BCCI ने घरेलू क्रिकेट में किए बड़े बदलाव, जानिए नए फॉर्मेट्स और बदले हुए नियम

BCCI ने घरेलू क्रिकेट में किए बड़े बदलाव, जानिए नए फॉर्मेट्स और बदले हुए नियम

By : Rashmi Dubey
BCCI ने घरेलू क्रिकेट में किए बड़े बदलाव, जानिए नए फॉर्मेट्स और बदले हुए नियम

BCCI Domestic Cricket Format Changes: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घरेलू क्रिकेट ढांचे में बड़े बदलाव करने का फैसला किया है। लंबे समय से चली आ रही मांगों को ध्यान में रखते हुए दलीप ट्रॉफी को उसके पुराने प्रारूप में लौटाने की तैयारी चल रही है। साथ ही रणजी ट्रॉफी 2025-26 की तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है, जो इस बार 15 अक्टूबर से 28 फरवरी तक दो चरणों में खेली जाएगी। इतना ही नहीं 2026 के फाइनल के बाद टीमों के प्रमोशन और डिमोशन की व्यवस्था भी लागू की जाएगी।

नॉर्थ-ईस्ट टीमों के प्रदर्शन पर उठे सवाल

2018-19 सीजन में बीसीसीआई ने रणजी ट्रॉफी में 9 नई टीमों को शामिल किया था, जिसमें नॉर्थ-ईस्ट की टीमें भी शामिल थीं। इस फैसले के बाद घरेलू क्रिकेट के स्तर पर सवाल उठने लगे थे। पिछले सीजन में मेघालय जैसी टीम एलीट डिवीजन में अपने सभी सात मैच हार गई थी, जिससे प्रतियोगिता की गुणवत्ता प्रभावित हुई थी। ऐसे में बीसीसीआई ने रेड बॉल क्रिकेट के सभी आयु समूहों के लिए टूर्नामेंट में सुधार की दिशा में कदम उठाया है। अब रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन 15 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसमें पहला चरण 19 नवंबर तक खेला जाएगा। नॉकआउट मैच 6 से 28 फरवरी तक खेले जाएंगे।

जोन सिस्टम में लौटेगी दिलीप ट्रॉफी

दिलीप ट्रॉफी में एक बार फिर पारंपरिक जोन आधारित प्रारूप की वापसी हो रही है। पिछले सीजन तक इस टूर्नामेंट में टीमों के नाम इंडिया ए, बी, सी और डी थे, लेकिन अब आगामी सीजन से इन्हें फिर से जोन के आधार पर बांटा जाएगा। इसमें इंडिया वेस्ट, इंडिया ईस्ट, इंडिया साउथ, इंडिया नॉर्थ, इंडिया सेंट्रल और इंडिया नॉर्थ ईस्ट की टीमें हिस्सा लेंगी। दिलीप ट्रॉफी की शुरुआत 28 अगस्त से होगी। महिला इंटर-जोन मल्टी-डे ट्रॉफी का समापन 3 अप्रैल 2026 को होगा। घरेलू क्रिकेट का पुराना गौरव लौटाने की दिशा में बीसीसीआई का यह कदम अहम माना जा रहा है।

टी20 और वनडे टूर्नामेंट्स के फॉर्मेट में बदलाव

BCCI ने घरेलू टी20 और वनडे टूर्नामेंट्स के फॉर्मेट में अहम बदलाव किए हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और सीनियर वीमेंस टी20 ट्रॉफी में अब नॉकआउट स्टेज की जगह सुपर लीग स्टेज को शामिल किया जा रहा है, जिससे ज्यादा प्रतिस्पर्धी और संतुलित मुकाबले देखने को मिलेंगे। वहीं विजय हजारे ट्रॉफी, सीनियर वीमेंस वनडे ट्रॉफी और मेंस अंडर-23 स्टेट-ए ट्रॉफी में अब 4 एलीट ग्रुप और एक प्लेट ग्रुप मॉडल लागू होगा। इस नए ढांचे का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धा देना और टैलेंट को निखारना है।

संबंधित सामग्री

Duleep Trophy Finale: तूफानी शुरुआत के बाद चूके वैभव सूर्यवंशी, अर्धशतक से पहले चामा मिलिंद ने किया शिकार

Duleep Trophy Finale: तूफानी शुरुआत के बाद चूके वैभव सूर्यवंशी, अर्धशतक से पहले चामा मिलिंद ने किया शिकार

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल में साउथ जोन का सामना ईस्ट जोन से हो रहा है। वहीं, अफगानिस्तान दौरे से पहले वैभव सूर्यवंशी इसके फाइनल में उतरे हैं।

Sep 06, 2026