India vs NZ 2nd T20 New Zealand Set 181 Target

2nd T20i: फिलिप्स और जैकब्स के अर्धशतक से न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 181 रन का लक्ष्य, कमाल दिखाएंगे वैभव?

क्राइस्टचर्च टी-20 में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 181 रन का लक्ष्य रखा। फिलिप्स और जैकब्स ने अर्धशतक जमाए, जबकि अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए।

By : संजय चतुर्वेदी
2nd T20i: फिलिप्स और जैकब्स के अर्धशतक से न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 181 रन का लक्ष्य, कमाल दिखाएंगे वैभव?

New Zealand target in second t20

क्रिकेट। भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में कीवी टीम ने मेहमान भारत को जीत के लिए 181 रन का लक्ष्य दिया है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए।

फिलिप्स और जैकब्स ने संभाली पारी

ग्लेन फिलिप्स ने 70 रन की पारी खेली। बेवॉन जैकब्स ने 46 गेंदों पर 58 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल रहा। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई और इसी साझेदारी ने न्यूजीलैंड को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। 11वें ओवर में अय्यर ने जैकब्स का कैच छोड़ दिया, जो भारत को महंगा पड़ा।

भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन

भारत के लिए अर्शदीप सिंह सबसे सफल रहे। उन्होंने दो विकेट लिए और टिम साइफर्ट को कैच आउट कराकर टीम को पहली सफलता दिलाई। तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने डेरिल मिचेल को पवेलियन भेजा। छठे ओवर में प्रिंस यादव ने फिन एलन को बोल्ड किया। प्रिंस ने अपने चार ओवर में 30 रन दिए और एक विकेट लिया।

आखिरी ओवरों में दो झटके

19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर नीतीश कुमार रेड्डी ने जैकब्स को आउट किया। जैकब्स फुलटॉस पर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से पर लगी और लॉन्ग ऑफ पर अक्षर पटेल ने कैच लपक लिया। न्यूजीलैंड ने लगातार दूसरे ओवर में विकेट गंवाया। आखिरी ओवर में प्रिंस ने 9 रन दिए, लेकिन माइकल ब्रेसवेल ने ओवर की अंतिम गेंद पर चौका जड़ दिया। ब्रेसवेल दो गेंदों पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे। मिचेल सैंटनर पांच गेंदों पर 4 रन बनाकर नाबाद लौटे।

वैभव को मिला मौका

एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में वैभव को शामिल करना इस मैच की बड़ी बात हो सकती है। अब नजरें उनकी बल्लेबाजी पर रहेंगी। क्योंकि 181 रन का पीछा करते हुए भारत को तेज शुरूआत की जरूरत होगी।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026