Virat Kohli Creates New IPL Record

विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, 35 के बाद IPL में तीसरी बार किया ये कमाल

विराट कोहली ने IPL 2026 में 500 रन पूरे करते हुए 35 साल के बाद सबसे ज्यादा बार यह उपलब्धि हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया।

विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, 35 के बाद IPL में तीसरी बार किया ये कमाल

Cricket News

विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र उनके खेल के बीच नहीं आ सकती। IPL 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में जैसे ही उन्होंने अपनी पारी का 16वां रन पूरा किया, वैसे ही इस सीजन में उनके 500 रन भी पूरे हो गए। इसके साथ ही कोहली ने आईपीएल इतिहास में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 रन बनाए। उनकी इस पारी ने RCB को मजबूत शुरुआत दिलाई और साथ ही कई रिकॉर्ड भी टूट गए।

35 साल के बाद तीसरी बार 500 रन

विराट कोहली अब IPL इतिहास में 35 साल या उससे ज्यादा उम्र में सबसे ज्यादा बार एक सीजन में 500 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने तीसरी बार यह उपलब्धि हासिल की है। इस मामले में उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और फाफ डु प्लेसिस को पीछे छोड़ दिया। सचिन और डु प्लेसिस दोनों ने अपने करियर में 35 साल की उम्र के बाद दो-दो बार एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए थे। कोहली का मौजूदा फॉर्म लगातार शानदार बना हुआ है। IPL 2024 में उन्होंने 741 रन बनाए थे, जबकि 2025 सीजन में उनके बल्ले से 657 रन निकले थे।

IPL 2026 में भी लगातार रन बरसा रहे कोहली

इस सीजन में विराट कोहली अब तक 13 मैचों की 13 पारियों में 54.2 की औसत से 542 रन बना चुके हैं। उनके बल्ले से अब तक 4 अर्धशतक और 2 शतक भी देखने को मिले हैं। RCB के लिए इस सीजन में कोहली की बल्लेबाजी टीम की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आई है। बड़े मैचों में लगातार रन बनाना उनकी फॉर्म और फिटनेस दोनों को दिखाता है।

एलेक्स हेल्स की बराबरी की

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने देवदत्त पडिक्कल और वेंकटेश अय्यर के साथ अहम साझेदारियां कीं। इसी दौरान उन्होंने एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पुरुष टी20 क्रिकेट में अब कोहली सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक रन की साझेदारी का हिस्सा बनने के मामले में एलेक्स हेल्स की बराबरी पर पहुंच गए हैं। दोनों खिलाड़ियों के नाम अब 210-210 फिफ्टी प्लस पार्टनरशिप दर्ज हो चुकी हैं।

IPL में 9वीं बार 500+ रन

विराट कोहली पहले ही IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार 500 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। अब उन्होंने नौवीं बार एक सीजन में 500 रन पूरे करके अपना रिकॉर्ड और मजबूत कर लिया है। इस सूची में दूसरे नंबर पर केएल राहुल और डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने सात-सात बार यह उपलब्धि हासिल की है। वहीं शिखर धवन पांच बार 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। कोहली का यह प्रदर्शन दिखाता है कि वह आज भी IPL के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल हैं और बड़े मंच पर लगातार खुद को साबित कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026