मैनचेस्टर टेस्ट में पस्त हुई भारतीय गेंदबाज़ी, इंग्लैंड में शर्मनाक आंकड़ा दर्ज

मैनचेस्टर टेस्ट में पस्त हुई भारतीय गेंदबाज़ी, इंग्लैंड में शर्मनाक आंकड़ा दर्ज

By : Rashmi Dubey
मैनचेस्टर टेस्ट में पस्त हुई भारतीय गेंदबाज़ी, इंग्लैंड में शर्मनाक आंकड़ा दर्ज

India bowling fails Create Bizarre Record: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड दौरा अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। कभी अपनी घातक गेंदबाजी से विरोधी टीमों में खौफ पैदा करने वाली टीम इंडिया अब टेस्ट क्रिकेट में शर्मनाक रिकॉर्ड्स का हिस्सा बन रही है। मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड ने भारत के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 7 विकेट पर 544 रन ठोक दिए। यह पिछले एक दशक में पहली बार हुआ है जब भारत ने किसी विदेशी टेस्ट पारी में 500 से ज्यादा रन लुटा दिए।

एक दशक बाद दोहराया गया शर्मनाक इतिहास

भारत ने विदेशी धरती पर टेस्ट क्रिकेट में आखिरी बार जनवरी 2015 में 500 से ज्यादा रन तब लुटाए थे, जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत मुकाबला खेला गया था। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 7 विकेट पर 572 रन बनाए थे। डेविड वॉर्नर और कप्तान स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक जड़े थे, जबकि मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लेकर भारत की ओर से कुछ सम्मानजनक प्रदर्शन किया था। हालांकि तब टीम इंडिया मुकाबले को ड्रॉ कराने में सफल रही थी, लेकिन मौजूदा हालात में हालात ज्यादा चिंताजनक नजर आ रहे हैं।

भारतीय गेंदबाज पस्त

शुक्रवार को मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने अपना 38वां टेस्ट शतक जमाकर भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की कमजोरी को उजागर कर दिया। रूट ने 248 गेंदों में नाबाद 150 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान बेन स्टोक्स ने भी 134 गेंदों में 77 रन बनाए, जबकि ओली पोप ने 128 गेंदों में 71 रन जोड़कर भारत की मुश्किलें बढ़ा दीं। दूसरे दिन के खेल में भारतीय गेंदबाज पूरी तरह से संघर्ष करते नजर आए और महज 46 ओवर में 225 रन लुटा बैठे।

इंग्लैंड की टॉप ऑर्डर ने मचाया कहर

मैनचेस्टर टेस्ट में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की पारी दूसरे दिन के आखिरी सेशन से पहले 348 रन पर सिमट गई। इसके बाद इंग्लैंड के ओपनर्स ने आक्रामक शुरुआत करते हुए 166 रनों की साझेदारी की। जैक क्रॉली ने 84 और बेन डकेट ने 94 रन बनाकर भारत की गेंदबाजी पर दबाव बना दिया। तीसरे नंबर पर उतरे ओली पोप ने 71 रनों की तेज पारी खेली, जबकि जो रूट ने अपनी क्लास का प्रदर्शन करते हुए 150 रन की नाबाद पारी खेल डाली। हैरी ब्रूक को छोड़ दें, तो इंग्लैंड की टॉप छह में से पांच बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। कप्तान बेन स्टोक्स 77 रन बनाकर नाबाद हैं।

संबंधित सामग्री

गिल की कप्तानी पारी और अक्षर-सुंदर का कमाल, एजबेस्टन में भारत का जीत से शानदार आगाज

गिल की कप्तानी पारी और अक्षर-सुंदर का कमाल, एजबेस्टन में भारत का जीत से शानदार आगाज

एजबेस्टन में भारत ने इंग्लैंड को छह विकेट से हराकर वनडे सीरीज का विजयी आगाज किया। शुभमन गिल की कप्तानी पारी और अक्षर पटेल-वॉशिंगटन सुंदर की शतकीय साझेदारी ने मैच भारत की झोली में डाल दिया।

Jul 15, 2026
राहुल द्रविड़ इंग्लैंड के टेस्ट कोच बनेंगे? ECB की शॉर्टलिस्ट में कई दिग्गजों के साथ नाम

राहुल द्रविड़ इंग्लैंड के टेस्ट कोच बनेंगे? ECB की शॉर्टलिस्ट में कई दिग्गजों के साथ नाम

ब्रेंडन मैकुलम के पद छोड़ने के बाद इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए कोच की तलाश तेज हो गई है। राहुल द्रविड़ का नाम भी ECB की संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल बताया जा रहा है।

Jul 13, 2026
इंग्लैंड से सीरीज का आखिरी टी20 हारा भारत, लेकिन अभिषेक शर्मा ने बना दिया अनोखा विश्व रिकॉर्ड

इंग्लैंड से सीरीज का आखिरी टी20 हारा भारत, लेकिन अभिषेक शर्मा ने बना दिया अनोखा विश्व रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 में भारत को हार मिली। लेकिन अभिषेक शर्मा ने मैदान पर उतरते ही ऐसा विश्व रिकॉर्ड बनाया जो अब तक कोई भी खिलाड़ी अपने नाम नहीं कर सका।

Jul 12, 2026
बेन स्टोक्स के संन्यास से इंग्लैंड को बड़ा झटका, खत्म हुआ एक यादगार क्रिकेट युग

बेन स्टोक्स के संन्यास से इंग्लैंड को बड़ा झटका, खत्म हुआ एक यादगार क्रिकेट युग

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। जानिए चोट, मानसिक दबाव और इंग्लैंड क्रिकेट में बदलते हालात के बीच क्यों लिया यह बड़ा फैसला और अब टीम की कप

Jun 30, 2026
इंग्लैंड दौरे पर क्या मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को मौका? टी20 मुकाबले से पहले बढ़ा सस्पेंस

इंग्लैंड दौरे पर क्या मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को मौका? टी20 मुकाबले से पहले बढ़ा सस्पेंस

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 1 जुलाई से होगी। आयरलैंड सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया पर दबाव है, जबकि वैभव सूर्यवंशी के संभावित डेब्यू और प्लेइंग इलेवन पर सबकी नजरें टिकी

Jun 30, 2026