नीरज चोपड़ा ने जीता एनसी क्लासिक 2025 का खिताब, इतने मीटर दूर फेंका भाला

नीरज चोपड़ा ने जीता एनसी क्लासिक 2025 का खिताब, इतने मीटर दूर फेंका भाला

By : Rashmi Dubey
नीरज चोपड़ा ने जीता एनसी क्लासिक 2025 का खिताब, इतने मीटर दूर फेंका भाला

Neeraj Chopra Classic 2025: भारतीय भालाफेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे इस खेल के बेताज बादशाह हैं। शनिवार को बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित पहले नीरज चोपड़ा क्लासिक (एनसी क्लासिक) में उन्होंने खिताब जीतकर जीत की हैट्रिक पूरी की। इससे पहले नीरज ने 20 जून को पेरिस डायमंड लीग और 24 जून को पोलैंड के ओस्ट्रावा में गोल्डन स्पाइक में भी पहला स्थान हासिल किया था।

86.18 मीटर फेंककर नीरज ने जीता खिताब

नीरज चोपड़ा ने एनसी क्लासिक 2025 में अपना जलवा कायम रखते हुए तीसरे प्रयास में 86.18 मीटर दूर भाला फेंका और खिताब अपने नाम किया। यह थ्रो प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ रहा। केन्या के 2025 विश्व चैंपियन जूलियस येगो ने 84.51 मीटर की थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं श्रीलंका के रुमेश पथिरगे 84.34 मीटर के साथ तीसरे पायदान पर रहे।

जेएसडब्ल्यू और एएफआई की साझेदारी में हुआ आयोजन

नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 का आयोजन जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के सहयोग से किया गया था, जिसे भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) की आधिकारिक मंजूरी प्राप्त थी। इस विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में कुल 12 भालाफेंक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें सात अंतरराष्ट्रीय स्तर के शीर्ष एथलीट शामिल थे। नीरज चोपड़ा सहित पांच भारतीय भालाफेंक खिलाड़ियों ने भी इस मंच पर अपनी चुनौती पेश की।

एनसी क्लासिक को मिला ए कैटेगरी का दर्जा

विश्व एथलेटिक्स ने नीरज चोपड़ा क्लासिक को श्रेणी 'ए' प्रतियोगिता का दर्जा दिया है, जिससे इस इवेंट की अहमियत और भी बढ़ गई है। नीरज चोपड़ा भी इस साल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने मई 2025 में 90 मीटर की बाधा को पार कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। इसके बाद ओस्ट्रावा में आयोजित गोल्डन स्पाइक 2025 में उन्होंने 85.29 मीटर की थ्रो के साथ खिताब अपने नाम किया था। एनसी क्लासिक में भी नीरज ने इसी लय को बरकरार रखा।

संबंधित सामग्री

Commonwealth 2026: नीरज चोपड़ा के गोल्ड पर टिकी निगाहें, 10 भारतीय बॉक्सर सेमीफाइनल में आजमाएंगे किस्मत

Commonwealth 2026: नीरज चोपड़ा के गोल्ड पर टिकी निगाहें, 10 भारतीय बॉक्सर सेमीफाइनल में आजमाएंगे किस्मत

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत के लिए कई बड़े मुकाबले तय हैं। दिन में 10 मुक्केबाज सेमीफाइनल में उतरेंगे, जबकि देर रात नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो फाइनल में चौथे स्वर्ण पदक की चुनौती पेश करेंगे।

Jul 31, 2026
एशियाई अंडर-23 में शकील का शानदार प्रदर्शन, SAI भोपाल के एथलीट ने भारत को दिलाया कांस्य

एशियाई अंडर-23 में शकील का शानदार प्रदर्शन, SAI भोपाल के एथलीट ने भारत को दिलाया कांस्य

एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में SAI CRC भोपाल के एथलीट शकील ने पुरुष 800 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया।

Jul 12, 2026
10 सेकेंड की दीवार तोड़ने के करीब भारत, गुरिंदरवीर ने बनाई ऐसी स्पीड जिसने बदल दी एथलेटिक्स की सोच

10 सेकेंड की दीवार तोड़ने के करीब भारत, गुरिंदरवीर ने बनाई ऐसी स्पीड जिसने बदल दी एथलेटिक्स की सोच

भारतीय स्प्रिंटर गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर दौड़ 10.09 सेकेंड में पूरी कर नया इतिहास रच दिया। पहली बार किसी भारतीय ने 10.10 सेकेंड से कम समय में रेस पूरी की है।

May 24, 2026
चारधाम यात्रा 2026: बद्रीनाथ पहुंचे CDS, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की ग्राउंड रिपोर्ट ली

चारधाम यात्रा 2026: बद्रीनाथ पहुंचे CDS, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की ग्राउंड रिपोर्ट ली

चारधाम यात्रा से पहले CDS अनिल चौहान ने बद्रीनाथ में तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा और सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश, नीरज चोपड़ा ने युवाओं से की अपील।

Apr 16, 2026