ICC ने ठुकराई बांग्लादेश की वेन्यू बदलने की मांग, भारत में ही होंगे T20 वर्ल्ड कप मैच

ICC ने ठुकराई बांग्लादेश की वेन्यू बदलने की मांग, भारत में ही होंगे T20 वर्ल्ड कप मैच

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों से टी20 विश्व कप 2026 में अपने मैचों को भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की थी, लेकिन ICC ने साफ कर दिया कि वेन्यू नहीं बदलेगा।

By : स्वदेश डेस्क
ICC ने ठुकराई बांग्लादेश की वेन्यू बदलने की मांग, भारत में ही होंगे T20 वर्ल्ड कप मैच

नई दिल्ली: बांग्लादेश ने आईसीसी से आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मैचों का स्थान बदलने की मांग की थी। उनकी इस मांग को ICC ने सिरे से ठुकरा दिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच भारत से श्रीलंका में कराने का अनुरोध किया था। हालांकि मांग को ठुकराते हुए ICC ने साफ कर दिया है कि बांग्लादेश की टीम को टूर्नामेंट के लिए भारत आना अनिवार्य होगा। यदि टीम ऐसा नहीं करती है तो उनके अंक काटे जाएंगे।

आईसीसी ने कहा वेन्यू नहीं होगा चेंज

क्रिकेट की वेबसाइट ESPNcricinfo की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को ICC और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों के बीच एक वर्चुअल मीटिंग आयोजित हुई। इस बैठक में ICC ने स्पष्ट किया कि मैचों के खेलने के प्लेस में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। ICC ने BCB को साफ तौर पर बताया कि बांग्लादेश की सीनियर टीम को अपने निर्धारित मैच भारत में ही खेलने होंगे। आईसीसी ने स्पष्ट शब्दों में जवाब देते हुए कहा कि मैच खेलने के लिए भारत का दौरा करना होगा। टीम के ऐसा नहीं करने पर उन्हें अंक कटौती का सामना करना पड़ेगा।

मामले की पूरी कहानी

बता दें कि BCB ने 4 जनवरी 2025 को ICC को ऑफिशियल लेटर भेजा। इसमें बांग्लादेश टीम के खेले जाने वाले मैचों को श्रीलंका शिफ्ट करने का अनुरोध किया था। बोर्ड ने टीम के खिलाड़ियों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए यह मांग की थी। हालांकि ICC ने भारत में सुरक्षा को लेकर कोई गंभीर खतरा नहीं पाया और मैचों के वेन्यू परिवर्तन से इनकार कर दिया।

क्यों की थी मांग

मुस्तफिजुर के आईपीएल से हटाए जाने को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने हस्तक्षेप किया 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार करने की धमकी भी दी। उन्होंने ICC से मांग की कि उनके मैच भारत से श्रीलंका में कराए जाएं। इतना ही नहीं, बांग्लादेश ने आईपीएल के प्रसारण पर भी रोक लगा दी है। हालांकि इसके बाद भी ICC ने साफ कर दिया कि विश्व कप के लिए बांग्लादेश को भारत आना ही होगा।

संबंधित सामग्री

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर अपने 14 साल के शानदार सफर पर विराम लगा दिया है

Nov 03, 2026
IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड से टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार, 260 रन का पीछा करते हुए 87 रन से हारी टीम

IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड से टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार, 260 रन का पीछा करते हुए 87 रन से हारी टीम

ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया। यह कीवियों के खिलाफ टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। ग्लेन फिलिप्स ने शतक जड़ा और जैकब डफी ने 4 विकेट लिए।<br/>

Oct 30, 2026
ICC Ranking: ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा फिर T20 के नंबर-1 बल्लेबाज; यानसेन ने जडेजा ने छीना ऑलराउंडर का ताज

ICC Ranking: ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा फिर T20 के नंबर-1 बल्लेबाज; यानसेन ने जडेजा ने छीना ऑलराउंडर का ताज

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में अभिषेक शर्मा टी20 में फिर नंबर-1 बने, जबकि मार्को यानसेन ने जडेजा को हटाकर टेस्ट ऑलराउंडर और गेंदबाज, दोनों में शीर्ष स्थान पाया।

Oct 28, 2026
INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

वेलिंगटन में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद में शतक जड़ा। अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत ने 199 रन का लक्ष्य 13.2 ओवर में हासिल कर सीरीज जीत ली।

Oct 27, 2026