UP MLC Election Result 2026 BJP SP

UP MLC Election Result Update: यूपी MLC चुनाव में BJP ने 4 और SP ने 2 सीटें जीतीं, देखें सभी विजेताओं के नाम

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के नतीजे आ गए हैं। एक स्नातक और पांच शिक्षक सीटों में भाजपा ने चार और सपा ने दो पर जीत दर्ज की। मेरठ, लखनऊ और बरेली-मुरादाबाद में भाजपा के उम्मीदवार जीते।

By : संजय चतुर्वेदी
UP MLC Election Result Update: यूपी MLC चुनाव में BJP ने 4 और SP ने 2 सीटें जीतीं, देखें सभी विजेताओं के नाम

UP MLC Election Updates News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद यानी यूपी एमएलसी चुनाव में एक स्नातक और पांच शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के नतीजे घोषित हो गए हैं। सत्ताधारी भाजपा ने चार सीटें अपने नाम कीं, जबकि समाजवादी पार्टी को दो सीटों पर जीत मिली। भाजपा को स्नातक क्षेत्र की एक और शिक्षक क्षेत्र की तीन सीटें मिलीं। सपा के दोनों विजेता शिक्षक सीटों से हैं।

बीजेपी-सपा के खाते में कौन कौन सी सीटें आईं
बीजेपी ने अभी तक 3 शिक्षक और 1 स्नातक सीट पर अपनी जीत दर्ज कराई है। मेरठ स्नातक क्षेत्र से भाजपा के दिनेश कुमार गोयल जीते हैं। शिक्षक सीटों में लखनऊ से उमेश द्विवेदी और मेरठ से चंद्र शर्मा ने बाजी मारी। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र में भी भाजपा के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों विजयी घोषित हुए। यानी पश्चिमी यूपी और राजधानी लखनऊ में पार्टी का दबदबा रहा।

1-मेरठ स्नातक क्षेत्र - भारतीय जनता पार्टी के दिनेश कुमार गोयल जीत।
2- लखनऊ शिक्षक क्षेत्र- भारतीय जनता पार्टी के उमेश द्विवेदी की जीत।
3- मेरठ शिक्षक क्षेत्र- भारतीय जनता पार्टी के चंद्र शर्मा की जीत।
4- बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र- भारतीय जनता पार्टी के डॉ हरि सिंह ढिल्लो की जीत।

सपा को इन सीटों में मिली जीत

समाजवादी पार्टी ने दो शिक्षक सीटों पर झंडा गाड़ा। वाराणसी  शिक्षक क्षेत्र और आगरा शिक्षक क्षेत्र में पार्टी ने बीजेपी को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की है।

वाराणसी शिक्षक क्षेत्र- समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव की जीत।
आगरा शिक्षक क्षेत्र- समाजवादी पार्टी के डॉ आकाश अग्रवाल की जीत।

यूपी की बाकी सीटों का क्या हुआ?

नतीजे जारी होने वाली सीटों के अलावा प्रदेश की अन्य सीटें है जिन पर रिजल्ट आना है। इसमें लखनऊ स्नातक, वाराणसी स्नातक, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक और इलाहाबाद-झांसी स्नातक सहित कुछ सीटों पर मतगणना जारी होने की जानकारी थी। अंतिम नतीजों के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक घोषणा देखना जरूरी है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026