चेतेश्वर पुजारा की जिंदगी पर पत्नी ने लिखी किताब, लंदन के नेहरू सेंटर में हुआ विमोचन

चेतेश्वर पुजारा की जिंदगी पर पत्नी ने लिखी किताब, लंदन के नेहरू सेंटर में हुआ विमोचन

By : Rashmi Dubey
चेतेश्वर पुजारा की जिंदगी पर पत्नी ने लिखी किताब, लंदन के नेहरू सेंटर में हुआ विमोचन

Cheteshwar Pujara: भारतीय टेस्ट क्रिकेट के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की ज़िंदगी अब किताब के पन्नों पर उतर चुकी है। उनकी पत्नी पूजा पुजारा ने 'The Diary of a Cricketer Wife' नाम से एक किताब लिखी है, जिसमें क्रिकेटर की ज़िंदगी के पीछे के संघर्ष, भावना और पारिवारिक पहलुओं को बेहद निजी अंदाज़ में पेश किया गया है। इस किताब को लंदन के प्रतिष्ठित नेहरू सेंटर में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया। वहीं लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की लाइब्रेरी में भी इसे शामिल किया गया है।

पत्नी की नज़र से क्रिकेटर की यात्रा

लेखिका पूजा पुजारा का कहना है कि इस किताब में हर पाठक के लिए कुछ न कुछ है। उन्होंने इसमें 2010 से 2023 तक चेतेश्वर पुजारा के अंतरराष्ट्रीय करियर के उतार-चढ़ाव, संघर्षों और उपलब्धियों को एक पत्नी के नज़रिए से दर्शाया है।

लॉर्ड्स में मिला सम्मान

लाइब्रेरी में किताब की औपचारिक प्रस्तुति के बाद चेतेश्वर पुजारा ने कहा, "क्रिकेट के इस ऐतिहासिक मैदान में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन घंटी बजाने और लॉर्ड्स की लाइब्रेरी में किताब की एक प्रति सौंपने का मौका मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है।" पुजारा इस मौके पर काफी भावुक नजर आए। उन्होंने पत्नी पूजा के योगदान की भी सराहना की।

पुजारा ने आगे कहा, "पूजा ने मेरे पूरे सफर को इस किताब में समेट दिया है। अगर मैं खुद अपनी आत्मकथा लिखता, तो भी शायद इतने विस्तार से न लिख पाता। उन्होंने मेरे अच्छे और बुरे दोनों तरह के पलों का बेहद ईमानदारी से जिक्र किया है, जो इसे और खास बनाता है।"

संबंधित सामग्री

लॉर्ड्स में पहली बार महिला टेस्ट मैच, भारत और इंग्लैंड के नाम दर्ज होगा ऐतिहासिक पल

लॉर्ड्स में पहली बार महिला टेस्ट मैच, भारत और इंग्लैंड के नाम दर्ज होगा ऐतिहासिक पल

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमें 10 जुलाई को लॉर्ड्स में पहला महिला टेस्ट मैच खेलेंगी। 142 साल के इतिहास में पहली बार बनने जा रहा यह रिकॉर्ड महिला क्रिकेट के लिए बड़ा मील का पत्थर होगा।

Jul 09, 2026