नेशनल डेस्कः जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबरें सामने आई हैं । उमर अब्दुल्ला ने 31 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर निधि के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'कल एक नई यात्रा शुरू हुई।' निधि राजदान ने भी अंगूठी के इमोजी के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की. हालांकि दोनों ने शादी या सगाई के बारे में अलग से कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है।
सोशल मीडिया पोस्ट के बाद चर्चा तेज
उमर अब्दुल्ला की पोस्ट में निधि राजदान को टैग किया गया है। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। सोशल मीडिया पर साझा तस्वीरों और संदेशों को उनके जीवन में नई शुरुआत के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
A new journey began yesterday 💍@Nidhi https://t.co/BXbdLq2d1H
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) October 31, 2026
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसे शादी, जबकि कुछ में सगाई बताया गया है । निधि राजदान लंबे समय तक पत्रकारिता से जुड़ी रही हैं।
जुलाई में हुआ था पायल अब्दुल्ला से तलाक
उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला की शादी 1 सितंबर 1994 को हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं वे वर्ष 2009 से अलग रह रहे थे 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने आपसी सहमति से दोनों का विवाह खत्म करने का आदेश दिया था। अदालत ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत यह फैसला सुनाया था, दोनों पक्षों ने आपसी विवाद खत्म करने और एक-दूसरे के खिलाफ लंबित मामले वापस लेने पर भी सहमति जताई थी।