Virat Kohli Eyes 10 ODI Records

Virat Kohli Record: विराट कोहली के निशाने पर 10 बड़े रिकॉर्ड; वेस्टइंडीज सीरीज में सचिन के रिकॉर्ड पर नजर

विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में 10 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। जिनमें सचिन तेंदुलकर के चार रिकॉर्ड भी शामिल हैं। जानिए वह रिकॉर्ड कौन से हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Virat Kohli Record: विराट कोहली के निशाने पर 10 बड़े रिकॉर्ड; वेस्टइंडीज सीरीज में सचिन के रिकॉर्ड पर नजर

Virat Kohli may Break Sachin records

क्रिकेट। विराट कोहली के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज खास हो सकती है। कोहली के सामने इस दौरान 10  बड़े रिकॉर्ड हैं। इनमें सचिन तेंदुलकर के चार  वर्ल्ड रिकॉर्ड भी शामिल हैं। बता दें कि कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 85 शतक लगा चुके हैं।

दरअसल, विराट कोहली टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह फिलहाल सिर्फ वनडे खेल रहे हैं। 2027 वर्ल्ड कप तक भारत को कई वनडे मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में 100 इंटरनेशनल शतक पूरे करने की उनकी कोशिश पर भी फैंस की नजर बनी हुई है।

15 हजार वनडे रन के करीब विराट

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे करने से सिर्फ 59 रन दूर हैं। यह आंकड़ा छूते ही वह इस मुकाम तक सबसे तेज पहुंचने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। सचिन तेंदुलकर ने 377 पारियों में 15 हजार वनडे पूरे किए थे। कोहली ने अभी तक 302 पारियां खेली हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा 60 शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। विराट कोहली 59 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। दो और शतक लगाते ही वह सचिन का यह रिकॉर्ड पीछे छोड़ सकते हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भी कोहली के पास खास उपलब्धि हासिल करने का मौका है। सीरीज में दो शतक लगाने पर वह इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। घर में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भी कोहली सचिन के रिकॉर्ड के करीब हैं। कोहली ने भारतीय जमीन पर 41 शतक लगाए हैं। सचिन के नाम 42 शतकों का रिकॉर्ड है।

जीत के मुकाबलों में भी बन सकता है रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की जीत वाले मुकाबलों में सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड से विराट कोहली सिर्फ एक शतक दूर हैं। यानी सीरीज में एक सेंचुरी उनके खाते में एक और खास उपलब्धि जोड़ सकती है। घर में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड भी कोहली की पहुंच में है। सचिन तेंदुलकर ने घरेलू मैदान पर 6976 वनडे रन बनाए हैं। कोहली के नाम फिलहाल 6867 रन हैं। दोनों के बीच 110 रन का अंतर है। इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड से कोहली 271 रन पीछे हैं। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की जीत में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए उन्हें 142 रन और चाहिए।

एशिया में भी बड़े आंकड़े का मौका

नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए 13 हजार वनडे रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बनने के लिए विराट कोहली को 180 रन की जरूरत है। इसके अलावा एशिया में 17000 इंटरनेशनल रन पूरे करने के लिए वह 215 रन दूर हैं। विराट कोहली ने अब तक 314 वनडे मैच खेले हैं और 302 पारियों में 58.59 की औसत से 14941 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 54 शतक और 79 फिफ्टी हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में उनके पास इन आंकड़ों को और आगे ले जाने का मौका होगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026