लॉर्ड्स में राहुल का क्लासिक अंदाज, दो सेंचुरी जड़ने वाले बने दूसरे भारतीय बल्लेबाज

लॉर्ड्स में राहुल का क्लासिक अंदाज, दो सेंचुरी जड़ने वाले बने दूसरे भारतीय बल्लेबाज

By : Rashmi Dubey
लॉर्ड्स में राहुल का क्लासिक अंदाज, दो सेंचुरी जड़ने वाले बने दूसरे भारतीय बल्लेबाज

???? ???? ??????? ??? ??-????? ?????: केएल राहुल ने एक बार फिर लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर अपनी क्लास दिखाते हुए टेस्ट क्रिकेट में शानदार शतक जड़ा है। भारत-इंग्लैंड तीसरे टेस्ट में उन्होंने 176 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की। इस खास उपलब्धि के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। राहुल अब लॉर्ड्स में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। यह इस सीरीज में उनका दूसरा और टेस्ट करियर का 10वां शतक है। उनसे पहले सिर्फ एक ही भारतीय खिलाड़ी ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

राहुल-पंत की शतकीय साझेदारी ने संभाली पारी

लॉर्ड्स टेस्ट में केएल राहुल ने यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत की, जायसवाल सिर्फ़ 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद राहुल ने करुण नायर के साथ 61 रनों की अहम साझेदारी की। राहुल और ऋषभ पंत ने 141 रनों की शानदार साझेदारी की, जिसने टीम इंडिया को मैच में बनाए रखा। पंत ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 74 रन बनाए। वह रन आउट हो गए।

लॉर्ड्स में राहुल का दूसरा शतक

केएल राहुल ने लॉर्ड्स टेस्ट में 176 गेंदों में 13 चौकों की मदद से शानदार 100 रन बनाए। शतक लगाने के तुरंत बाद वह शोएब बशीर की गेंद पर आउट हो गए। अपनी पारी को बड़ी नहीं बना सके। इसके बावजूद उनकी यह पारी ऐतिहासिक बन गई। राहुल अब लॉर्ड्स में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ दिलीप वेंगसारकर ने किया था, जिन्होंने इस मैदान पर तीन शतक जमाए थे। राहुल की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे भारतीय दिग्गज भी लॉर्ड्स में कभी शतक नहीं बना सके।