इंग्लैंड दौरे के लिए इस तारीख को होगा भारतीय टीम का ऐलान! नए कप्तान पर जल्द मुहर लगाएगा BCCI

इंग्लैंड दौरे के लिए इस तारीख को होगा भारतीय टीम का ऐलान! नए कप्तान पर जल्द मुहर लगाएगा BCCI

By : Rashmi Dubey
इंग्लैंड दौरे के लिए इस तारीख को होगा भारतीय टीम का ऐलान! नए कप्तान पर जल्द मुहर लगाएगा BCCI

Team india selection for the England Test series: जून में होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस दौरे पर भारत को पांच टेस्ट मैचों की चुनौती का सामना करना है। वहीं इंडिया ए टीम भी इंग्लैंड के खिलाफ तीन चार दिवसीय मैच खेलेगी। जल्द ही अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति टीम का ऐलान करेगी, लेकिन सबसे बड़ी चर्चा नए टेस्ट कप्तान को लेकर है, क्योंकि रोहित शर्मा के संन्यास के बाद अब टीम को नए चेहरे की अगुआई में इंग्लिश धरती पर खेलना होगा।

इंडिया ए और सीनियर टीम के चयन की तारीखें लगभग तय

इंग्लैंड दौरे को लेकर बीसीसीआई ने अपनी तैयारियां तेज़ कर दी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडिया ए की टीम 25 मई को इंग्लैंड रवाना हो सकती है, जबकि इसके लिए स्क्वॉड का ऐलान 11 मई को होने की संभावना है। बोर्ड की लॉजिस्टिक्स टीम पहले ही खिलाड़ियों से पासपोर्ट और जर्सी साइज जैसी औपचारिकताएं पूरी कर चुकी है। वहीं भारत की सीनियर टीम का चयन 23 मई को होने की उम्मीद है। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि चयन समिति की बैठक कहां होगी।

कप्तानी की रेस में शुभमन गिल सबसे आगे

टेस्ट फॉर्मेट के नए कप्तान के चयन को लेकर होने वाली सेलेक्शन मीटिंग बेहद अहम मानी जा रही है। इसी बैठक में टीम इंडिया के अगले टेस्ट कप्तान का नाम तय किया जाएगा, जिसकी आधिकारिक घोषणा मीडिया कॉन्फ्रेंस के ज़रिए की जाएगी।

फिलहाल युवा बल्लेबाज शुभमन गिल इस रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। आईपीएल 2025 में बतौर कप्तान उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है। वे इससे पहले व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी टीम इंडिया की अगुआई कर चुके हैं, जिससे उनका दावा मजबूत हुआ है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत

टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा 20 जून से शुरू होगा, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के नए चक्र की पहली सीरीज़ होगी। पहले टेस्ट मैच का आयोजन हेडिंग्ले, लीड्स में 20 से 24 जून तक होगा, इसके बाद मुकाबले एजबस्टन, लॉर्ड्स, मैनचेस्टर और लंदन में खेले जाएंगे। वहीं, इंडिया ए की टीम इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अपनी चार दिवसीय सीरीज़ 30 मई से शुरू करेगी, जिसमें पहला मैच कैंटरबरी में खेला जाएगा।

संबंधित सामग्री

WTC Points Table: भारत का PCT बढ़ा, फिर भी 5वें नंबर पर क्यों अटकी टीम इंडिया?

WTC Points Table: भारत का PCT बढ़ा, फिर भी 5वें नंबर पर क्यों अटकी टीम इंडिया?

श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद भारत का PCT 53.33 हो गया, लेकिन बांग्लादेश के बेहतर PCT के कारण टीम इंडिया की रैंकिंग में बदलाव नहीं हुआ।

Aug 19, 2026
ऑस्टेलिया ने बनाया शर्मनाम रिकॉर्ड, बांग्लादेश के खिलाफ 198 पर ढेर, इस बॉलर ने ढहाया किला

ऑस्टेलिया ने बनाया शर्मनाम रिकॉर्ड, बांग्लादेश के खिलाफ 198 पर ढेर, इस बॉलर ने ढहाया किला

डारविन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया 198 रन पर सिमट गया। हसन महमूद ने 6 विकेट लेकर मेजबान टीम की पारी को बिखेर दिया। इसके साथ चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने शर्मनाक रिकॉर्ड भी बना दिया।

Aug 13, 2026
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की नंबर-3 जर्सी, बोले- शब्दों में बयां नहीं कर सकता यह एहसास

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की नंबर-3 जर्सी, बोले- शब्दों में बयां नहीं कर सकता यह एहसास

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की नंबर-3 जर्सी मिली। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर रवाना हुए युवा बल्लेबाज ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना पूरा होने जैसा है।

Jun 23, 2026
बुमराह की वापसी से बदला समीकरण, गिल के स्क्वायड में शामिल कोहली क्या खेल पाएंगे इंग्लैंड वनडे सीरीज?

बुमराह की वापसी से बदला समीकरण, गिल के स्क्वायड में शामिल कोहली क्या खेल पाएंगे इंग्लैंड वनडे सीरीज?

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। जसप्रीत बुमराह की वापसी ने गेंदबाजी को मजबूती दी है, जबकि विराट कोहली की उपलब्धता अब फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगी।

Jun 21, 2026
पाकिस्तान को हराकर WTC में भारत से आगे निकला बांग्लादेश, शुभमन गिल की टीम छठे नंबर पर खिसकी

पाकिस्तान को हराकर WTC में भारत से आगे निकला बांग्लादेश, शुभमन गिल की टीम छठे नंबर पर खिसकी

पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में हराने के बाद बांग्लादेश WTC पॉइंट टेबल में भारत से आगे निकल गया है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया अब छठे स्थान पर पहुंच गई है।

May 20, 2026