UAE-यूएसए की टी20 में बड़ी जीत

आईसीसी T20 WC 2026: UAE ने कनाडा को और USA ने नीदरलैंड को हराया

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में UAE ने कनाडा को 5 विकेट से, USA ने नीदरलैंड को 93 रन से हराया।

By : संजय मिश्रा
आईसीसी T20 WC 2026: UAE ने कनाडा को और USA ने नीदरलैंड को हराया

ICC T20 World Cup Match

नई दिल्लीः टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को दो मुकाबलों ने टूर्नामेंट का रंग बदल दिया। एक ओर UAE ने कनाडा को 5 विकेट से हराकर ग्रुप डी में पहली जीत दर्ज की, तो दूसरी तरफ USA ने नीदरलैंड को 93 रन से रौंदते हुए इतिहास रच दिया। दोनों मैचों में बल्लेबाजों की फिफ्टी और गेंदबाजों के दमदार स्पेल चर्चा में रहे।

दिल्ली में UAE का सफल रनचेज

दिल्ली में खेले गए मुकाबले में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में UAE ने 151 रन का लक्ष्य 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

UAE की जीत के हीरो रहे आर्यांश शर्मा, जिन्होंने नाबाद 74 रन बनाए, जबकि सोहैब खान ने 51 रन की अहम पारी खेली। कनाडा की ओर से जुनैद सिद्दीकी ने 5 विकेट झटके, जबकि साद बिन जफर को 3 सफलताएं मिलीं।

कनाडा के लिए हर्ष ठाकेर ने 50 रन की पारी खेली। नवनीत धालीवाल (34) और श्रेयस मोव्वा (21) ने भी योगदान दिया, लेकिन टीम जीत से दूर रह गई।

चेपॉक में USA की ऐतिहासिक जीत

चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेले गए मैच में USA ने नीदरलैंड को 93 रन से हराया। यह टी-20 इंटरनेशनल में नीदरलैंड पर अमेरिका की पहली जीत है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए। साईतेजा मुक्कामल्ला ने 79 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान मोनांक पटेल ने 36 रन जोड़े।

197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 15.5 ओवर में 103 रन पर सिमट गई। हरमीत सिंह ने 4 विकेट लिए, जबकि शैडली वान शाल्कविक ने 3 और मोहम्मद मोहसिन ने 2 विकेट झटके।

ग्रुप समीकरण बदले

UAE की जीत से ग्रुप डी में उसकी स्थिति मजबूत हुई है और टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं USA ने ग्रुप ए में पहली जीत दर्ज कर अंक तालिका में नई हलचल पैदा कर दी है। दोनों मुकाबलों ने साफ कर दिया कि इस वर्ल्ड कप में कोई भी टीम किसी को हल्के में नहीं ले सकती।

संबंधित सामग्री

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट के तीन दिग्गजों की विदाई, खत्म हुआ स्वर्णिम युग

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट के तीन दिग्गजों की विदाई, खत्म हुआ स्वर्णिम युग

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट की तीन दिग्गज खिलाड़ी सोफी डिवाइन, सूजी बेट्स और लिया ताहुहू ने लगभग दो दशक लंबे करियर को अलविदा कहा। उनके जाने से महिला क्रिकेट के एक स्वर्णिम युग का अंत माना जा रहा है।

Jun 29, 2026
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 200 T20I खेलने वाली पहली खिलाड़ी बनीं

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 200 T20I खेलने वाली पहली खिलाड़ी बनीं

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरते ही 200 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। महिला क्रिकेट में यह एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया है।

Jun 21, 2026
Women T20: हरमनप्रीत ने फिर NO Handshake, भारत-पाक मुकाबले से पहले दिखी पुरानी नीति

Women T20: हरमनप्रीत ने फिर NO Handshake, भारत-पाक मुकाबले से पहले दिखी पुरानी नीति

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। पहलगाम हमले के बाद जारी नो-हैंडशेक नीति एक बार फिर चर्चा में आ

Jun 14, 2026
भारत से जुड़ी 4 बेटियां विदेशी टीमों की ताकत, महिला टी20 वर्ल्ड कप में बन सकती हैं गेमचेंजर

भारत से जुड़ी 4 बेटियां विदेशी टीमों की ताकत, महिला टी20 वर्ल्ड कप में बन सकती हैं गेमचेंजर

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय मूल की 4 खिलाड़ी विदेशी टीमों के लिए बड़ा हथियार बनकर उतरेंगी। जानिए अलाना किंग से लेकर सान्या खुराना तक की दिलचस्प कहानी।

Jun 10, 2026
क्रिकेट कनाडा पर ICC की बड़ी कार्रवाई, सदस्यता निलंबित लेकिन खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर राहत

क्रिकेट कनाडा पर ICC की बड़ी कार्रवाई, सदस्यता निलंबित लेकिन खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर राहत

आईसीसी ने क्रिकेट कनाडा की सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है, लेकिन खिलाड़ियों को राहत देते हुए अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति और फंडिंग जारी रखने का फैसला किया है।

Jun 01, 2026