Bhopal women's hockey india beat Malaysia 4-1

Bhopal Women Hockey: भोपाल में हॉकी का महाकुंभ शुरू; भारत ने पहले ही मैच में मलेशिया को 4-1 से रौंदा

भोपाल में महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की शानदार शुरूआत हुई। भारत ने पहले मैच में मलेशिया को 4-1 से हराया। 28 नवंबर तक छह टीमें भिड़ेंगी।

By : संजय चतुर्वेदी
Bhopal Women Hockey: भोपाल में हॉकी का महाकुंभ शुरू; भारत ने पहले ही मैच में मलेशिया को 4-1 से रौंदा

Bhopal women Asian champion Hockey trophy

स्पोर्ट्स। भोपाल में अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो गया है। पहले ही दिन भारतीय महिला टीम ने मलेशिया को 4-1 से हराकर अभियान की जोरदार शुरुआत की है। दूसरे मुकाबले में जापान ने कोरिया को शिकस्त दी।

छह देशों का आगमन और 10 दिन का रोमांच

नाथू बरखेड़ा के अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में यह टूर्नामेंट 28 नवंबर तक चलेगा। भारत के अलावा जापान, कोरिया, मलेशिया, थाइलैंड और चीन की टीमें हिस्सा ले रही हैं। 19 से 28 नवंबर के बीच हर दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे। मध्य प्रदेश सरकार इस आयोजन की मेजबानी कर रही है।

मुख्यमंत्री ने मैदान पर हाथ मिलाया

उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री मैदान पर पहुंचे और सभी देशों की खिलाड़ियों से मिलकर उनका अभिवादन किया। बाहर से आए मेहमानों का शॉल और श्रीफल से स्वागत हुआ।

भारत का खेल और दर्शकों की तालियाँ

बता दें कि भारत और मलेशिया के मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों का तालमेल और आक्रामक खेल देखने लायक रहा। पहले दिन स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा था। हर अच्छे मूव पर दर्शकों ने खूब तालियाँ बजाईं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पुलिस कमिश्नर के मुताबिक पूरे टूर्नामेंट के दौरान पुलिस जवानों की तैनाती रहेगी। विशेष सुरक्षा बल को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उद्घाटन के दौरान पुलिस कमिश्नर, कलेक्टर और कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।

22 नवंबर को सुखविंदर सिंह की प्रस्तुति

हॉकी के साथ दर्शकों के मनोरंजन का भी इंतजाम है। 22 नवंबर, रविवार को मशहूर गायक सुखविंदर सिंह प्रस्तुति देंगे। उनके देशभक्ति गीत चक दे इंडिया की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी।

संबंधित सामग्री

IAS Promotion: छत्तीसगढ़ में 4 IAS अफसरों का प्रमोशन: सुबोध सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव

IAS Promotion: छत्तीसगढ़ में 4 IAS अफसरों का प्रमोशन: सुबोध सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव

<br/>छत्तीसगढ़ में 4 आईएएस अफसरों को प्रमोशन मिला। सुबोध सिंह और निहारिका बारिक अपर मुख्य सचिव बने, रोहित यादव और कमलप्रीत सिंह प्रमुख सचिव।<br/>

Nov 19, 2026
PUC Rules Change: पीयूसी के नियम बदले: नई BS-6 गाड़ी को 3 साल की छूट, पुरानी BS-1, 2, 3 को हर 3 महीने में जांच

PUC Rules Change: पीयूसी के नियम बदले: नई BS-6 गाड़ी को 3 साल की छूट, पुरानी BS-1, 2, 3 को हर 3 महीने में जांच

केंद्र सरकार ने पीयूसी के नियम बदले। नई BS-6 गाड़ी को 3 साल की छूट, पुरानी गाड़ियों को हर 3 महीने में जांच। देखें पूरी सूची।

Nov 19, 2026
भोपाल मंडल के यात्रियों को राहत: दानापुर और हड़पसर जाने वाली 2 स्पेशल ट्रेनें हिरदाराम नगर व भोपाल में रुकेंगी

भोपाल मंडल के यात्रियों को राहत: दानापुर और हड़पसर जाने वाली 2 स्पेशल ट्रेनें हिरदाराम नगर व भोपाल में रुकेंगी

भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 20-21 नवंबर को दो स्पेशल ट्रेनें चलाईं। दानापुर वाली हिरदाराम नगर और हड़पसर वाली भोपाल में रुकेगी। देखें टाइमिंग।

Nov 19, 2026
Hotel Irregularities: कोरबा के होटल हेरिटेज इन के किचन में कॉकरोच और एक्सपायरी सामान, खाद्य विभाग ने की ये मांग

Hotel Irregularities: कोरबा के होटल हेरिटेज इन के किचन में कॉकरोच और एक्सपायरी सामान, खाद्य विभाग ने की ये मांग

कोरबा के होटल हेरिटेज इन के किचन में कॉकरोच और एक्सपायरी सामान मिला। खाद्य विभाग ने लाइसेंस निलंबन की अनुशंसा की, फूडियो को 7 दिन बंद का नोटिस।

Nov 19, 2026
PM Modi News: फिक्की में पीएम मोदी का उद्योगपतियों से सवाल: टैक्स में छूट मिली, सैलरी और नौकरियां कितनी बढ़ाईं?

PM Modi News: फिक्की में पीएम मोदी का उद्योगपतियों से सवाल: टैक्स में छूट मिली, सैलरी और नौकरियां कितनी बढ़ाईं?

फिक्की के 100वें अधिवेशन में पीएम मोदी ने उद्योगपतियों से पूछा कि टैक्स कटौती के बाद सैलरी और नौकरियां क्यों नहीं बढ़ीं। जानिए पूरा भाषण।<br/>

Nov 19, 2026