भारत की सीरीज बचाने की आखिरी कोशिश, ओली पोप पहली बार करेंगे कप्तानी

भारत की सीरीज बचाने की आखिरी कोशिश, ओली पोप पहली बार करेंगे कप्तानी

By : Rashmi Dubey
भारत की सीरीज बचाने की आखिरी कोशिश, ओली पोप पहली बार करेंगे कप्तानी

 Anderson-Tendulkar Trophy: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का पांचवां और अंतिम टेस्ट आज से लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा। पांच मैचों की इस सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे है। ऐसे में टीम इंडिया के पास मुकाबला जीतकर सीरीज बराबर करने का मौका होगा। वहीं इंग्लिश टीम घर में ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

ओली पोप को मिली कमान

सीरीज में अब तक इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 5 विकेट और तीसरा 22 रन से जीता है, जबकि भारत ने दूसरा मुकाबला 336 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया था। चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा था। पांचवें और निर्णायक मुकाबले से पहले इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है, जिसमें चार बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव कप्तानी को लेकर है। बेन स्टोक्स चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ओली पोप को इंग्लैंड की कमान सौंपी गई है।

ओवल टेस्ट में भारत का रिकॉर्ड 

लंदन के ऐतिहासिक द ओवल स्टेडियम में भारत ने 1936 में अपना पहला टेस्ट खेला था, जिसमें उसे 9 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। इस मैदान पर पहली जीत हासिल करने में टीम इंडिया को 35 साल लग गए। 1971 में अजीत वाडेकर की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

इसके बाद 2021 में विराट कोहली की अगुवाई में भारत ने इंग्लैंड को 157 रन से मात दी थी, जो ओवल में भारत की दूसरी जीत रही। कुल मिलाकर भारत ने इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 14 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से 2 जीते, 5 हारे और 7 ड्रॉ रहे हैं। भारत ने यहां आखिरी बार 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल खेला था, जिसमें उसे 209 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

इंग्लैंड में 11वीं जीत की दहलीज़ पर टीम इंडिया

टीम इंडिया ने इंग्लैंड में अपना टेस्ट सफर 1932 में शुरू किया था। तब से अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 140 टेस्ट मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें इंग्लैंड ने 53 और भारत ने 36 में जीत दर्ज की है, जबकि 51 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। इंग्लैंड की धरती पर भारत ने अब तक 71 टेस्ट खेले हैं, जिनमें उसे सिर्फ 10 जीत हासिल हुई हैं। वहीं 38 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा, जबकि 23 मैच ड्रॉ रहे।

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 36 टेस्ट सीरीज खेली गई हैं। इनमें से 19 इंग्लैंड ने जीतीं, 12 भारत ने अपने नाम कीं और 5 ड्रॉ रहीं। 1932 से 2025 तक के 94 सालों में भारत ने इंग्लैंड में कुल 19 टेस्ट सीरीज खेली हैं, लेकिन सिर्फ 3 में ही जीत दर्ज कर सका है। 2 सीरीज ड्रॉ रहीं, जबकि 14 बार इंग्लिश टीम ने बाज़ी मारी।

टॉप स्कोरर बने शुभमन गिल

शुभमन गिल इस सीरीज़ में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ बनकर उभरे हैं। उन्होंने दूसरे टेस्ट में 269 और 161 रनों की शानदार पारियाँ खेलीं। उन्होंने अब तक कुल 4 शतक लगाए हैं। गिल इस सीरीज़ के साथ ही टीम इंडिया के टॉप स्कोरर भी हैं।

बुमराह-सिराज गेंदबाज़ी में अव्वल

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने भारत के लिए बराबर का प्रदर्शन किया है। दोनों ने अब तक 14-14 विकेट लिए हैं। बुमराह इस निर्णायक मैच में नहीं खेलेंगे। उन्हें वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है, जिसके चलते टीम को उनकी कमी ज़रूर खल सकती है।

जैमी स्मिथ इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी की रीढ़

इस सीरीज में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन जैमी स्मिथ ने बनाए हैं। उन्होंने अब तक 4 टेस्ट मैचों में कुल 424 रन जड़े हैं। बर्मिंघम टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने नाबाद 184 रन की शानदार पारी खेली थी, जो उनका इस सीरीज का बेस्ट स्कोर भी है। उनकी बल्लेबाज़ी इंग्लैंड की मिडिल ऑर्डर की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है।

गेंदबाज़ी की बात करें तो कप्तान बेन स्टोक्स ने फ्रंट से लीड करते हुए सबसे ज्यादा 17 विकेट चटकाए हैं। वहीं जोश टंग ने भी प्रभावी प्रदर्शन करते हुए 11 विकेट अपने नाम किए हैं, जो टीम के लिए दूसरे सबसे सफल गेंदबाज़ रहे हैं।

ओवल में खेला जाएगा 108वां टेस्ट मैच

लंदन के द ओवल स्टेडियम में अब तक कुल 107 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। अब यहां 108वां टेस्ट खेला जाएगा। यह पिच बाउंस के लिए जानी जाती है, जिससे तेज़ गेंदबाज़ों को शुरुआती फायदा मिलता है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनर्स को भी विकेट से मदद मिलने लगती है। यहां ऐसे बल्लेबाज़ों को फायदा मिलता है जो धैर्य के साथ खेलते हैं। अब तक इस मैदान पर पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 40 और पहले बॉलिंग करने वाली टीमों ने 30 मुकाबले जीते हैं, जबकि 37 मैच ड्रॉ रहे हैं।

बारिश बन सकती है खेल की बड़ी रुकावट

ओवल टेस्ट के दौरान मौसम भी अहम भूमिका निभा सकता है। अगले पांच दिनों में बारिश की आशंका जताई जा रही है। खासतौर पर पहले, दूसरे और चौथे दिन। 31 जुलाई को मैनचेस्टर में बारिश की संभावना 84%, 1 अगस्त को 60% और 3 अगस्त को 58% तक बताई गई है। पूरे मैच के दौरान तापमान अधिकतम 23°C और न्यूनतम 14°C रहने की उम्मीद है, जिससे खिलाड़ियों को मौसम के उतार-चढ़ाव से जूझना पड़ सकता है।

संबंधित सामग्री

Ind VS Eng 3rd ODI: भारत 22 साल बाद लॉर्ड्स पर इतिहास रचेगा या फिर इंग्लैंड बचाएगा अपना किला

Ind VS Eng 3rd ODI: भारत 22 साल बाद लॉर्ड्स पर इतिहास रचेगा या फिर इंग्लैंड बचाएगा अपना किला

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे सीरीज का फैसला करेगा। भारत के पास 22 साल बाद इस मैदान पर जीत दर्ज करने का मौका है। वहीं, इंग्लैंड भी सीरीज जीत के लिए तैयार है।

Jul 19, 2026
गिल की कप्तानी पारी और अक्षर-सुंदर का कमाल, एजबेस्टन में भारत का जीत से शानदार आगाज

गिल की कप्तानी पारी और अक्षर-सुंदर का कमाल, एजबेस्टन में भारत का जीत से शानदार आगाज

एजबेस्टन में भारत ने इंग्लैंड को छह विकेट से हराकर वनडे सीरीज का विजयी आगाज किया। शुभमन गिल की कप्तानी पारी और अक्षर पटेल-वॉशिंगटन सुंदर की शतकीय साझेदारी ने मैच भारत की झोली में डाल दिया।

Jul 15, 2026
राहुल द्रविड़ इंग्लैंड के टेस्ट कोच बनेंगे? ECB की शॉर्टलिस्ट में कई दिग्गजों के साथ नाम

राहुल द्रविड़ इंग्लैंड के टेस्ट कोच बनेंगे? ECB की शॉर्टलिस्ट में कई दिग्गजों के साथ नाम

ब्रेंडन मैकुलम के पद छोड़ने के बाद इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए कोच की तलाश तेज हो गई है। राहुल द्रविड़ का नाम भी ECB की संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल बताया जा रहा है।

Jul 13, 2026
इंग्लैंड से सीरीज का आखिरी टी20 हारा भारत, लेकिन अभिषेक शर्मा ने बना दिया अनोखा विश्व रिकॉर्ड

इंग्लैंड से सीरीज का आखिरी टी20 हारा भारत, लेकिन अभिषेक शर्मा ने बना दिया अनोखा विश्व रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 में भारत को हार मिली। लेकिन अभिषेक शर्मा ने मैदान पर उतरते ही ऐसा विश्व रिकॉर्ड बनाया जो अब तक कोई भी खिलाड़ी अपने नाम नहीं कर सका।

Jul 12, 2026
सीरीज बचाने उतरेगा भारत, ब्रिस्टल में वैभव सूर्यवंशी पर भी रहेंगी सबकी नजर

सीरीज बचाने उतरेगा भारत, ब्रिस्टल में वैभव सूर्यवंशी पर भी रहेंगी सबकी नजर

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 आज ब्रिस्टल में खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला सीरीज बचाने की आखिरी उम्मीद है, जबकि वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की अपेक्षा रहेगी।

Jul 09, 2026