Madhur Bhandarkar Visits Mahakal Temple Ujjain

भोर में महाकाल की शरण में फिल्मी सितारे, मधुर भंडारकर ने लिया बाबा का आशीर्वाद

मधुर भंडारकर, जय भानुशाली, और आरती सिंह ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती में हिस्सा लिया और विशेष पूजा की।

By : स्वदेश डेस्क
भोर में महाकाल की शरण में फिल्मी सितारे, मधुर भंडारकर ने लिया बाबा का आशीर्वाद

उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, अभिनेता जय भानुशाली और टीवी अभिनेत्री आरती सिंह बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। तीनों ने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया और मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।

तड़के 3 बजे पहुंचे, भस्म आरती में हुए शामिल

मधुर भंडारकर, जय भानुशाली और आरती सिंह सोमवार सुबह करीब 3 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती के दर्शन किए। आरती के दौरान तीनों श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान महाकाल की आराधना में लीन दिखाई दिए।

नंदी के कान में कही अपनी मनोकामना

करीब दो घंटे तक भस्म आरती में शामिल रहने के बाद तीनों ने नंदी महाराज का पूजन-अभिषेक किया। परंपरा के अनुसार उन्होंने नंदी के कान में अपनी मनोकामनाएं भी व्यक्त कीं। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान महाकाल को जल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर समिति ने किया सम्मान

दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। मंदिर प्रशासन ने उन्हें बाबा महाकाल का प्रसाद और स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

मधुर भंडारकर बोले- 20 साल से आ रहा हूं महाकाल के दरबार

मशहूर फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने दर्शन के बाद कहा कि वे पिछले 20 वर्षों से नियमित रूप से बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आते रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं पिछले 20 सालों से महाकाल मंदिर दर्शन के लिए आ रहा हूं। हमेशा की तरह इस बार भी बहुत अच्छा लगा। आज बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर समिति द्वारा की गई व्यवस्थाएं भी बहुत अच्छी हैं।"महाकाल मंदिर में देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के बीच फिल्मी हस्तियों की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रही। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी कलाकारों की एक झलक पाने की कोशिश की।


SEO Pack

संबंधित सामग्री

Ujjain Tragic Accident: उज्जैन के होटल में चैंबर साफ करने उतरे 4 लोगों की मौत, बचाने गए 2 की भी हालत बिगड़ी

Ujjain Tragic Accident: उज्जैन के होटल में चैंबर साफ करने उतरे 4 लोगों की मौत, बचाने गए 2 की भी हालत बिगड़ी

उज्जैन में एक निजी होटल का चैंबर साफ करने उतरे चार लोगों की मौत हो गई। बचाने उतरे दो लोग अस्पताल में भर्ती हुई हैं। पुलिस ने कटर से गेट कटवाकर डेढ़ घटें में सभी को बाहर निकाला।

Nov 01, 2026
Ujjain Khade Hanuman Mandir: उज्जैन में 55 दिन से टेंट में खड़े हनुमान; रात में स्कैनिंग से भक्तों में नाराजगी

Ujjain Khade Hanuman Mandir: उज्जैन में 55 दिन से टेंट में खड़े हनुमान; रात में स्कैनिंग से भक्तों में नाराजगी

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा 55 दिन से टेंट में है। रात में प्रशासन की स्कैनिंग से भक्त भड़के हैं। मूर्ति को मूल स्थान पर ही रखने की मांग कर रहे हैं।

Oct 29, 2026
MP Weather Update: दिन में गर्मी, रात में ठंड का एहसास!, चक्रवात ‘अर्नब’ से बदलेगा मौसम?

MP Weather Update: दिन में गर्मी, रात में ठंड का एहसास!, चक्रवात ‘अर्नब’ से बदलेगा मौसम?

मध्यप्रदेश में दिन का तापमान 30-35 डिग्री के बीच रहा। उज्जैन 35° के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि पचमढ़ी में रात का पारा 13° दर्ज हुआ। चक्रवात अर्नब के असर पर नए पूर्वानुमान का इंतजार है।

Oct 27, 2026
Shipra River: क्षिप्रा को फिर से सदानीरा बनाने की पहल, स्पेशल डीजी राजाबाबू सिंह ने सिंहस्थ 2028 से पहले दी यह सलाह

Shipra River: क्षिप्रा को फिर से सदानीरा बनाने की पहल, स्पेशल डीजी राजाबाबू सिंह ने सिंहस्थ 2028 से पहले दी यह सलाह

स्पेशल डीजी राजाबाबू सिंह ने सिंहस्थ 2028 से पहले क्षिप्रा के उद्गम स्थल की पहाड़ी पर हरियाली लौटाने और जल स्रोत बचाने की बात कही है। उन्होंने पहाड़ी वन विभाग को सौंपने का सुझाव दिया।

Oct 24, 2026
Indore Anadi Tagde: अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में दूसरी बार चुनी गईं इंदौर की अनादि तागड़े

Indore Anadi Tagde: अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में दूसरी बार चुनी गईं इंदौर की अनादि तागड़े

मध्य प्रदेश के मालवा अंचल की बेटियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय खेल पटल पर अपना परचम लहराया है। इंदौर की प्रतिभाशाली युवा महिला क्रिकेटर अनादि तागड़े का लगातार दूसरी...

Oct 24, 2026