सगाई पड़ी भारी! चुनाव आयोग ने छीन लिया ब्रांड एंबेसडर का पद

सगाई पड़ी भारी! चुनाव आयोग ने छीन लिया ब्रांड एंबेसडर का पद

By : Rashmi Dubey
सगाई पड़ी भारी! चुनाव आयोग ने छीन लिया ब्रांड एंबेसडर का पद

Rinku Singh VS EC, Brand Ambassador: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को चुनाव आयोग ने मतदाता जागरूकता अभियान के ब्रांड एंबेसडर पद से हटा दिया है। आयोग ने यह फैसला उनकी सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई के बाद लिया है। अब जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि रिंकू से जुड़ी सभी प्रचार सामग्री हटाई जाए।

राजनीतिक जुड़ाव के चलते हटाया गया नाम

चुनाव आयोग ने कहा कि रिंकू सिंह की सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई के बाद उनका जुड़ाव एक राजनीतिक दल से माना जा सकता है। इससे मतदाता जागरूकता अभियान में राजनीतिक पक्षपात की आशंका बढ़ जाती है। इसी कारण आयोग ने निर्देश दिया कि रिंकू सिंह की तस्वीरें और नाम सभी प्रचार सामग्रियों जैसे पोस्टर, बैनर, वीडियो और डिजिटल विज्ञापन से हटा दिए जाएं।

अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में हुई थी सगाई

दरअसल, 8 जून को प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई लखनऊ के 'द सेंट्रम' होटल में हुई थी। इस खास मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, शिवपाल यादव, जया बच्चन समेत करीब 20 सांसद मौजूद थे। समारोह की राजनीतिक गरिमा को देखते हुए चुनाव आयोग ने इस सगाई को संभावित पक्षपात की वजह माना है।

चुनाव आयोग के फैसले से फैंस में नाराजगी

चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद रिंकू सिंह के फैंस में नाराजगी देखने को मिल रही है। आयोग का तर्क है कि किसी भी सार्वजनिक अभियान में निष्पक्षता सबसे अहम होती है। रिंकू अब एक सक्रिय राजनेता से जुड़े हैं, जिससे उनके ब्रांड एंबेसडर बने रहने पर सवाल उठ सकते हैं।

पहले भी सार्वजनिक चेहरों पर सख्त रहा है चुनाव आयोग

यह पहला मौका नहीं है जब चुनाव आयोग ने किसी चर्चित हस्ती को मतदाता जागरूकता अभियान से हटाया हो। आयोग पहले भी ऐसे मामलों में सख्त रुख अपना चुका है, जहां किसी व्यक्ति का राजनीतिक जुड़ाव प्रचार की निष्पक्षता पर असर डाल सकता था।

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज ने अब तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। दोनों की ओर से बनी यह चुप्पी जहां कई सवाल खड़े कर रही है। वहीं राजनीतिक हलकों में चुनाव आयोग के इस कदम को आगामी चुनावों से पहले की कड़ी निगरानी और सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

संबंधित सामग्री

UP MLC Election Message: यूपी एमएलसी चुनाव में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के नतीजों से BJP-SP को सबक

UP MLC Election Message: यूपी एमएलसी चुनाव में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के नतीजों से BJP-SP को सबक

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के चुनाव ने बीजेपी और सपा दोनों को संदेश दिया है। बीजेपी एमएलसी की बगावति और सपा का प्रत्यासी बदलना भारी पड़ा। निर्दलीय राजी यादव ने पैठ बनाई।

Oct 29, 2026
UP MLC Election Result Update: यूपी MLC चुनाव में BJP ने 4 और SP ने 2 सीटें जीतीं, देखें सभी विजेताओं के नाम

UP MLC Election Result Update: यूपी MLC चुनाव में BJP ने 4 और SP ने 2 सीटें जीतीं, देखें सभी विजेताओं के नाम

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के नतीजे आ गए हैं। एक स्नातक और पांच शिक्षक सीटों में भाजपा ने चार और सपा ने दो पर जीत दर्ज की। मेरठ, लखनऊ और बरेली-मुरादाबाद में भाजपा के उम्मीदवार जीते।

Oct 28, 2026
MLC Election Results 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर आज फैसला, बिहार में 150 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

MLC Election Results 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर आज फैसला, बिहार में 150 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 एमएलसी सीटों पर मतगणना जारी है। बिहार में भाजपा-जदयू, जन सुराज और अन्य दलों के 150 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Oct 27, 2026
UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

Oct 23, 2026
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का फैसला, 17 राज्यों में होगा वोटर लिस्ट का SSR

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का फैसला, 17 राज्यों में होगा वोटर लिस्ट का SSR

एसआईआर पर विपक्ष के हंगामे के बीच आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसएसआर की घोषणा की। जानिए कहां होगा, पात्रता तिथि क्या है और मकसद क्या है।<br/>

Oct 15, 2026