आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां Mumbai Indians और Lucknow Super Giants आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि पॉइंट्स टेबल में नीचे रहने के कारण प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म होती दिख रही हैं।
मुंबई इंडियंस नौ मैचों में सिर्फ दो जीत के साथ नौवें स्थान पर है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स आठ मैचों में दो जीत के साथ सबसे नीचे है। ऐसे में यह मैच सिर्फ जीत का नहीं, बल्कि सम्मान बचाने की लड़ाई भी बन गया है।
मुंबई के लिए ‘करो या मरो’ जैसी स्थिति
मुंबई इंडियंस इस सीजन में लगातार खराब प्रदर्शन से जूझ रही है। टीम अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से हारकर आ रही है।अब अगर मुंबई को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है, तो उसे अपने सभी बचे हुए मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे। घरेलू मैदान पर खेलना टीम के लिए एक सकारात्मक पहलू हो सकता है।
लखनऊ के लिए वापसी का आखिरी मौका
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए भी स्थिति कुछ अलग नहीं है। टीम एक हफ्ते के ब्रेक के बाद मैदान में उतर रही है और नई ऊर्जा के साथ जीत की तलाश में है।अगर लखनऊ को प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा रखनी है, तो उसे इस मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। हार की स्थिति में टीम की राह लगभग बंद हो सकती है।
वानखेड़े की पिच रिपोर्ट क्या कहती है?
Wankhede Stadium की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। आईपीएल 2026 में यहां अब तक खेले गए मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 220 रहा है। 5 में से 3 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीते, पिच दोनों पारियों में बल्लेबाजी के लिए मददगार,टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है
हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी?
आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं।
-
लखनऊ सुपर जायंट्स: 6 जीत
-
मुंबई इंडियंस: 2 जीत
पिछले सीजन (2025) में दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबला जीता था। हालांकि ओवरऑल रिकॉर्ड में लखनऊ का दबदबा साफ नजर आता है।
मैच क्यों है खास?
-
दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में नीचे
-
प्लेऑफ की आखिरी उम्मीद दांव पर
-
हाई-स्कोरिंग मुकाबले की संभावना
-
हेड-टू-हेड में लखनऊ का दबदबा
आज का यह मुकाबला तय करेगा कि कौन सी टीम अपनी उम्मीदों को जिंदा रखेगी और किसकी राह लगभग खत्म हो जाएगी। क्रिकेट फैंस के लिए यह मैच रोमांच से भरपूर होने वाला है।