India Women T20 World Cup Squad Announced

महिला टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया घोषित, हरलीन देओल बाहर; 14 जून को भारत-पाक मुकाबला

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। हरमनप्रीत कौर कप्तान होंगी, जबकि हरलीन देओल को जगह नहीं मिली। भारत-पाक मैच 14 जून को होगा।

By : स्वदेश डेस्क
महिला टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया घोषित, हरलीन देओल बाहर; 14 जून को भारत-पाक मुकाबला

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। Board of Control for Cricket in India की चयन समिति ने मुंबई में बैठक के बाद टीम की घोषणा की। टीम की कमान एक बार फिर Harmanpreet Kaur को सौंपी गई है इस बार टीम चयन में कुछ बड़े फैसले भी देखने को मिले। स्टार खिलाड़ी Harleen Deol को टीम में जगह नहीं मिली, जबकि नए चेहरों फुलमाली और नंदिनी को मौका दिया गया है। भारतीय टीम 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में उतरेगी टीम

Harmanpreet Kaur की कप्तानी में भारतीय महिला टीम इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में उतरेगी, भारत पिछले साल वनडे विश्व कप जीत चुका है और अब पहली बार महिला टी20 विश्व कप खिताब जीतने की कोशिश करेगा। टूर्नामेंट 12 जून से 5 जुलाई तक खेला जाएगा।

हरलीन देओल को नहीं मिला मौका

टीम चयन में सबसे ज्यादा चर्चा Harleen Deol के बाहर होने को लेकर हो रही है। हाल के प्रदर्शन के बावजूद उन्हें अंतिम टीम में शामिल नहीं किया गया. वहीं चयनकर्ताओं ने युवा खिलाड़ियों फुलमाली और नंदिनी पर भरोसा जताते हुए उन्हें विश्व कप टीम में जगह दी है।

भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में

भारत को ग्रुप-1 में रखा गया है, जिसे ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ माना जा रहा है। इस ग्रुप में Australia, South Africa, Pakistan, Bangladesh और Netherlands जैसी टीमें शामिल हैं, भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मैच पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें रहेंगी।

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से भी होगी टक्कर

भारतीय टीम का मुकाबला ग्रुप चरण में मजबूत टीमों Australia और South Africa से भी होगा। 21 जून को भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच खेला जाएगा, जबकि 28 जून को भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से लॉर्ड्स मैदान पर होगा।

महिला टी20 विश्व कप 2026 का पूरा कार्यक्रम

12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। सेमीफाइनल मुकाबले 30 जून और 2 जुलाई को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 5 जुलाई को ऐतिहासिक Lord's Cricket Ground में होगा। क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि इस बार भारतीय महिला टीम के पास इतिहास रचने का बड़ा मौका है।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026