बांग्लादेश को लेकर ICC का बड़ा फैसला, टीम को T20 वर्ल्डकप किया से बाहर, स्कॉटलैंड की एंट्री

बांग्लादेश को लेकर ICC का बड़ा फैसला, टीम को T20 वर्ल्डकप किया से बाहर, स्कॉटलैंड की एंट्री

आईसीसी ने ड्रामे के बाद बांग्लादेश को टी20 विश्व कप 2026 से बाहर किया, उसकी जगह स्कॉटलैंड को मौका मिला।

By : स्वदेश डेस्क
बांग्लादेश को लेकर ICC का बड़ा फैसला, टीम को T20 वर्ल्डकप किया से बाहर, स्कॉटलैंड की एंट्री

नई दिल्लीः आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। बांग्लादेश की ऑफिशियली मुकाबले से विदाई हो गई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। साथ ही उसकी जगह स्कॉटलैंड को ग्रुप-C में शामिल किया गया है। शनिवार को आईसीसी ने इस फैसले की आधिकारिक जानकारी जारी की है। साथ ही एक लेटर लिखकर बांग्लादेश को इसके बारे में जानकारी दे दी है। इसके साथ ही बीते कई दिनों से चल रहा हाईवोल्टेज ड्रामा खत्म हो गया।

बता दें कि 4 जनवरी से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और आईसीसी के बीच तनातनी चल रही थी। बांग्लादेश ने भारत में T20 विश्व कप मैच खेलने से इनकार कर दिया था। इसके लिए सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था। साथ ही बोर्ड बांग्लादेश के मैच श्रीलंका में शिफ्ट किए जाने की मांग की थी।

आईसीसी ने नकार दी थी मांग

बांग्लादेश की मांग पर आईसीसी ने स्पष्ट किया कि उसे भारत में ही मैच खेलने होंगे। वहीं, आईसीसी की ओर से बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद बोर्ड ने तय समयसीमा के भीतर कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया। इसके बाद आईसीसी ने सख्त रुख अपनाते हुए बांग्लादेश को बाहर करने का फैसला लिया। इसके पहले  बाहर करने से पहले आईसीसी की वोटिंग में 14-2 के बहुमत से बांग्लादेश के मैच को भारत में कराने की मंजूरी दीथी। वहीं, एक स्वतंत्र सुरक्षा रिव्यू में खतरे के लेवल को कम से मीडियम बताया गया था।

आईसीसी ने बांग्लादेश भेजा ईमेल

बांग्लादेश को शुक्रवार देर शाम आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल को ई-मेल भेजकर अपने निर्णय की जानकारी दी। मेल में साफ कहा गया कि भारत दौरे को लेकर दी गई 24 घंटे की डेडलाइन पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिलने के कारण अब फैसला लिया जा चुका है।

बीसीबी ने किया प्रोटोकॉल का उल्लंघन

आईसीसी के एक सूत्र ने बताया कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को औपचारिक सूचना देने से पहले ढाका में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी, जो तय प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। इसी वजह से बोर्ड पर कार्रवाई तय मानी जा रही थी। वहीं, बांग्लादेश के खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ नजरुल ने सार्वजनिक तौर पर भारत नहीं आने की बात कही थी, जिससे मामला और बिगड़ गया।

अब स्कॉटलैंड की एंट्री

अब बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टी20 विश्व कप 2026 में मौका दिया गया है। हालांकि क्रिकेट स्कॉटलैंड ने कहा है कि उन्हें अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

भारत में स्कॉटलैंड खेलेगा मुकाबले

मौजूदा शेड्यूल के अनुसार, पहले ये मुकाबले बांग्लादेश को खेलने थे, लेकिन अब स्कॉटलैंड ग्रुप-C का हिस्सा बनकर इन्हें खेलेगा। यह दूसरा मौका है जब स्कॉटलैंड को ऐसे हालात में विश्व कप में एंट्री मिली है। इससे पहले 2009 में जिम्बाब्वे के हटने पर स्कॉटलैंड को मौका दिया गया था।

संभावित मैच

-7 फरवरी: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड

-9 फरवरी: इटली बनाम स्कॉटलैंड

-14 फरवरी: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड (कोलकाता)

- 17 फरवरी: नेपाल बनाम स्कॉटलैंड (मुंबई)

संबंधित सामग्री

भारत ने बांग्लादेश को दिया बड़ा झटका! सितंबर में अफगानिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया, तय दौरे पर संकट के बादल

भारत ने बांग्लादेश को दिया बड़ा झटका! सितंबर में अफगानिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया, तय दौरे पर संकट के बादल

भारत-बांग्लादेश के प्रस्तावित दौरे के बीच भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी हो गया है। इससे भारत के बांग्लादेश दौरे पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

Aug 12, 2026
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट के तीन दिग्गजों की विदाई, खत्म हुआ स्वर्णिम युग

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट के तीन दिग्गजों की विदाई, खत्म हुआ स्वर्णिम युग

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट की तीन दिग्गज खिलाड़ी सोफी डिवाइन, सूजी बेट्स और लिया ताहुहू ने लगभग दो दशक लंबे करियर को अलविदा कहा। उनके जाने से महिला क्रिकेट के एक स्वर्णिम युग का अंत माना जा रहा है।

Jun 29, 2026
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 200 T20I खेलने वाली पहली खिलाड़ी बनीं

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 200 T20I खेलने वाली पहली खिलाड़ी बनीं

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरते ही 200 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। महिला क्रिकेट में यह एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया है।

Jun 21, 2026
Women T20: हरमनप्रीत ने फिर NO Handshake, भारत-पाक मुकाबले से पहले दिखी पुरानी नीति

Women T20: हरमनप्रीत ने फिर NO Handshake, भारत-पाक मुकाबले से पहले दिखी पुरानी नीति

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। पहलगाम हमले के बाद जारी नो-हैंडशेक नीति एक बार फिर चर्चा में आ

Jun 14, 2026
भारत से जुड़ी 4 बेटियां विदेशी टीमों की ताकत, महिला टी20 वर्ल्ड कप में बन सकती हैं गेमचेंजर

भारत से जुड़ी 4 बेटियां विदेशी टीमों की ताकत, महिला टी20 वर्ल्ड कप में बन सकती हैं गेमचेंजर

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय मूल की 4 खिलाड़ी विदेशी टीमों के लिए बड़ा हथियार बनकर उतरेंगी। जानिए अलाना किंग से लेकर सान्या खुराना तक की दिलचस्प कहानी।

Jun 10, 2026