गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड ध्वस्त! ये खिलाड़ी बना ऐसा करने वाला पहला ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर

गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड ध्वस्त! ये खिलाड़ी बना ऐसा करने वाला पहला ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर

By : Rashmi Dubey
गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड ध्वस्त! ये खिलाड़ी बना ऐसा करने वाला पहला ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर

Australia vs Sri Lanka Test Series: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने एशियाई धरती पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अपने ही देश के दिग्गज खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गिलक्रिस्ट टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में एशिया में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर थे लेकिन अब यह रिकॉर्ड एलेक्स कैरी के नाम हो गया है।

गॉल में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ था जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की थी। दूसरा टेस्ट भी इसी मैदान पर जारी है जहां ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 400 से अधिक रन बनाए। इस पारी में कप्तान स्टीव स्मिथ ने शानदार खेल दिखाते हुए 131 रन बनाए जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने भी दमदार शतक जड़ दिया। कैरी ने 188 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 156 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

कैरी का ऐतिहासिक शतक, गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड ध्वस्त

ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने अपनी शानदार पारी के दौरान 145 रन बनाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट का एशिया में टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले एडम गिलक्रिस्ट ने 2004 में श्रीलंका के खिलाफ कैंडी में 185 गेंदों में 144 रन बनाए थे। यही नहीं 2006 में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ भी 212 गेंदों में 144 रन की पारी खेली थी।

गिलक्रिस्ट की अन्य शानदार पारियां

गिलक्रिस्ट का एशिया में शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने 2001 में मुंबई में भारत के खिलाफ 122 रन बनाए थे जबकि 2004 में बेंगलुरु में 109 गेंदों पर 104 रन की पारी खेली थी। इस शानदार शतक के साथ कैरी एशिया में टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले गिलक्रिस्ट के बाद सिर्फ दूसरे ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को और भी मजबूत कर दिया।

टेस्ट क्रिकेट में प्रभावशाली प्रदर्शन

33 वर्षीय एलेक्स कैरी ने 2021 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और तब से वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी बने हुए हैं। अब तक खेले गए 39 मैचों की 57 पारियों में उन्होंने 1757 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से दो शतक और 9 अर्धशतक निकले हैं जो उनकी निरंतरता और बेहतरीन बल्लेबाजी कौशल को दर्शाते हैं।

संबंधित सामग्री

कोहली की राह पर विलियमसन का टेस्ट रिटायरमेंट, 10 हजार रन से पहले बड़ा फैसला, ‘केन मामा’ का भावुक पोस्ट

कोहली की राह पर विलियमसन का टेस्ट रिटायरमेंट, 10 हजार रन से पहले बड़ा फैसला, ‘केन मामा’ का भावुक पोस्ट

न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर फैंस को चौंका दिया। 10 हजार टेस्ट रन से कुछ दूर रहते हुए लिया गया यह फैसला विराट कोहली के हालिया कदम से तुलना में आ गया।

Jun 12, 2026
भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया; मानव सुथार का यादगार डेब्यू

भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया; मानव सुथार का यादगार डेब्यू

भारत ने न्यू चंडीगढ़ टेस्ट में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराकर इतिहास रच दिया। डेब्यूटेंट मानव सुथार ने मैच में 7 विकेट लेकर शानदार छाप छोड़ी।

Jun 08, 2026