women team harmanpreet kaur resign as captain

Harmanpreet Kaur Resign Captain: हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी महिला टीम की कप्तानी; इंस्टाग्राम पोस्ट में छलका दर्द

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट छोड़ने का एलान किया है। इंस्टाग्राम पर लिखे भावुक पोस्ट में उन्होंने टीम, खेल और अपने सफर पर दिल खोलकर बात की।

By : संजय चतुर्वेदी
Harmanpreet Kaur Resign Captain: हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी महिला टीम की कप्तानी; इंस्टाग्राम पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur Resigns As Captain

क्रिकेट। हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट साझा कर तीनों फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ने की जानकारी दी। यह फैसला ऐसे वक्त आया है, जब कुछ ही दिन पहले उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीता था। गोल्ड के जश्न के बीच कप्तान का यह एलान क्रिकेट प्रेमियों के लिए चौंकाने वाला रहा।

कप्तानी का वो दौर, जिसमें मिला बड़ा खिताब

मिताली राज के बाद हरमनप्रीत ने टीम की कमान संभाली थी। पिछले साल उन्हीं की कप्तानी में भारत ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा किया। इसके अलावा टीम ने तीनों फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया और महिला क्रिकेट को नई पहचान दिलाई। ऐसे में जब टीम सफलता की ऊंचाई पर थी, तब हरमनप्रीत का पीछे हटना कई सवाल भी खड़े करता है।

पोस्ट में क्या बोलीं हरमनप्रीत

हरमनप्रीत ने साफ लिखा कि यह फैसला उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था। उनके मुताबिक इसके पीछे ढेर सारी यादें, पल, भावनाएं और बलिदान जुड़े हैं, जो उम्र भर उनके साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि टीम और भारतीय महिला क्रिकेट को उन्होंने अपना सब कुछ दिया, चाहे वह मेहनत हो, पसीना हो या वक्त।


उन्होंने यह भी बताया कि कई मौकों पर उन्होंने अपनी निजी उपलब्धियों और अपने विकास को किनारे रखा, क्योंकि उनके लिए हमेशा टीम पहले रही। कप्तान के तौर पर उन्हें कई कठिन फैसले लेने पड़े। हरमनप्रीत का कहना है कि ऐसे फैसलों को हर बार समझा नहीं गया और कई बार इनकी निजी कीमत भी चुकानी पड़ी। फिर भी उनकी मंशा एक ही रही कि टीम मजबूत बने और दूसरी खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिले। इसी सोच के साथ उन्होंने साथी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया और उनका बेस्ट बाहर निकालने की कोशिश की।

सफर खत्म नहीं, अध्याय बदला है

हरमनप्रीत ने बताया कि कप्तानी छोड़ते वक्त वह भावुक जरूर हैं, लेकिन भीतर से शांत महसूस कर रही हैं। उनके शब्दों में, उन्होंने अपना काम पूरी ईमानदारी से किया। पोस्ट में उन्होंने टीम की साथी खिलाड़ियों, कोच, सपोर्ट स्टाफ, मैनेजमेंट, बीसीसीआई और अपने परिवार का आभार जताया। आखिर में उन्होंने लिखा कि कप्तानी का अध्याय खत्म हुआ है, लेकिन सफर जारी है। यानी मैदान पर बतौर खिलाड़ी उनका योगदान आगे भी बना रहेगा।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026