LSG Players Visit Ayodhya Before IPL 2026

IPL से पहले LSG की आस्था यात्रा: राम मंदिर पहुंचे पंत-गोयनका, फैंस में सेल्फी का क्रेज

IPL 2026 से पहले LSG टीम अयोध्या राम मंदिर पहुंची। कप्तान ऋषभ पंत और मालिक संजीव गोयनका ने रामलला के दर्शन किए, फैंस सेल्फी के लिए उत्साहित दिखे।

By : स्वदेश डेस्क
IPL से पहले LSG की आस्था यात्रा: राम मंदिर पहुंचे पंत-गोयनका, फैंस में सेल्फी का क्रेज

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ियों ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। टीम के कप्तान ऋषभ पंत और मालिक संजिव गोयनका भी इस दौरान मौजूद रहे। शनिवार को टीम के खिलाड़ी सुबह तड़के दो बसों में अयोध्या पहुंचे। राम मंदिर में सभी खिलाड़ियों और स्टाफ ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और रामलला के दर्शन किए। दर्शन के बाद मंदिर की सीढ़ियों पर कप्तान ऋषभ पंत और मालिक संजीव गोयनका एक-दूसरे के गले मिले, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं।

खिलाड़ियों और स्टाफ की मौजूदगी

इस दौरान टीम के कई खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ भी मौजूद रहे, जिनमें तेज गेंदबाज मयंक यादव, नमन तिवारी, प्रिंस यादव, मुकुल चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी के साथ हेड कोच जस्टिन लैंगर और डायरेक्टर टॉम मूडी शामिल रहे। मंदिर प्रशासन की ओर से सभी खिलाड़ियों को प्रसाद और पीले रंग का रामनामी पटका भेंट किया गया।

फैंस में जबरदस्त उत्साह

दर्शन के बाद जैसे ही खिलाड़ी मंदिर परिसर से बाहर निकले, फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखे। खासकर ऋषभ पंत के साथ फोटो लेने के लिए लोगों में खासा क्रेज देखने को मिला। खिलाड़ियों ने भी फैंस का अभिवादन स्वीकार किया और मंदिर परिसर में ग्रुप फोटो के साथ-साथ व्यक्तिगत तस्वीरें भी खिंचवाईं।

IPL से पहले टीम का आध्यात्मिक दौरा

आईपीएल से पहले इस तरह का धार्मिक दौरा टीम के लिए सकारात्मक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। खिलाड़ियों ने भगवान राम का आशीर्वाद लेकर आगामी सीजन के लिए तैयारी का संदेश दिया है।

संबंधित सामग्री

IPL 2026: धोनी की कमी, चोट और फ्लॉप स्टार्स... आखिर क्यों टूटा CSK का प्लेऑफ सपना?

IPL 2026: धोनी की कमी, चोट और फ्लॉप स्टार्स... आखिर क्यों टूटा CSK का प्लेऑफ सपना?

आईपीएल 2026 में लगातार दूसरे साल चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ से बाहर हो गई। धोनी की गैरमौजूदगी, खिलाड़ियों की चोट और फ्लॉप बल्लेबाजी ने पांच बार की चैंपियन टीम का पूरा खेल बिगाड़ दिया।

May 23, 2026
विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, 35 के बाद IPL में तीसरी बार किया ये कमाल

विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, 35 के बाद IPL में तीसरी बार किया ये कमाल

विराट कोहली ने IPL 2026 में 500 रन पूरे करते हुए 35 साल के बाद सबसे ज्यादा बार यह उपलब्धि हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया।

May 17, 2026
आईपीएल 2026: प्लेऑफ की रेस में आज भिड़ेंगे गुजरात और हैदराबाद

आईपीएल 2026: प्लेऑफ की रेस में आज भिड़ेंगे गुजरात और हैदराबाद

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद आज अहमदाबाद में भिड़ेंगे। प्लेऑफ की रेस में दोनों टीमों के लिए मुकाबला बेहद अहम है।

May 12, 2026
आईपीएल 2026: ‘करो या मरो’ मुकाबले में आमने-सामने लखनऊ और कोलकाता 

आईपीएल 2026: ‘करो या मरो’ मुकाबले में आमने-सामने लखनऊ और कोलकाता 

आईपीएल 2026 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अहम मुकाबला। दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ जैसी स्थिति, जानें प्लेइंग इलेवन और फॉर्म।

Apr 26, 2026
IPL 2026: धोनी के बिना उतरी CSK की करारी हार, राजस्थान की ओपनिंग मैच में आसान जीत

IPL 2026: धोनी के बिना उतरी CSK की करारी हार, राजस्थान की ओपनिंग मैच में आसान जीत

आईपीएल में धोनी के बिना उतरी चेन्नई को राजस्थान ने 8 विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी की तेज फिफ्टी ने मैच पूरी तरह पलट दिया।

Mar 30, 2026