Ind vs South Africa: भारत- साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा मैच शुरु, विराट कोहली और रोहित शर्मा बना स

Ind vs South Africa: भारत- साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा मैच शुरु, विराट कोहली और रोहित शर्मा बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है। शनिवार के दिन दोनों के बीच निर्णायक मुकाबला जारी है। इस पर सबकी नजरें टिकी हुई है। इस मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा रिकॉर्ड बना सकते हैं।

By : स्वदेश डेस्क
Ind vs South Africa: भारत- साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा मैच शुरु, विराट कोहली और रोहित शर्मा बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

भोपालः भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का शनिवार के दिन अंतिम मुकाबला जारी है। यह मैच विशाखापत्तनम के वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस बार भारत ने टॉस जीतते हुए बॉलिंग करने का फैसला लिया है। फिलहाल साउथ अफ्रीका की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 216 रन बना लिए हैं।

इंडिया दौरे पर आई साउथ अफ्रीका टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने पहले टेस्ट मैच सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया। वहीं, वनडे मैच में पहला मुकाबला हारने के बाद दूसरे मैच में वापसी करते हुए सीरीज 1-1 की बराबरी पर ला दिया है। वनडे सीरीज में अच्छी बात यह है कि दो सीनियर खिलाड़ी फॉर्म में है।

पिछले दो वनडे मैचों में सबसे खास बात यह रही है कि टीम के सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने अपने पिछले दोनों मुकाबले में लगातार दो शतक जड़ दिए हैं। अब जो आखिरी मैच चल रहा है। उसमें कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने पर नजर होगी।

एक और शतक मारते ही बनेगा रिकॉर्ड

विराट कोहली यदि तीसरे मैच में एक और शतक जमाते हैं तो यह क्रिकेट इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिखवा लेंगे। यदि वह तीसरे मैच में शतक लगाते हैं तो ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे, जो दो बार लगातार तीन वनडे सेंचुरी लगाने का कारनामा करेंगे।

रोहित- कोहली कर चुके हैं यह काम

रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने एक सीरीज में तीन लगातार शतक लगाने वाली उपलब्धि पहले हासिल कर चुके हैं। हालांकि इन दोनों में से किसी ने भी इस रिकॉर्ड को नहीं दोहराया है। यदि कोहली एक और शतक जमाते हैं तो ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी होंगे। साथ ही उनके कॅरियर का एक और मील का पत्थर होगा।

लगातार चार शतक मारने का रिकॉर्ड

वहीं, विराट कोहली यदि साउथ अफ्रीका के साथ तीसरे मैच में भी शतक जमाते हैं तो वह पहले खिलाड़ी बन जाएंगे जिसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार शतक लगाए हो। विराट कोहली ने रांची और रायपुर में शतक लगाने से पहले, साल 2023 में क्रिकेट वर्ल्डकप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ा था।

पार्टनरशिप रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

इस मैच में केवल विराट के व्यक्तिगत रिकॉर्ड पर ही नजर नहीं है। वह साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा के साथ मिलकर भी एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। रोहित-कोहली ने अभी तक 20 बार वनडे मैचों में शतकीय पार्टनरशिप की है। वह फिलहाल श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी तिलकरत्ने दिलशान और कुमार संगाकारा के साथ दूसरे स्थान पर बने है। इस जोड़ी ने भी अभी तक 20 बार शतकीय साझेदारी की हुई है। हालांकि भारत की तरफ से सचिन और गांगुली की जोड़ी टॉप पर है। उन्होंने 26 बार शतकीय साझेदारी की है।

रोहित के पास भी रिकॉर्ड बनाने का मौका

इस मैच में जहां विराट कोहली रिकॉर्ड बना सकते हैं। वहीं, रोहित शर्मा के पास भी एक मौका है। यदि इस मैच में रोहित शर्मा 120 बना लेते हैं तो वह शीर्ष रन स्कोरर की सूची में साउथ अफ्राकी के पूर्व खिलाड़ी जैक्स कैलिस को पीछे छोड़ 9वें नंबर आ जाएंगे। इसके साथ ही वह जितने छक्के लगाएंगे उनके रिकॉर्ड में इजाफा होता जाएगा।

विशाखापत्तनम में खेला जा रहा तीसरा मुकाबला ना केवल सीरीज विजेता तय करेगा। बल्कि यह भी तय करेगा कि दिग्गज खिलाड़ियों के नाम कितने नए रिकॉर्ड दर्ज होते हैं।

संबंधित सामग्री

Virat Kohli Record: विराट कोहली के निशाने पर 10 बड़े रिकॉर्ड; वेस्टइंडीज सीरीज में सचिन के रिकॉर्ड पर नजर

Virat Kohli Record: विराट कोहली के निशाने पर 10 बड़े रिकॉर्ड; वेस्टइंडीज सीरीज में सचिन के रिकॉर्ड पर नजर

विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में 10 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। जिनमें सचिन तेंदुलकर के चार रिकॉर्ड भी शामिल हैं। जानिए वह रिकॉर्ड कौन से हैं।

Sep 21, 2026
ग्वालियर की बेटी का कमाल, भारतीय महिला टी-20 टीम में चयन, CM मोहन यादव ने किया सम्मान

ग्वालियर की बेटी का कमाल, भारतीय महिला टी-20 टीम में चयन, CM मोहन यादव ने किया सम्मान

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा का भारतीय महिला टी-20 टीम में चयन। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एयरपोर्ट पर सम्मानित किया, अप्रैल में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर करेंगी प्रतिनिधित्व।

Mar 25, 2026
T20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में 76 रन से हारा भारत, बल्लेबाजी और चयन दोनों पर सवाल

T20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में 76 रन से हारा भारत, बल्लेबाजी और चयन दोनों पर सवाल

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका से 76 रन की हार के बाद भारत की सेमीफाइनल राह कठिन हुई। खराब बल्लेबाजी, स्पिन की नाकामी और चयन पर उठे सवाल बने हार की बड़ी वजह।

Feb 23, 2026
क्या है स्टॉप क्लॉक नियम? इन नियमों के तहत खेले जाएंगे ICC T20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले

क्या है स्टॉप क्लॉक नियम? इन नियमों के तहत खेले जाएंगे ICC T20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में ग्रुप स्टेज जैसे ही नियम लागू रहेंगे। जानें बारिश, अतिरिक्त समय और 60 सेकेंड स्टॉप क्लॉक नियम कैसे काम करता है।

Feb 18, 2026
सुपर-8 में भारत की SA, WI और जिम्बाब्वे से टक्कर तय, जानें और कौन सी टीम ने किया क्वालिफाई

सुपर-8 में भारत की SA, WI और जिम्बाब्वे से टक्कर तय, जानें और कौन सी टीम ने किया क्वालिफाई

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत ग्रुप-1 में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से भिड़ेगा। 22 फरवरी से मुकाबले शुरू, सेमीफाइनल 4 और 5 मार्च को होंगे।

Feb 17, 2026