IPL 2026 World Cup Selection

IPL बनेगा वर्ल्ड कप का ट्रायल! 20 खिलाड़ियों पर BCCI की खास नजर, हर मैच से तय होगी टीम

IPL 2026 में 20 खिलाड़ियों पर BCCI की नजर, इसी प्रदर्शन के आधार पर 2027 वर्ल्ड कप टीम तय होगी। सिलेक्टर्स फॉर्म और फिटनेस दोनों ट्रैक करेंगे।

IPL बनेगा वर्ल्ड कप का ट्रायल! 20 खिलाड़ियों पर BCCI की खास नजर, हर मैच से तय होगी टीम

IPL Became trial Ground for World Cup 2027

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। लेकिन इस बार मामला सिर्फ मनोरंजन का नहीं है। इस बार के आईपीएल में… दांव कहीं बड़ा है। Indian Premier League का 28 मार्च से शुरू हो रहा सीजन कई खिलाड़ियों के लिए सीधे वर्ल्ड कप का रास्ता तय कर सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, BCCI की सिलेक्शन कमेटी ने करीब 20 भारतीय खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिनकी हर बॉल, हर रन और हर मूवमेंट पर नजर रखी जाएगी।

IPL से तय होगी वर्ल्ड कप टीम

हालांकि IPL टी-20 फॉर्मेट में खेला जाता है, लेकिन इसका असर सीधे 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की टीम पर पड़ेगा। सिलेक्टर्स इस बार नए खिलाड़ियों को ट्राय करने के बजाय पहले से तय कोर ग्रुप पर ही ज्यादा फोकस कर रहे हैं। इसका मतलब साफ है कि जो यहां चमका, वही आगे जाएगा। वहीं, जो आईपीएल में चूक गया उसके लिए रास्ता मुश्किल हो सकता है।

स्टेडियम से लेकर टीवी तक, हर मूवमेंट पर नजर

चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर की अगुवाई में चयनकर्ताओं की टीम पूरी तरह एक्टिव मोड में है। हर सिलेक्टर को जिम्मेदारी दी गई है कि वह हर हफ्ते कम से कम एक मैच स्टेडियम में जाकर देखे। इसके अलावा बाकी मुकाबले टीवी पर ट्रैक किए जाएंगे। हर हफ्ते करीब 5 मैचों की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार होगी, जिसमें खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस का पूरा डेटा शामिल रहेगा।

किस सिलेक्टर को कहां की जिम्मेदारी

इस बार चयनकर्ताओं के जोन भी तय कर दिए गए है। अगरकर खुद मुंबई में रहेंगे, जबकि एसएस दास कोलकाता में मैचों पर नजर रखेंगे। वहीं, आरपी सिंह और अजय रात्रा एनसीआर क्षेत्र में मौजूद रहेंगे। प्रज्ञान ओझा को बेंगलुरु और हैदराबाद के मैच कवर करने की जिम्मेदारी दी गई है।

अफगानिस्तान टेस्ट भी होगा अहम

आईपीएल के बाद टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ 6 से 10 जून के बीच टेस्ट मैच खेलना है। यह मुकाबला मुल्लांपुर में होगा। हालांकि इस मैच में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंक नहीं मिलेंगे, फिर भी टीम मैनेजमेंट इसे पूरी गंभीरता से ले रहा है। सीनियर खिलाड़ी इसमें खेलते नजर आएंगे।

फिटनेस भी होगी बड़ा फैक्टर

इस पूरे प्रोसेस में सिर्फ प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि फिटनेस भी उतनी ही अहम रहने वाली है। अगर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज IPL के दौरान फिट रहते हैं, तो उनका टेस्ट स्क्वॉड में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है।

आने वाला समय तय करेगा भविष्य

अगस्त से मार्च के बीच टीम इंडिया को 9 टेस्ट मैच खेलने हैं। ऐसे में हर खिलाड़ी के लिए यह समय बेहद अहम होने वाला है। IPL अब सिर्फ एक लीग नहीं रह गई है बल्कि खिलाड़ियों के लिए करियर का सबसे बड़ा ऑडिशन बन चुका है।
 

संबंधित सामग्री

BCCI Chief Selector: ओझा के हाथ में अब टीम इंडिया की कमान; अगरकर के बाद BCCI ने चुना नया चीफ सिलेक्टर

BCCI Chief Selector: ओझा के हाथ में अब टीम इंडिया की कमान; अगरकर के बाद BCCI ने चुना नया चीफ सिलेक्टर

पूर्व स्पिनन प्रज्ञान ओझा टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर बने हैं। रमेश पवार भी पुरुष चयन समिति में शामिल हुए हैं। अगरकर का कार्यकाल 4अक्टूबर को खत्म हुआ था।

Oct 19, 2026
वैभव सूर्यवंशी को तीसरे टी20 में भी नहीं मिला मौका, लगातार तीसरे मैच में बेंच पर बैठे रहे सुपरस्टार

वैभव सूर्यवंशी को तीसरे टी20 में भी नहीं मिला मौका, लगातार तीसरे मैच में बेंच पर बैठे रहे सुपरस्टार

टीम इंडिया के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में भी प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली। लगातार तीसरे मैच में उन्हें बाहर बैठना पड़ा। एक बदलाव सिर्फ बॉलिंग में हुआ।

Sep 17, 2026
West Indies Tour: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, रोहित-विराट और जडेजा को लेकर बड़ा अपडेट

West Indies Tour: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, रोहित-विराट और जडेजा को लेकर बड़ा अपडेट

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। वनडे टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा को जगह मिली है, जबकि मोहम्मद सिराज भी टीम का हिस्सा हैं।

Sep 16, 2026
मोहम्मद शमी की अनदेखी नहीं हुई, देश के लिए काफी खेल चुके हैं: सौरव गांगुली

मोहम्मद शमी की अनदेखी नहीं हुई, देश के लिए काफी खेल चुके हैं: सौरव गांगुली

मोहम्मद शमी को भारतीय टीम से लगातार बाहर रखने पर उठ रहे सवालों के बीच सौरव गांगुली ने चयनकर्ताओं का बचाव किया है। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि शमी की अनदेखी नहीं हुई है और वह...

Sep 11, 2026
Rishabh Pant Record: ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय

Rishabh Pant Record: ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय

ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास बना दिया। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के पूरे कर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

Aug 18, 2026