कर्नाटक सरकार 1650 करोड़ की लागत से बनाएगी अत्याधुनिक स्टेडियम

कर्नाटक सरकार 1650 करोड़ की लागत से बनाएगी अत्याधुनिक स्टेडियम

By : Rashmi Dubey
कर्नाटक सरकार 1650 करोड़ की लागत से बनाएगी अत्याधुनिक स्टेडियम

The Country's Second Largest Cricket Stadium Will Be Built In Bengaluru: कर्नाटक के खेल प्रेमियों के लिए बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु के पास 80 हजार दर्शकों की क्षमता वाला नया क्रिकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा की है। यह भव्य स्टेडियम दर्शक क्षमता के मामले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट मैदान होगा।

1650 करोड़ की लागत से बनेगा नया स्टेडियम

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कर्नाटक हाउसिंग बोर्ड के सूर्या सिटी, बोम्मासंद्रा में नए क्रिकेट स्टेडियम के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 1650 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह स्टेडियम मौजूदा एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से करीब 22 किलोमीटर दूर होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिताबी जश्न के दौरान हुई भगदड़ की घटना के बाद सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है, ताकि भविष्य में दर्शकों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

RCB की जीत के जश्न में मचा हाहाकार

RCB के IPL खिताब जीतने के बाद अचानक सेलिब्रेशन का ऐलान कर दिया गया, जिससे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ नियंत्रण के उचित इंतजाम न होने के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे की जांच के बाद कर्नाटक सरकार ने RCB, इवेंट मैनेजमेंट टीम और पुलिस को लापरवाही का जिम्मेदार ठहराया।

बेंगलुरु में बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम

कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु के सूर्या सिटी, बोम्मासंद्रा में नया क्रिकेट स्टेडियम बनाने की अनुमति दे दी है, ताकि भविष्य में भगदड़ जैसी घटनाओं से बचा जा सके। इस परियोजना की जिम्मेदारी कर्नाटक हाउसिंग बोर्ड को सौंपी गई है। 100 एकड़ में बनने वाला यह स्पोर्ट्स हब 1,650 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा और इसमें 80,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। निर्माण पूरा होने के बाद यह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट मैदान होगा।

स्पोर्ट्स हब में मिलेगा इंटरनेशनल लेवल का इंफ्रास्ट्रक्चर

100 एकड़ में बनने वाला यह भव्य स्टेडियम 1,650 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा, जिसका पूरा खर्च कर्नाटक हाउसिंग बोर्ड उठाएगा। यहां केवल क्रिकेट के लिए ही नहीं बल्कि आठ इनडोर और आठ आउटडोर खेलों के लिए भी विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

आधुनिक जिम, ट्रेनिंग सेंटर, स्विमिंग पूल, गेस्ट हाउस, हॉस्टल, होटल और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए अत्याधुनिक कन्वेंशन हॉल भी बनाया जाएगा। यह स्टेडियम बेंगलुरु में BCCI की नई राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के समान सुविधाओं वाला स्पोर्ट्स हब बन सकता है।

बड़े आयोजनों के लिए अनुपयुक्त साबित हुआ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम

बेंगलुरु भगदड़ मामले की जांच कर रहे जस्टिस जॉन माइकल कुन्हा आयोग ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि 32,000 दर्शकों की क्षमता वाला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, जो मात्र 17 एकड़ में फैला है। यह बड़े आयोजनों के लिए उपयुक्त नहीं है। आयोग ने सुझाव दिया कि ऐसे मैच और कार्यक्रम ऐसे स्थलों पर आयोजित किए जाएं, जहां अधिक जगह, आधुनिक सुविधाएं और पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था हो।

संबंधित सामग्री

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
बेंगलुरु के 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट, जर्मनी और स्लोवाकिया के 2 नागरिकों की मौत

बेंगलुरु के 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट, जर्मनी और स्लोवाकिया के 2 नागरिकों की मौत

बेंगलुरु के पांच सितारा कोनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने से जर्मनी और स्लोवाकिया के दो नागरिकों की मौत हो गई। बचाने की कोशिश में दो लोग घायल हुए।

Oct 31, 2026
PM Kisan 24th Installment: आज किसानों को मिलेगा दिवाली जैसा तोहफा!,PM मोदी सिंगल क्लिक से भेजेंगे 18,680 करोड़

PM Kisan 24th Installment: आज किसानों को मिलेगा दिवाली जैसा तोहफा!,PM मोदी सिंगल क्लिक से भेजेंगे 18,680 करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी करेंगे। पात्र किसानों को DBT के जरिए 2,000 रुपये मिलेंगे।

Oct 30, 2026
Durga Puja Pandal Stampe:कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 की मौत और 45 से ज्यादा घायल; CM अस्पताल पहुंचे

Durga Puja Pandal Stampe:कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 की मौत और 45 से ज्यादा घायल; CM अस्पताल पहुंचे

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बारिश के दौरान भगदड़ मच गई। हादसे में 18 लोगों की मौत और 45 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

Oct 17, 2026
चंदेरी में फर्जी IAS बनकर 9.80 लाख की ठगी, भाई-बहन और ड्राइवर गिरफ्तार; दो आरोपी फरार

चंदेरी में फर्जी IAS बनकर 9.80 लाख की ठगी, भाई-बहन और ड्राइवर गिरफ्तार; दो आरोपी फरार

चंदेरी में फर्जी IAS और एमपी टूरिज्म की एडिशनल डायरेक्टर बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर 9.80 लाख रुपये ठगने वाली महिला, उसके भाई और ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है।

Aug 27, 2026