सिराज के आउट होते ही वायरल हुआ 1999 का वीडियो, श्रीनाथ की एक चूक से हार गया था भारत

सिराज के आउट होते ही वायरल हुआ 1999 का वीडियो, श्रीनाथ की एक चूक से हार गया था भारत

By : Rashmi Dubey
सिराज के आउट होते ही वायरल हुआ 1999 का वीडियो,  श्रीनाथ की एक चूक से हार गया था भारत

Lord's Test Heartbreaking Moment: लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 22 रनों से हरा दिया और सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। दोनों टीमों ने पहली पारी में 387-387 रन बनाए थे, लेकिन दूसरी पारी में भारत 193 रन के आसान से लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर सका। पूरी टीम 170 रनों पर सिमट गई। आखिरी विकेट के रूप में मोहम्मद सिराज को शोएब बशीर ने क्लीन बोल्ड कर मैच खत्म किया।

लॉर्ड्स टेस्ट का दिल तोड़ देने वाला पल

लॉर्ड्स टेस्ट का सबसे भावुक पल तब आया जब मोहम्मद सिराज ने शोएब बशीर की गेंद को डिफेंड किया। गेंद धीरे-धीरे विकेट की ओर लुढ़क गई। बेल्स गिरते ही भारत की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई। सिराज पिच पर ही बैठ गए। उनकी आँखों से आँसू बहने लगे। यह दृश्य करोड़ों भारतीय प्रशंसकों के लिए भी दिल दहला देने वाला था। पूरी टीम जीत के लिए जी-जान से जुटी थी, लेकिन एक धीमी गेंद ने सब कुछ बदल दिया।

1999 में श्रीनाथ के आउट होने से टूटा था देश का दिल

सिराज के आउट होते ही सोशल मीडिया पर 1999 के उस टेस्ट मैच की यादें ताज़ा हो गईं, जब भारत को पाकिस्तान के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 12 रन से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच का सबसे निर्णायक पल तब आया जब जवागल श्रीनाथ को स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने क्लीन बोल्ड कर दिया।

श्रीनाथ के आउट होने के साथ ही टीम इंडिया की उम्मीदें भी टूट गई थीं। वेंकटेश प्रसाद नाबाद रह गए, जबकि सचिन तेंदुलकर ने उस पारी में 136 रनों की शानदार पारी खेली थी, लेकिन वह भी टीम को जीत नहीं दिला सके।


लॉर्ड्स टेस्ट में रोमांच

लॉर्ड्स टेस्ट में दोनों टीमों ने अपनी पहली पारी में 387-387 रन बनाकर बराबरी की टक्कर दी। इंग्लैंड दूसरी पारी में सिर्फ 192 रन पर सिमट गया। भारत को जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य मिला। जवाब में भारतीय टीम 170 रनों पर ऑलआउट हो गई। रवींद्र जडेजा ने नाबाद 61 रन बनाकर अंतिम तक संघर्ष किया, जबकि केएल राहुल ने 39 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स ने 3-3 विकेट झटके। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। अब दोनों टीमें 23 जुलाई से मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट के लिए तैयार होंगी।

संबंधित सामग्री

ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर अपने 14 साल के शानदार सफर पर विराम लगा दिया है

Nov 03, 2026
ICC Ranking: ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा फिर T20 के नंबर-1 बल्लेबाज; यानसेन ने जडेजा ने छीना ऑलराउंडर का ताज

ICC Ranking: ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा फिर T20 के नंबर-1 बल्लेबाज; यानसेन ने जडेजा ने छीना ऑलराउंडर का ताज

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में अभिषेक शर्मा टी20 में फिर नंबर-1 बने, जबकि मार्को यानसेन ने जडेजा को हटाकर टेस्ट ऑलराउंडर और गेंदबाज, दोनों में शीर्ष स्थान पाया।

Oct 28, 2026
Shreyas Iyer T20 Century: श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास; तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले 7वें भारतीय बनें

Shreyas Iyer T20 Century: श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास; तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले 7वें भारतीय बनें

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में 43 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए। इसके साथ ही वे टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले सातवें भारतीय बन गए।

Oct 07, 2026
Virat Kohli Retirement: विराट कोहली का भावुक बयान; 2027 विश्व कप उनके करियर का आखिरी वर्ल्ड कप!

Virat Kohli Retirement: विराट कोहली का भावुक बयान; 2027 विश्व कप उनके करियर का आखिरी वर्ल्ड कप!

भारतीय टीम के नंबर तीन बल्लेबाज विराट कोहली ने साफ किया कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप उनके करियर का आखिरी विश्व कप होगा। यह उनके करियर का 5वां वर्ल्ड कप होगा। साउथ अफ्रीका इसकी मेजबानी करेगा।

Sep 27, 2026
INDvsJapan T20 Match: तूफान से रुकी टीम इंडिया की प्रैक्टिस; मंगलवार को जापान से पहली बार होगा मुकाबला

INDvsJapan T20 Match: तूफान से रुकी टीम इंडिया की प्रैक्टिस; मंगलवार को जापान से पहली बार होगा मुकाबला

भारी बारिश और तूफान के चलते टीम इंडिया प्रैक्टिस नहीं कर सकी। मंगलवार की सुबह जापान से पहला टी20 मुकाबला होगा। कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं।

Sep 21, 2026