Ishan kisan Out of 3rd T20 vs New Zealand

Cricket News: ईशान किशन तीसरे T20 से भी बाहर; न्यूजीलैंड के खिलाफ वैभव को फिर मिल सकता है मौका

ईशान किशन चोट के कारण न्यूजीलैंड कि खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं। मंगलवार को वेलिंग्टन में होने वाले मैच में वैभव सूर्यवंशी को फिर मौका मिल सकता है।

By : संजय चतुर्वेदी
Cricket News: ईशान किशन तीसरे T20 से भी बाहर;  न्यूजीलैंड के खिलाफ वैभव को फिर मिल सकता है मौका

Ishan Kishan Injury Update

क्रिकेट। भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से भी बाहर हो गए हैं। यह मुकाबला मंगलवार को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के चलते वे 24 अक्टूबर को दूसरे मैच में भी नहीं उतरे थे। उस मैच में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब भारत की नजर तीसरा टी20 जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाने पर है।

रिकवरी ठीक, फिर भी आराम

गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने सोमवार को बताया कि ईशान की रिकवरी अच्छी चल रही है और वे ट्रेनिंग भी कर रहे हैं। इसके बावजूद वे तीसरे मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। एहतियात के तौर पर उन्हें आराम दिया जा रहा है। ईशान को 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेले गए पहल टी20 मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते हुए चोट लगी थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर नजर रखे हुए है। खास बात यह है कि ईशान इस साल टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।

वैभव के फिर मिल सकता है मौका

ईशान की गैरमौजूदगी में वैभव सूर्यवंसी को प्लेइंग इलेवन में एक बार फिर जगह मिल सकती है। दूसरे T20 में वैभव ने ईशान किशन की जगह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी। तब पूर्व क्रिकटरों में इस पर खूब बहस हुई कि उन्हें तीसरे नंबर पर उतारना सही था या ओपनिंग कराना बेहतर होता। बीसीसीआई ने ईशान की जगह कुमार कुशाग्र को टीम में जोड़ा है। लेकिन उन्हें आखिरी प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने की उम्मीद कम है।

क्या है एडक्टर स्ट्रेन की चोट

ईशान को एडक्टर स्ट्रेन की चोट है। एडक्टर मांसपेशियां जांघ के अंदरूनी हिस्से में होती है औ पैर को शरीर की तरफ लाने में मदद करती है। दौड़ने, अचानक दिशा बदलने या तेज मूवमेंट के दौरान इनमें खिंचाव आ सकता है। चोट कितनी गंभीर है। उसकी पर ठीक होने का समय निर्भर करता है। पूरी तरह फिट होने से पहले मैदान पर लौटने से चोट बढ़ने का खतरा रहता है।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026