Ganesh Chaturthi 2026 Date, Muhurat & Puja

Ganesh Chaturthi 2026: 14 या 15 सितंबर, जानें सही तारीख और गणपति स्थापना मुहूर्त

गणेश चतुर्थी 2026 की शुरुआत 14 सितंबर से होगी और 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के साथ उत्सव का समापन होगा। जानें गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

By : संजय चतुर्वेदी
Ganesh Chaturthi 2026: 14 या 15 सितंबर, जानें सही तारीख और गणपति स्थापना मुहूर्त

Ganesh Sthapana Muhurt

धर्म। गणेश चतुर्थी 2026 को लेकर भक्तों में उत्साह है। हर साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से गणेश उत्सव शुरू होता है और अनंत चतुर्दशी के दिन इसका समापन होता है। इस बार गणेश उत्सव 14 सितंबर 2026 से शुरू होगा और 25 सितंबर को गणपति विसर्जन के साथ समाप्त होगा।

14 सितंबर को होगी गणपति स्थापना

-14 सितंबर 2026 को गणपति स्थापना के लिए सुबह 11:03 बजे से दोपहर 1:31 बजे तक का समय शुभ बताया गया है। इसी अवधि में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा सकती है।
-अगर पहली बार घर में गणपति ला रहे हैं तो सबसे पहले पूजा स्थल और पूरे घर की अच्छी तरह सफाई करें। चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर प्रतिमा स्थापित करें। घर को फूलों और तोरण से सजाया जा सकता है। मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाना भी शुभ माना जाता है।
-धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा को प्राथमिकता दी जाती है। बैठी हुई मुद्रा और बाईं ओर मुड़ी सूंड वाली प्रतिमा को घर के लिए शुभ माना जाता है। स्थापना के लिए उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण को उपयुक्त माना जाता है।

गणपति पूजा में इन चीजों को जरूर रखें

पूजा के लिए चौकी, लाल या पीला कपड़ा, कलश, आम के पत्ते, सुपारी, अक्षत, फूल, फल, नारियल, धूप, कपूर और घी का दीपक पहले से तैयार रखें। भगवान गणेश को दूर्वा विशेष प्रिय मानी जाती है, इसलिए पूजा में दूर्वा जरूर अर्पित करें। भोग में मोदक और लड्डू के साथ फल व अन्य मिठाइयां भी चढ़ाई जा सकती हैं।

ऐसे करें गणपति की पूजा

सबसे पहले गणेश प्रतिमा को चौकी पर स्थापित करें और गंगाजल से शुद्ध करें। इसके बाद तिलक लगाएं और पुष्प व अक्षत अर्पित करें। धूप और दीप जलाकर भगवान गणेश की आरती करें। इसके बाद फल, मोदक या लड्डू का भोग लगाएं और अपनी मनोकामना भगवान के सामने रखें। पूजा के दौरान श्रद्धा के साथ इस सरल मंत्र का जाप किया जा सकता है: ॐ गं गणपतये नमः। पूजा पूरी होने के बाद प्रसाद लोगों में बांटें। धार्मिक मान्यता के अनुसार गणेश उत्सव में श्रद्धा से पूजा करने से भगवान गणेश की कृपा और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

कितने दिन घर में विराजेंगे गणपति?

गणपति को घर में रखने की अवधि श्रद्धा और सुविधा के अनुसार तय की जा सकती है। भक्त 3, 5, 7 या पूरे 10 दिनों तक गणेश जी को घर में रख सकते हैं। इस दौरान नियमित पूजा के बाद तय दिन पर विधि-विधान से प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026