Air India Flight stuck in turbulence

Flight Accident: थाईलैंड से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, हवा में पलटी खाने से कई घायल

थाइलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। पायलटों ने विमान को सुरक्षित उतारा। लेकिन कई यात्रियों और क्रू मेंबर घायल हुए हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Flight Accident: थाईलैंड से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, हवा में पलटी खाने से कई घायल

Air India Flight In Turbulence

देश में मंगलवार के दिन एक और बड़ा फ्लाइट हादसा होने से टल गया है। हालांकि इसमें क्रू मेंबर समेत कई यात्री घायल हुए है। दरअसल, थाइलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। उड़ान के दौरान विमान की ऊंचाई में अचानक बदलाव आ गया। इससे कई यात्रियों और क्रू मेंबर को मामूली चोटें आईं हैं। राहत की बात यह रही कि विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कर ली और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

एयर इंडिया ने घटना की पुष्टि  करते हुए बताया कि प्रभावित उड़ान एआई2379 निर्धारित समय पर फुकेत से दिल्ली आ रही थी। उड़ान भरने के करीब डेढ़ घटने बाद अचानक विमान में तेज झटके लगे। सुबह होने के चलते यात्री सो रहे थे। जब तक वह कुछ समझ पाते विमान अचानक से हिलने लगा और 2-3 मिनट तक पलटी खाता रहा। प्लेन में 200 से अधिक लोग सवार थे।

घटना के बाद क्या बोली एयर इंडिया

एयर इंडिया के आधिकारिक बयान के अनुसार, शुरूआती जानकारी में किसी भी यात्री या क्रू के सदस्य के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि क्रू समेत 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें से जिनको हल्की चोट आई है उनका दिल्ली मेडकल सेंटर पर इलाज के लिए भेजा गया। वहीं 7 घायलों को फोर्टिस अस्पताल भेजा गया। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रभावित लोगों को हर जरूरी सहायता उपलब्ध काई जा रही है।

सुरक्षित लैंडिंग से टला बड़ा हादसा

टर्बुलेंस के दौरान विमान की ऊंचाई में अचानक बदलाव किसी भी उड़ान के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति मानी जाती है। इसके बावजूद पायलट ने विमान को सुरक्षित तरीके से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा, सभी यात्री और चाल दल के सदस्य सुरक्षित बाहर निकाल गए। इससे संभावित बड़े हादसे की आशंका टल गई। एयर इंडिया ने मामले की जांच के लिए सभी विमानन अधिकारियों के साथ सहयोग करने की बात भी कही है।

हाल के महीनों में दूसरी घटना भी आई थी सामने

यह पहली बार नहीं हैं जब एयर इंडिया की किसी फ्लाइट को उड़ान सुरक्षा से जुड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले जून में दिल्ली से रायपुर जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट लैंडिंग के दौरान बर्ड हिट की घटना का शिकार हुई थी। विमान सुरक्षित उतर गया था और किसी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई थी।

हालांकि घटना के बाद विमान की मानक संचालन प्रक्रिया के तहत तकनीकी जांच और सुरक्षा निरीक्षण किया गया था। सभी आवश्यक जांच पूरी होने के बाद विमान को दोबारा परिचालन की अनुमति दे दी गई थी। इस ताजा घटना के बाद भी एयरलाइन ने कहा है कि सभी जरूरी सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया  जा रहा है। इतना ही नहीं संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर पूरे मामले की समीक्षा की जाएगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026