टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ शुभमन गिल को कप्तानी का तोहफा, संभालेंगे इस टीम की कमान

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ शुभमन गिल को कप्तानी का तोहफा, संभालेंगे इस टीम की कमान

By : Rashmi Dubey
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ शुभमन गिल को कप्तानी का तोहफा, संभालेंगे इस टीम की कमान

India domestic cricket: शुभमन गिल को घरेलू क्रिकेट में एक और बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। टेस्ट टीम के युवा कप्तान अब दलीप ट्रॉफी 2025 में नॉर्थ जोन की अगुवाई करते नजर आएंगे। 25 वर्षीय यह बल्लेबाज पहले ही पंजाब की रणजी टीम का नेतृत्व कर चुके हैं। अब प्रतिष्ठित रेड-बॉल टूर्नामेंट में अपनी कप्तानी से एक बार फिर छाप छोड़ने को तैयार हैं।

दलीप ट्रॉफी 2025 में नॉर्थ जोन की कमान संभालेंगे

दलीप ट्रॉफी 2025 में शुभमन गिल एक बार फिर अपनी कप्तानी की काबिलियत साबित करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। नॉर्थ जोन की टीम को 28 से 31 अगस्त तक बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मुकाबला खेलना है।

गिल के लिए यह मौका खुद को एक मैच विनर लीडर के रूप में स्थापित करने का है। पिछले साल वह इंडिया ए टीम के कप्तान थे, लेकिन तब उन्हें अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी वाली इंडिया बी से 76 रनों की हार झेलनी पड़ी थी। इस बार शुभमन पिछली नाकामी को पीछे छोड़ते हुए टीम को जीत दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे।

दलीप ट्रॉफी में फिर मैदान पर उतरेंगे गिल और जायसवाल

शुभमन गिल ने दलीप ट्रॉफी 2024 में पहला मुकाबला खेलने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 119 रनों की शतकीय पारी खेली। अब एक बार फिर गिल घरेलू क्रिकेट में कमान संभालते नजर आएंगे। उनके साथ भारत के स्टार टेस्ट ओपनर यशस्वी जायसवाल भी वेस्ट जोन की ओर से दलीप ट्रॉफी में खेलते दिखाई देंगे।

संबंधित सामग्री

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बैटिंग ऑर्डर बताया। टॉप 4 तय हैं, पांचवें और छठे नंबर पर राहुल और अक्षर को हालात देखकर उतारा जाएगा।

Nov 03, 2026
न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीम घोषित, गिल और अय्यर कप्तान, शमी फिर बाहर

न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीम घोषित, गिल और अय्यर कप्तान, शमी फिर बाहर

पांच वनडे और दो टेस्ट के लिए चयन हो गया है। जानिए किसे कप्तानी मिली, कौन बाहर रहा, बुमराह वनडे से क्यों दूर हैं और फिटनेस जांच किन खिलाड़ियों की होगी।<br/>

Oct 16, 2026
ICC Player Of The Month: गिल का प्लेयर ऑफ द मंथ में पांचवां खिताब, रोहित-कोहली कितने पीछे

ICC Player Of The Month: गिल का प्लेयर ऑफ द मंथ में पांचवां खिताब, रोहित-कोहली कितने पीछे

आईसीसी ने सितंबर के लिए शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। यह उनका पांचवां खिताब है। किसी भी भारतीय पुरुष क्रिकेटर का सबसे बड़ा आंकड़ा है। महिला में शेफाली वर्मा को चुना गया है।

Oct 13, 2026
Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी के पहले दिन यशस्वी और राहुल फ्लॉप, 13 गेंद बाद जीरो पर आउट, अरुणाचल मैच रद्द

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी के पहले दिन यशस्वी और राहुल फ्लॉप, 13 गेंद बाद जीरो पर आउट, अरुणाचल मैच रद्द

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले दिन यशस्वी जायसवाल 13 गेंद खेलकर शून्य पर आउट हुए और केएल राहुल सिर्फ 4 रन बना सके। अरुणाचल प्रदेश का मैच कानूनी विवाद के चलते रद्द हुआ।

Oct 11, 2026
भारत ने 406 रन का टारगेट चेज कर रचा इतिहास, गिल की 223 रन की पारी; रोहित का 35वां शतक

भारत ने 406 रन का टारगेट चेज कर रचा इतिहास, गिल की 223 रन की पारी; रोहित का 35वां शतक

भारत ने वेस्टइंडीज के 405 रन के जवाब में 406 रन चेज कर इतिहास रच दिया। गिल ने नाबाद 223 और रोहित ने 101 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई।

Sep 30, 2026