Vaibhav Suryavanshi Gets India No.3 Jersey

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की नंबर-3 जर्सी, बोले- शब्दों में बयां नहीं कर सकता यह एहसास

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की नंबर-3 जर्सी मिली। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर रवाना हुए युवा बल्लेबाज ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना पूरा होने जैसा है।

By : स्वदेश डेस्क
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की नंबर-3 जर्सी, बोले- शब्दों में बयां नहीं कर सकता यह एहसास

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास रहा। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले बीसीसीआई ने उन्हें टीम इंडिया की नंबर-3 जर्सी सौंपी। जर्सी हाथ में लेते ही 15 वर्षीय बल्लेबाज भावुक नजर आए और कुछ देर तक उसे देखते रहे। जर्सी भारतीय टीम के थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट रघु ने उन्हें सौंपी। जर्सी लेने से पहले सूर्यवंशी ने रघु के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस पूरे पल को कैमरे में रिकॉर्ड भी किया गया।

बोले- बल्ला पकड़ने के दिन से देखा था यह सपना

जर्सी मिलने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि यह उनके जीवन के सबसे बड़े पलों में से एक है।

इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जिस दिन पहली बार बल्ला थामकर मैदान पर कदम रखा था, आज वह सपना पूरा हो गया है। यह मेरे करियर का सबसे बड़ा कदम है और इस एहसास को शब्दों में बयां करना नामुमकिन है।

पहली बार सीनियर भारतीय टीम में चयन

महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय सीनियर टीम में जगह मिली है। वह भारत की राष्ट्रीय टीम में चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।  भारतीय टीम का आयरलैंड दौरा 26 जून से शुरू होगा, जबकि इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 1 जुलाई से होगी। सूर्यवंशी को दोनों दौरों के लिए टी-20 टीम में शामिल किया गया है।

आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम

  • श्रेयस अय्यर (कप्तान)
  • तिलक वर्मा (उपकप्तान)
  • वैभव सूर्यवंशी
  • अभिषेक शर्मा
  • संजू सैमसन
  • ईशान किशन
  • शिवम दुबे
  • अक्षर पटेल
  • वॉशिंगटन सुंदर
  • रवि बिश्नोई
  • मोहम्मद सिराज
  • हर्षित राणा
  • अर्शदीप सिंह
  • प्रिंस यादव

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूट सकता है

यदि वैभव सूर्यवंशी 26 या 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में होने वाले मुकाबले में डेब्यू करते हैं, तो वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगेफिलहाल यह रिकॉर्ड Sachin Tendulkar के नाम है, जिन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। सूर्यवंशी के पास इस ऐतिहासिक उपलब्धि को अपने नाम करने का मौका होगा।

ट्राई नेशनल सीरीज में बनाया विश्व रिकॉर्ड

हाल ही में खेली गई ट्राई नेशनल वनडे सीरीज के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने महज 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा और इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला।

IPL 2026 में जीती ऑरेंज कैप

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए, जो पूरे सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रहे। उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्होंने ऑरेंज कैप अपने नाम की और सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने पिछले रिकॉर्डधारी Sai Sudharsan का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026