के लिए वैवाहिक आयोजन थम जाएंगे। दिसंबर से जनवरी के बीच मलमास एवं मार्च से अप्रेल के दौरन मीन की संक्रांति के कारण वैवाहिक कार्यक्रम नहीं होंगे।

ज्योतिषाचार्य पं सतीश सोनी के अनुसार बृहस्पति देव 5 नवम्बर को धनु राशि में होने से विवाह में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। क्योंकि इस समय कन्याओं का गुरुबल में वृद्घि हो जाएगी।

विवाह के शुभ मुहूर्त्त

नवम्बर 2019-- 19, 20, 22, 23, 28, 30

दिसम्बर 2019-- 1, 5, 6, 7, 11, 12

जनवरी 2020-- 17, 19, 20, 22, 24, 26, 30, 31

फरवरी 2020- 3, 5, 9, 10, 16, 19, 20, 21, 26, 27, 28

मार्च 2020-- 1, 2, 8, 11, 12,

अप्रैल 2020- 14, 15, 17, 20, 23, 26

मई 2020- 3, 4, 6, 7, 10, 17, 18, 20, 22

जून 2020-- 7, 10, 11, 17,

नवंबर 2020- 5, 25, 30

दिसंबर 2020 -- 1, 7, 8, 9, 11

संबंधित सामग्री

Tulsi Vivah 2026: 20 या 21 नवंबर कब मनाया जाएगा तुलसी विवाह? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Tulsi Vivah 2026: 20 या 21 नवंबर कब मनाया जाएगा तुलसी विवाह? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

कार्तिक महीने में तुलसी विवाह का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है

Nov 17, 2026
देवउठनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर कब रखा जाएगा व्रत? सुख-समृद्धि के लिए करें ये 5 आसान उपाय

देवउठनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर कब रखा जाएगा व्रत? सुख-समृद्धि के लिए करें ये 5 आसान उपाय

देवउठनी एकादशी हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत और त्योहारों में विशेष स्थान रखती है। इसे देवोत्थान और प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है

Nov 16, 2026
जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ तस्वीर साझा कर नई शुरुआत की जानकारी दी। दोनों की पोस्ट के बाद शादी और सगाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Oct 31, 2026
UP Samuhik Vivah Yojana: योगी सरकार में बेटियों का विवाह, मिले 1.16 लाख से अधिक आवेदन

UP Samuhik Vivah Yojana: योगी सरकार में बेटियों का विवाह, मिले 1.16 लाख से अधिक आवेदन

योगी सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों के विवाह के लिए सहायता उपलब्ध कराने की दिशा...

Oct 24, 2026
Navratri 2026: नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि

Navratri 2026: नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, भोग, हरा रंग, प्रिय फूल, मंत्र और आरती की पूरी जानकारी यहां जानें।

Oct 14, 2026