एक बार फिर क्रिकेट के मैदान में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, पुरानी हारों का बदला लेंगे वैभव सूर्यव

एक बार फिर क्रिकेट के मैदान में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, पुरानी हारों का बदला लेंगे वैभव सूर्यवंशी?

भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम रविवार के दिन एक बार फिर मैदान में मुकाबला करने वाली है। जूनियर लेवल के पिछले तीन मैचों में पाकिस्तान ने भारत को हराया है। इस बार क्या भारत पटखनी दे पाएगा।

By : स्वदेश डेस्क
एक बार फिर क्रिकेट के मैदान में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, पुरानी हारों का बदला लेंगे वैभव सूर्यवंशी?

नई दिल्लीः दुबई में अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप सीरीज खेली जा रही है। इसका रविवार के दिन ग्रुप स्टेज का मैच खेला जाना है। रविवार के दिन भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज मैच खेला जाएगा। बता दें कि दोनों टीमों के बीच जूनियर लेवल पर पिछले तीनों मैच पाकिस्तान ने ही जीते।

इतना ही नहीं एमर्जिंग एशिया कप में अंडर-23 टीमों के बीच पिछला मैच भी पाकिस्तान के नाम रहा। हालांकि टीम इंडिया के पास इस रिकॉर्ड को सुधारने का मौका होगा।

यूएई से जीत चुकी है भारत

टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में भारत का पहला मुकाबला यूएई से था। इसमें 14 साल के ओपनर खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर चमका था। उन्होंने 14 छक्कों की मदद से 171 रन की पारी खेली थी। वहीं, पाकिस्तान के समीर मिन्हास ने मलेशिया के खिलाफ पहले मैच में 177 रन बना दिए थे। उनके साथ ही अहमद हुसैन ने 132 रन बना दिए।

जीत के साथ दोनों की शुरूआत

AAC का U-19 एशिया कप की शुरूआत 12 दिसंबर से शुरू हुआ है। ग्रुप-A में भारत ने अपने पहले मैच में यूएई को हराकर जीत से शुरूआत की थी। वहीं, पाकिस्तान ने मलेशिया को हराया था। टीम इंडिया ने शुक्रवार को यूएई के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 433 रन बनाए थे। इस मैच में ही वैभव ने शतक लगाया था। UAE ने 199 रन बनाए और इंडिया ने 234 रन के अंतर से मुकाबला जीता।

रोचक होगा मुकाबला

रविवार के दिन भारत-पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला मुकाबला बहुत रोचक होने वाला है। रविवार का मौच जीतने वाली टीम टेबल टॉप होगी। दोनों टीमों की बात करें तो एक जीत और 2-2 प्वाइंट है। हालांकि रन रेट चलते पाकिस्तान फिलहाल पहले नंबर पर है। दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमों को सेमीफाइनल में एंट्री मिलेगी।

यह मुकाबले 19 दिसंबर को होंगे। सेमीफाइनल जीतने वाली दोनों टीमों के बीच 21 दिसंबर को दुबई में ही फाइनल खेला जाएगा। 2024 में बांग्लादेश ने भारत को फाइनल हराकर खिताब जीता था।

संबंधित सामग्री

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
एशिया कप के लिए इंडिया-ए का ऐलान: वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, तिलक वर्मा कप्तान, इस दिन पाकिस्तान से भिड़ंत

एशिया कप के लिए इंडिया-ए का ऐलान: वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, तिलक वर्मा कप्तान, इस दिन पाकिस्तान से भिड़ंत

बीसीसीआई ने एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए इंडिया-ए की 15 सदस्यीय टीम चुनी है। तिलक वर्मा कप्तान है और वैभव सूर्यवंशी की वापसी हुई है। भारत-पाक मुकाबला 22 नवंबर को दोहा में है।

Nov 02, 2026
जय शाह ने नहीं पहनाए पाकिस्तान को सिल्वर मेडल, मोहसिन नकवी नहीं तो किसने पहनाया मेडल

जय शाह ने नहीं पहनाए पाकिस्तान को सिल्वर मेडल, मोहसिन नकवी नहीं तो किसने पहनाया मेडल

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल के बाद ICC चेयरमैन जय शाह ने भारत को गोल्ड पहनाया, पर पाकिस्तान को सिल्वर किसने दिया, इसका जवाब चौंकाने वाला है। मोहसिन नकवी भी नहीं आए।

Oct 04, 2026
Gold In Cricket: भारत ने एशियन गेम्स क्रिकेट में फिर जीता गोल्ड, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

Gold In Cricket: भारत ने एशियन गेम्स क्रिकेट में फिर जीता गोल्ड, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

भारतीय टीम ने एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से मात देकर लगातार दूसरी बार मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के तूफानी अर्धशतक से बड़ा स्कोर बना।

Oct 03, 2026
India vs pakistan: भारत पाकिस्तान फाइनल बारिश में धुला तो किसे मिलेगा गोल्ड, जानें एशियन गेम्स 2026 का नियम

India vs pakistan: भारत पाकिस्तान फाइनल बारिश में धुला तो किसे मिलेगा गोल्ड, जानें एशियन गेम्स 2026 का नियम

एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान भिड़ेंगे। बारिश से मैच रद्द हुआ तो दोनों टीमों को गोल्ड मिलेगा, क्योंकि रिजर्व डे नहीं है और रैंकिंग का नियम हटा।

Oct 02, 2026