लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने जड़ा था आखिरी IPL अर्धशतक, खेली थी धमाकेदार पारी...

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने जड़ा था आखिरी IPL अर्धशतक, खेली थी धमाकेदार पारी...

By : Rashmi Dubey
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने जड़ा था आखिरी IPL अर्धशतक, खेली थी धमाकेदार पारी...

Rohit Sharma vs LSG: आज आईपीएल 2025 का रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सभी की निगाहें रोहित शर्मा पर हैं । बता दें रोहित इस सीजन में अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। दिलचस्प बात यह है कि रोहित का आखिरी आईपीएल अर्धशतक भी एलएसजी के खिलाफ ही आया था, जिसमें उन्होंने तूफानी पारी खेली थी। क्या रोहित आज फिर अपनी पुरानी फॉर्म में नजर आएंगे?

आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जबरदस्त पारी खेली थी। 17 मई को हुए उस मैच में हिटमैन ने महज 38 गेंदों पर 68 रन बनाए थे। अपनी आक्रामक पारी में रोहित ने 3 छक्के और 10 चौके लगाकर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थीं। हालांकि, यह विस्फोटक पारी भी मुंबई इंडियंस को जीत नहीं दिला सकी और टीम को 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

हिटमैन का मिला-जुला रिकॉर्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रोहित शर्मा का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में रोहित ने कुल 165 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उन्होंने 19 चौके और 8 छक्के जड़कर अपनी आक्रामकता का भी प्रदर्शन किया है। हालांकि, रोहित का ये रिकॉर्ड अभी भी उनकी काबिलियत के मुताबिक नहीं माना जा सकता।

अब तक नहीं चला बल्ला

IPL 2025 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन अब तक उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जहां वह बिना खाता खोले आउट हो गए। वहीं गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने भले ही जीत दर्ज की लेकिन रोहित फिर भी सिर्फ 13 रन ही बना पाए।

आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शुमार रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को 5 खिताब जिता चुके हैं। बता दें अब तक 260 मैचों में 6649 रन बना चुके हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 109 रन का है, जिसमें 2 शतक और 43 अर्धशतक शामिल हैं। क्या आज के मैच में रोहित अपने पुराने फॉर्म में लौटकर धमाल मचाएंगे?

LSG के खिलाफ MI का खराब रिकॉर्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड अब तक बेहद खराब रहा है। दोनों टीमों के बीच कुल 6 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से लखनऊ ने 5 बार मुंबई को हराया है। मुंबई सिर्फ एक ही मैच में जीत दर्ज कर पाई है।

आईपीएल 2025 के इस सीजन में भी मुंबई इंडियंस की शुरुआत कमजोर रही है। तीन मैचों में से सिर्फ एक जीत के साथ मुंबई अंक तालिका में छठे स्थान पर है। दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स भी तीन में से सिर्फ एक मैच जीतकर 7वें नंबर पर है। आज इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस अपनी हार का सिलसिला तोड़ने और रिकॉर्ड सुधारने के इरादे से उतरेगी।

संबंधित सामग्री

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बैटिंग ऑर्डर बताया। टॉप 4 तय हैं, पांचवें और छठे नंबर पर राहुल और अक्षर को हालात देखकर उतारा जाएगा।

Nov 03, 2026
भारत ने 406 रन का टारगेट चेज कर रचा इतिहास, गिल की 223 रन की पारी; रोहित का 35वां शतक

भारत ने 406 रन का टारगेट चेज कर रचा इतिहास, गिल की 223 रन की पारी; रोहित का 35वां शतक

भारत ने वेस्टइंडीज के 405 रन के जवाब में 406 रन चेज कर इतिहास रच दिया। गिल ने नाबाद 223 और रोहित ने 101 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई।

Sep 30, 2026
INDvsWI: भारत-वेस्टइंडीज मैच में कोहली के 15 हजार वनडे रन करीब, नमन धीर का डेब्यू, टॉस जीतकर गेंदबाजी

INDvsWI: भारत-वेस्टइंडीज मैच में कोहली के 15 हजार वनडे रन करीब, नमन धीर का डेब्यू, टॉस जीतकर गेंदबाजी

भारत वेस्टइंडीज पहले वनडे में टॉस जीतकर गेंदबाजी, कोहली सबसे तेज 15 हजार वनडे रन से 59 रन दूर, नमन धीर ने वनडे डेब्यू किया। वहीं, आज रोहित की 200वीं ओपनिंग पारी होगी।

Sep 27, 2026
अभिषेक शर्मा ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा! 30 गेंदों में जड़ा सैकड़ा; सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय

अभिषेक शर्मा ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा! 30 गेंदों में जड़ा सैकड़ा; सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय

अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में 30 गेंदों पर शतक जड़कर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा और टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

Sep 17, 2026
West Indies Tour: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, रोहित-विराट और जडेजा को लेकर बड़ा अपडेट

West Indies Tour: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, रोहित-विराट और जडेजा को लेकर बड़ा अपडेट

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। वनडे टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा को जगह मिली है, जबकि मोहम्मद सिराज भी टीम का हिस्सा हैं।

Sep 16, 2026