अभिषेक और सूर्या की पावर हिटिंग से हारा न्यूजीलैंड, सीरीज में अजेय हुआ भारत

अभिषेक और सूर्या की पावर हिटिंग से हारा न्यूजीलैंड, सीरीज में अजेय हुआ भारत

By : स्वदेश डेस्क
अभिषेक और सूर्या की पावर हिटिंग से हारा न्यूजीलैंड, सीरीज में अजेय हुआ भारत

गुवाहाटी: भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी-20 मैच में हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है। पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 3-0 से आगे है। न्यूजीलैंड ने भारत को 154 रन का टारगेट दिया था। जिसे भारतीय टीम ने 10 ओवर में ही हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा ने महज 14 गेंद पर फिफ्टी लगाई। बरसापारा स्टेडियम में पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड 153 रन बना सका। भारत ने 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहता हूं

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत के बाद कहा कि वे इसी तरह का आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहते हैं। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने महज 14 गेंद में धमाकेदार अर्धशतक जड़ा जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक और आक्रामक पचासा लगाकर शानदार फॉर्म जारी रखी। जिससे भारत ने 10 ओवर में दो विकेट पर 155 रन बनाकर न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया।

पावर हिटिंग से एकतरफा मैच

मैच के बाद सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘हम इसी तरह का क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हमें पता है कि 20 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद कैसे बल्लेबाजी करनी है। शीर्ष दो-तीन बल्लेबाजों ने मेरा काम आसान कर दिया।’’ भारत ने 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पावर-हिटिंग से मैच एकतरफा बना दिया जिसमें अभिषेक ने 20 गेंद में सात चौके और पांच छक्के से नाबाद 68 रन जबकि सूर्यकुमार ने 26 गेंद में छह चौके और तीन छक्के से नाबाद 57 रन बनाए।

स्पिनर रवि बिश्नोई ने दो विकेट लिए वहीं, अनुभवी जसप्रीत बुमराह तीन विकेट और हार्दिक पंड्या दो विकेट के साथ मिलकर शानदार गेंदबाजी की। भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 20 ओवर में नौ विकेट पर 153 रन के कम स्कोर पर रोक दिया।

हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड के कप्तान

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा, ‘‘ हमारे लिए काफी मुश्किल था। स्कोरबोर्ड पर हमारे पास अधिक रन नहीं थे। यह एक अच्छा विकेट था और आउटफ़ील्ड काफी तेज थी। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने बढ़िया गेंदबाजी की और हमें पावरप्ले में दबाव में डाला। यह 180-190 रन वाला विकेट था। हम विश्व कप के लिए तैयारी पर ध्यान दे रहे हैं। हम खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देने का प्रयास कर रहे हैं। ’’

बुमराह को मिला मैन ऑफ दी मैच

मैन ऑफ द मैच रहे जसप्रीत बुमराह को मिला। उन्होंने कहा, ‘‘टीम के लिए जीत में योगदान करके खुश हूं। अगर मुझे नयी गेंद दी जाती या अंतिम ओवर में गेंदबाजी दी जाती है, उसी के अनुसार गेंदबाजी करता हूं। टीम मुझसे जो चाहती है, वो करके मैं खुश हूं।’’

संबंधित सामग्री

ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर अपने 14 साल के शानदार सफर पर विराम लगा दिया है

Nov 03, 2026
India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बैटिंग ऑर्डर बताया। टॉप 4 तय हैं, पांचवें और छठे नंबर पर राहुल और अक्षर को हालात देखकर उतारा जाएगा।

Nov 03, 2026
Virat Kohli Big Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनेगा इतिहास!कोहली रनों के महारिकॉर्ड से सिर्फ 12 रन दूर

Virat Kohli Big Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनेगा इतिहास!कोहली रनों के महारिकॉर्ड से सिर्फ 12 रन दूर

Virat Kohli Run Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहल वनडे में विराट कोहली 12 रन बनाते ही नंबर 3 पोजिशन पर 13000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। जानें उनसे पहले किसका नाम है।

Nov 02, 2026
5th T20 Result: साइफर्ट के 93 रन के आगे बेबस भारत, हैमिल्टन में 7 विकेट से हारा पर सीरीज 3-2 से अपने नाम की

5th T20 Result: साइफर्ट के 93 रन के आगे बेबस भारत, हैमिल्टन में 7 विकेट से हारा पर सीरीज 3-2 से अपने नाम की

हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया। टिम साईफर्ट ने 50 गेंदों में 93 रन ठोके, फिर भी टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीत ली।

Nov 01, 2026
IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड से टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार, 260 रन का पीछा करते हुए 87 रन से हारी टीम

IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड से टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार, 260 रन का पीछा करते हुए 87 रन से हारी टीम

ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया। यह कीवियों के खिलाफ टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। ग्लेन फिलिप्स ने शतक जड़ा और जैकब डफी ने 4 विकेट लिए।<br/>

Oct 30, 2026