पहले टेस्ट का दूसरा सेशन रहा रोमांचक, शार्दुल ने ऐसे जगाई भारत की जीत की उम्मीद

पहले टेस्ट का दूसरा सेशन रहा रोमांचक, शार्दुल ने ऐसे जगाई भारत की जीत की उम्मीद

By : Rashmi Dubey
पहले टेस्ट का दूसरा सेशन रहा रोमांचक, शार्दुल ने ऐसे जगाई भारत की जीत की उम्मीद

??? ?? ??? ??? ??????? ??????: लीड्स टेस्ट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का पांचवां दिन रोमांच से भरपूर रहा है। पहले सेशन में इंग्लिश बल्लेबाजों ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। दूसरे सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की। इस सेशन में इंग्लैंड ने 28.3 ओवर में 4 विकेट गंवा दिए और मैच का रुख पूरी तरह बदल गया। बारिश के कारण चाय का ब्रेक थोड़ा पहले लिया गया, लेकिन तब तक टीम इंडिया ने मैच में वापसी के संकेत दे दिए थे।

टी ब्रेक से पहले रोमांचक मोड़ पर है मुकाबला

लीड्स टेस्ट अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। बारिश के कारण टी ब्रेक समय से पहले ले लिया गया, लेकिन उससे पहले जो रूट और बेन स्टोक्स की जोड़ी इंग्लैंड को संभालने की कोशिश करती दिखी। जो रूट 31 गेंदों में एक चौके की मदद से 14 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं कप्तान बेन स्टोक्स 17 गेंदों में एक चौका लगाकर 12 रन पर डटे हुए हैं। इंग्लैंड को अब जीत के लिए 102 रनों की जरूरत है। भारत को मैच जीतने के लिए महज 6 विकेट चटकाने हैं। मुकाबला बेहद रोमांचक हो चला है। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।



शार्दुल की दो गेंदों में दो वार से बदला मैच का रुख

लीड्स टेस्ट में भारत को जीत की राह पर वापस लाने का श्रेय शार्दुल ठाकुर को जाता है, जिन्होंने लगातार दो गेंदों पर दो अहम विकेट लेकर मैच का पूरा रुख पलट दिया। पहले उन्होंने इंग्लैंड के सबसे खतरनाक बल्लेबाज बेन डकेट को आउट किया, जिन्होंने 170 गेंदों पर 21 चौकों और एक छक्के की मदद से 149 रनों की शानदार पारी खेली।

इसके तुरंत बाद अगली ही गेंद पर शार्दुल ने हैरी ब्रूक को चलता कर दिया। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने भी असरदार गेंदबाजी करते हुए जैक क्रॉली (65 रन) और ओली पोप (08 रन) के विकेट चटकाए। इन विकेटों ने भारत की जीत की उम्मीद को फिर से जगा दिया है।

तीसरे सेशन में तय होगा लीड्स टेस्ट का नतीजा

लीड्स टेस्ट अब अपने अंतिम और सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। अगर मौसम ने साथ दिया और तीसरा सेशन समय पर शुरू हुआ, तो कुल 37 ओवर का खेल बाकी रहेगा। फिलहाल मैदान पर हल्की बारिश हो रही है, जिससे खेल में देरी हो सकती है। ओवरों की संख्या घट सकती है। इंग्लैंड को यहां से जीत के लिए अभी 102 रन बनाने हैं। भारत को महज 6 विकेट की दरकार है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इस टेस्ट मुकाबले का नतीजा लगभग तय है। तीसरे सेशन में हर ओवर, हर गेंद बेहद अहम होने वाली है।

संबंधित सामग्री

Ind VS Eng 3rd ODI: भारत 22 साल बाद लॉर्ड्स पर इतिहास रचेगा या फिर इंग्लैंड बचाएगा अपना किला

Ind VS Eng 3rd ODI: भारत 22 साल बाद लॉर्ड्स पर इतिहास रचेगा या फिर इंग्लैंड बचाएगा अपना किला

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे सीरीज का फैसला करेगा। भारत के पास 22 साल बाद इस मैदान पर जीत दर्ज करने का मौका है। वहीं, इंग्लैंड भी सीरीज जीत के लिए तैयार है।

Jul 19, 2026
रोहित शर्मा के माता-पिता लंदन पहुंचे, हिटमैन के रिटायरमेंट की चर्चाओं के बीच बढ़ी लॉर्ड्स वनडे पर नजर

रोहित शर्मा के माता-पिता लंदन पहुंचे, हिटमैन के रिटायरमेंट की चर्चाओं के बीच बढ़ी लॉर्ड्स वनडे पर नजर

इंग्लैंड में खेली जा रही मौजूदा सीरीज के बीच रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अटकलें तेज हो गई हैं। इसी बीच उनके माता-पिता लंदन पहुंच गए हैं। क्या यह रोहित का आखिरी मैच होगा?

Jul 17, 2026
गिल की कप्तानी पारी और अक्षर-सुंदर का कमाल, एजबेस्टन में भारत का जीत से शानदार आगाज

गिल की कप्तानी पारी और अक्षर-सुंदर का कमाल, एजबेस्टन में भारत का जीत से शानदार आगाज

एजबेस्टन में भारत ने इंग्लैंड को छह विकेट से हराकर वनडे सीरीज का विजयी आगाज किया। शुभमन गिल की कप्तानी पारी और अक्षर पटेल-वॉशिंगटन सुंदर की शतकीय साझेदारी ने मैच भारत की झोली में डाल दिया।

Jul 15, 2026
शुभमन गिल ने वनडे में रचा नया इतिहास, ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

शुभमन गिल ने वनडे में रचा नया इतिहास, ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में नया इतिहास रच दिया। वह 50 से ज्यादा वनडे पारियां खेलने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिनका औसत 60 और स्ट्राइक रेट 100 से अधिक है।

Jul 14, 2026
इंग्लैंड से सीरीज का आखिरी टी20 हारा भारत, लेकिन अभिषेक शर्मा ने बना दिया अनोखा विश्व रिकॉर्ड

इंग्लैंड से सीरीज का आखिरी टी20 हारा भारत, लेकिन अभिषेक शर्मा ने बना दिया अनोखा विश्व रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 में भारत को हार मिली। लेकिन अभिषेक शर्मा ने मैदान पर उतरते ही ऐसा विश्व रिकॉर्ड बनाया जो अब तक कोई भी खिलाड़ी अपने नाम नहीं कर सका।

Jul 12, 2026