CSK की नजर संजू सैमसन पर! ब्लॉकबस्टर ट्रेड की तैयारी, राजस्थान ने मांगे दो बड़े खिलाड़ी

CSK की नजर संजू सैमसन पर! ब्लॉकबस्टर ट्रेड की तैयारी, राजस्थान ने मांगे दो बड़े खिलाड़ी

By : Rashmi Dubey
CSK की नजर संजू सैमसन पर! ब्लॉकबस्टर ट्रेड की तैयारी, राजस्थान ने मांगे दो बड़े खिलाड़ी

RR trade Sanju Samson: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ा झटका राजस्थान रॉयल्स को लग सकता है। टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज़ संजू सैमसन ने फ्रेंचाइजी से खुद को रिलीज़ या ट्रेड करने की आधिकारिक मांग की है। रिपोर्ट्स की मानें तो केरल के इस अनुभवी खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले यह फैसला लिया है, जिससे आने वाले सीजन से पहले बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है।

राजस्थान रॉयल्स के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं संजू

संजू सैमसन ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा मुकाबले खेले हैं। वह टीम के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं ।बतौर कप्तान भी उन्हें सबसे ज्यादा सफलता मिली है। ऐसे में उनका टीम से अलग होना फ्रेंचाइजी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

क्रिकबज, ईएसपीएन क्रिकइन्फो और इंडियन एक्सप्रेस जैसी प्रमुख मीडिया संस्थाओं ने 7 अगस्त को रिपोर्ट किया कि संजू सैमसन अब राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ सकते हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें अपने स्क्वॉड में शामिल करने की इच्छुक है।

CSK से बातचीत के बाद ट्रेड डील पर अटका फैसला

IPL 2025 के समाप्त होने के बाद संजू सैमसन ने अमेरिका दौरे के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग से मुलाकात की थी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएसके इस 30 वर्षीय बल्लेबाज़ को ट्रेड डील के ज़रिए अपनी टीम में शामिल करने को तैयार है। हालांकि यह डील फिलहाल अटकी हुई है, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स चेन्नई से दो खिलाड़ियों के बदले सैमसन को छोड़ने की शर्त पर अड़ा है। यही कारण है कि यह संभावित ब्लॉकबस्टर डील अब तक फाइनल नहीं हो सकी है।

नीलामी में जा सकते हैं कप्तान

चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा तीन बार की आईपीएल विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स भी संजू सैमसन को साइन करने में दिलचस्पी दिखा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, सैमसन निजी और पेशेवर दोनों कारणों से चेन्नई में खेलने को प्राथमिकता देते दिख रहे हैं। हालांकि, अगर राजस्थान और सीएसके के बीच ट्रेड डील पर सहमति नहीं बन पाती, तो सैमसन के आईपीएल 2026 की नीलामी में उतरने की संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है कि सैमसन 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रह चुके हैं, जब गौतम गंभीर की कप्तानी में टीम ने खिताब जीता था। उस सीजन में उन्हें एक भी मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला था।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर अपने 14 साल के शानदार सफर पर विराम लगा दिया है

Nov 03, 2026
Ayushman Yojana irregularities: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पताल निलंबित

Ayushman Yojana irregularities: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पताल निलंबित

Ayushman Yojana: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल एक से तीन साल के लिए योजना से बाहर हो गए हैं। 19 अस्पतालों पर पड़े छापे के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में करनाल से 22 साल की महिला गिरफ्तार, 13 हुए आरोपी

Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में करनाल से 22 साल की महिला गिरफ्तार, 13 हुए आरोपी

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के करनाल से 22 साल की महिला को पकड़ा है। इसके साथ ही इस केस में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 13 हो गई है।

Nov 02, 2026
EPFO WhatsApp Service: ईपीएफओ की वाट्सएप सर्विस लॉन्च होते ही 'फेल', कहीं OTP नहीं तो कहीं बैलेंस एरर

EPFO WhatsApp Service: ईपीएफओ की वाट्सएप सर्विस लॉन्च होते ही 'फेल', कहीं OTP नहीं तो कहीं बैलेंस एरर

ईपीएफओ ने वाट्सएप पर पीएफ बैलेंस, पासबुक और 5 ट्रांजैक्शन की जानकारी देने वाली सर्विस शुरू की है। लेकिन लॉन्च के बाद यूजर्स ने दिक्कत की शिकायतें की हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।

Nov 02, 2026