Rishabh Pant Fastest 100 Sixes

Rishabh Pant Record: ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय

ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास बना दिया। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के पूरे कर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Rishabh Pant Record: ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय

Rishah Pant Record in Cricket

क्रिकेट। श्रीलंका के गॉल में खेले जा रहे टेस्ट के चौथे दिन ऋषभ पंत ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से श्रीलंकाई गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा दीं। भारतीय टीम दूसरी पारी में तेजी से रन बनाकर श्रीलंका के सामने बड़ा लक्ष्य रखना चाहती थी। टीम के इस फैसले को पंत ने क्रीज पर आते ही अपने इरादे साफ कर दिए।

शुरुआत में पंत ने पिच और गेंदबाजों को समझने के लिए थोड़ा समय लिया। सेट होने के बाद उन्होंने अपना अंदाज बदला और चौके-छक्कों की बारिश शुरू कर दी। इसी दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जो पहले किसी बल्लेबाज के नाम नहीं था।

पंत ने पूरा किया छक्कों का शतक

दूसरी पारी में पंत बेहद आक्रामक नजर आए। उन्होंने तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की गेंद पर लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से शानदार छक्का लगाया। इसके बाद कुमारा की ही गेंद पर फाइन लेग के ऊपर से अपने अंदाज में हुक शॉट खेलकर छक्कों का शतक पूरा कर लिया। इस छक्के के साथ पंत ने केवल 53 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया। उनकी बल्लेबाजी ने भारतीय पारी को तेजी देने में अहम भूमिका निभाई।

89वीं टेस्ट पारी में 100 छक्के

ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर की 89वीं पारी में 100 छक्के पूरे किए। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियों में छक्कों का शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज और भारत के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इससे पहले गॉल टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 39 रन बनाए थे, जिसमें एक छक्का शामिल था।

 

संबंधित सामग्री

PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश: हमारा हौसला बुलंद, इरादा अडिग, महिला आरक्षण की हर बाधा को किया जाएगा दूर

PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश: हमारा हौसला बुलंद, इरादा अडिग, महिला आरक्षण की हर बाधा को किया जाएगा दूर

पीएम मोदी ने महिला आरक्षण की हर बाधा दूर करने का भरोसा दिया। परिसीमन विधेयक 2026 पर राष्ट्रपति की सिफारिश आई और डीएमके, एनसीपी, वाईएसआरसीपी ने समर्थन जताया।

Nov 29, 2026
नई दिल्ली में संघ का 'राष्ट्र वंदनम' कार्यक्रम आज, सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत का होगा उदबोधन

नई दिल्ली में संघ का 'राष्ट्र वंदनम' कार्यक्रम आज, सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत का होगा उदबोधन

रोहिणी के समरसता स्थल में आज सुबह 11:30 बजे संघ का राष्ट्र वंदनम कार्यक्रम होगा। सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत का संबोधन होगा और पूर्व सीजेआई जगदीश सिंह खेहर मुख्य अतिथि रहेंगे।

Nov 29, 2026
वैभव में दिखी क्रिकेट के नए सुपरस्टार की झलक, एलिस्टेयर कुक बोले- तीनों फॉर्मेट में कर सकते हैं राज

वैभव में दिखी क्रिकेट के नए सुपरस्टार की झलक, एलिस्टेयर कुक बोले- तीनों फॉर्मेट में कर सकते हैं राज

भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक को भी प्रभावित किया है

Nov 28, 2026
Gauriganj Election 2027: गौरीगंज में बीजेपी की टिकट पर महाभारत! कंबल वितरण से हाई सियासी पारा

Gauriganj Election 2027: गौरीगंज में बीजेपी की टिकट पर महाभारत! कंबल वितरण से हाई सियासी पारा

गौरीगंज की राजनीति में इन दिनों सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बीजेपी में राकेश प्रताप सिंह की हालिया एंट्री के बाद राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

Nov 28, 2026
NCP Support Parisiman Bill: परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का समर्थन, पक्ष में वोट करेंगे सांसद

NCP Support Parisiman Bill: परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का समर्थन, पक्ष में वोट करेंगे सांसद

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार को शरद पवार की पार्टी का साथ मिल गया है। एनसीपी शरद पवार गुट के सांसद संसद में बिल के पक्ष में वोट करेंगे।<br/>

Nov 27, 2026