इंग्लैंड दौरे में खाली हाथ लौटे 3 दिग्गज, टेस्ट टीम में रहते हुए भी नहीं मिला एक भी मुकाबला

इंग्लैंड दौरे में खाली हाथ लौटे 3 दिग्गज, टेस्ट टीम में रहते हुए भी नहीं मिला एक भी मुकाबला

By : Rashmi Dubey
इंग्लैंड दौरे में खाली हाथ लौटे 3 दिग्गज, टेस्ट टीम में रहते हुए भी नहीं मिला एक भी मुकाबला

IND vs ENG Test Series: भारत द्वारा 2-2 से ड्रॉ कराई गई इस प्रतिष्ठित टेस्ट सीरीज़ में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, कुछ नाम ऐसे भी रहे जो पूरे दौरे पर टीम के साथ मौजूद रहे, लेकिन उन्हें एक भी टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला। इन खिलाड़ियों ने नेट्स में खूब मेहनत की, टीम की तैयारियों में योगदान दिया, लेकिन मैदान पर खुद को साबित करने का मौका नहीं मिला।

इंतजार अब भी जारी

बंगाल के तकनीकी रूप से दक्ष और लगातार रन बनाने वाले बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन एक बार फिर मौके से चूक गए। इंडिया 'ए' के लिए कई विदेशी दौरे कर चुके इस बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में भी दमदार प्रदर्शन से खुद को साबित किया है। 2022 में पहली बार उन्हें टीम इंडिया की टेस्ट स्क्वॉड में जगह मिली थी, लेकिन डेब्यू अब भी अधूरा सपना बना हुआ है।

इंग्लैंड दौरे पर भी वह बतौर रिजर्व ओपनर टीम के साथ थे, मगर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की मजबूत मौजूदगी ने उनके लिए दरवाज़ा नहीं खोला। बार-बार मौका न मिलना अब उनके करियर पर सवाल खड़े कर रहा है।

कुलदीप यादव की अनदेखी पर सवाल

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलना हैरान करने वाला फैसला रहा। अनुभवी चाइनामैन गेंदबाज को हर मैच से पहले मौका मिलने की उम्मीद जताई गई, लेकिन कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर ने रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर की स्पिन जोड़ी पर भरोसा जताया।

रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज के बाहर रहने के बावजूद कुलदीप को नजरअंदाज किया गया। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर कुलदीप यादव को मौका मिलता, तो उनकी विविधता और विकेट लेने की क्षमता भारत को सीरीज जिताने में मदद कर सकती थी।

अर्शदीप और जगदीशन को भी नहीं मिला मौका

इंग्लैंड दौरे पर अर्शदीप सिंह को लेकर बड़ी उम्मीदें थीं, खासकर जब जसप्रीत बुमराह केवल तीन टेस्ट खेलने वाले थे। बाएं हाथ के इस प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज को पहली बार टेस्ट कैप मिलने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन टीम कॉम्बिनेशन और पिच की स्थिति के कारण उन्हें पूरे दौरे में प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया। ओवल टेस्ट तक अर्शदीप को डेब्यू का इंतजार ही करना पड़ा।

वहीं, नारायण जगदीशन को आखिरी टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन ऋषभ पंत की चोट के चलते ध्रुव जुरेल को प्राथमिकता दी गई और जगदीशन को भी एक मौका नहीं मिला।

संबंधित सामग्री

ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर अपने 14 साल के शानदार सफर पर विराम लगा दिया है

Nov 03, 2026
5th T20 Result: साइफर्ट के 93 रन के आगे बेबस भारत, हैमिल्टन में 7 विकेट से हारा पर सीरीज 3-2 से अपने नाम की

5th T20 Result: साइफर्ट के 93 रन के आगे बेबस भारत, हैमिल्टन में 7 विकेट से हारा पर सीरीज 3-2 से अपने नाम की

हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया। टिम साईफर्ट ने 50 गेंदों में 93 रन ठोके, फिर भी टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीत ली।

Nov 01, 2026
IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड से टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार, 260 रन का पीछा करते हुए 87 रन से हारी टीम

IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड से टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार, 260 रन का पीछा करते हुए 87 रन से हारी टीम

ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया। यह कीवियों के खिलाफ टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। ग्लेन फिलिप्स ने शतक जड़ा और जैकब डफी ने 4 विकेट लिए।<br/>

Oct 30, 2026
ICC Ranking: ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा फिर T20 के नंबर-1 बल्लेबाज; यानसेन ने जडेजा ने छीना ऑलराउंडर का ताज

ICC Ranking: ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा फिर T20 के नंबर-1 बल्लेबाज; यानसेन ने जडेजा ने छीना ऑलराउंडर का ताज

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में अभिषेक शर्मा टी20 में फिर नंबर-1 बने, जबकि मार्को यानसेन ने जडेजा को हटाकर टेस्ट ऑलराउंडर और गेंदबाज, दोनों में शीर्ष स्थान पाया।

Oct 28, 2026
INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

वेलिंगटन में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद में शतक जड़ा। अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत ने 199 रन का लक्ष्य 13.2 ओवर में हासिल कर सीरीज जीत ली।

Oct 27, 2026