मनुष्यता की उत्थान यात्रा और श्रीराम

मनुष्यता की उत्थान यात्रा और श्रीराम

आचार्य मिथिलेश नन्दिनी शरण

By : Swadesh Bhopal
मनुष्यता की उत्थान यात्रा और श्रीराम

मनुष्यता की इस उत्थान की एक सार्वभौम आदर्श छवि का नाम है श्रीराम। भारतवर्ष में सदियों से श्रीराम अपने श्रेष्ठ गुणों के कारण जन-जन के प्रिय हैं। लोक को शिक्षा और संस्कार देने तथा नई पीढ़ी को चारित्रिक गुणों से युक्त बनाने के लिए प्रायः सभी भाषाओं में श्रीराम की कथा दुहराई और गाई जाती है।

श्रीराम की व्याप्ति को ध्यान में रखते हुए श्रीजयदेव कवि अपने प्रसिद्ध नाटक प्रसन्नराधवम् में कहते हैं.

"स्वसूक्तीनां पात्रं तु रघुतिलकमेकं कलयतां, कवीनां को दोषः? स गुणगणानामवगुणः।"

अर्थात् अपने सद्गुण कथन में बार-बार श्रीराम का ही वर्णन करते हैं, तो इसमें कवियों का क्या दोष है? यह तो गुणों के समूह का ही दोष है।

इसी कथन को जोड़ते हुए राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त लिखते हैं.

"राम, तुम्हारा वृत्त स्वयं ही काव्य है; कोई कवि बन जाए सहज संभव है।"

संसार में आदर्श मनुष्यता को संभव बनाने के अनुष्ठान का प्रारंभ महर्षि वाल्मीकि ने उसके प्रथम लक्षण 'गुणवान' से किया.

"कोन्वस्मिन् साम्प्रतं लोके गुणवान?"

श्रीनारद जी ने इसका उत्तर देते हुए श्रीराम का परिचय दिया। वह परिचय आंगिक सौष्ठव को बताते हुए सौंदर्य गुण, बल का वर्णन करते हुए शौर्य गुण, क्षमा और करुणा आदि का संकेत करते हुए औदार्य गुण, सत्य और धर्मनिष्ठा के माध्यम से सौशील्य आदि गुणों को व्यक्त करता है।

अपने रूप को संवारने और निखारने की एक सहज व्यवस्था है दर्पण देखना। दर्पण यह नहीं बताता कि रूप कैसा होना चाहिए, पर उसमें स्वयं को देखकर अपनी सही पहचान हो जाती है। दर्पण का यही गुण उसे 'आदर्श' नाम देता है। मानव-चरित्र श्रीराम में अपना प्रतिबिंब देख सकता है और इस प्रकार स्वयं को स्वरूप के अनुरूप संवार सकता है।

श्रीराम के चारित्रिक गुण कई आयामों में स्पष्ट होते हैं। महाराज दशरथ श्रीराम को पुत्र के रूप में देखते हैं। आज्ञाकारी, वशवर्ती और सत्यनिष्ठ सन्तान की भूमिका में श्रीराम अद्वितीय हैं। कहा गया है कि जो अपने आचरण से पिता को संतुष्ट करे वही सच्चा पुत्र है। श्रीराम के आचरण पर महाराज दशरथ गर्व करते हैं। श्रीराम को युवराज बनाने का उनका संकल्प भी गुणों पर केन्द्रित है।

संबंधित सामग्री

पीएम मोदी से कल मिलेंगे एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता, भारत ने पहली बार जीते 30 गोल्ड मेडल

पीएम मोदी से कल मिलेंगे एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता, भारत ने पहली बार जीते 30 गोल्ड मेडल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर 2026 को एशियन पैरा गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे।

Nov 04, 2026
होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए भारतीय जहाजों को विशेष छूट दी है। भारत से दवाइयों की जरूरत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है। चीन, इराक और कतर को भी राहत मिली है।

Nov 04, 2026
रामायण' का पहला रिव्यू आया सामने, रणबीर कपूर और यश पर भारी पड़ा इस एक्टर का अभिनय; फिल्म में निकली ये कमी

रामायण' का पहला रिव्यू आया सामने, रणबीर कपूर और यश पर भारी पड़ा इस एक्टर का अभिनय; फिल्म में निकली ये कमी

रणबीर कपूर और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच फिल्म का पहला रिव्यू सामने आने की चर्चा है।

Nov 04, 2026
Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026
India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026