शुभमन गिल को मिला ICC का बड़ा अवॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बने

शुभमन गिल को मिला ICC का बड़ा अवॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बने

By : Rashmi Dubey
शुभमन गिल को मिला ICC का बड़ा अवॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बने

Shubman Gill ICC Player Of The Month Awards: टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने एक बार फिर अपनी क्रिकेट प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ICC ने उन्हें जुलाई महीने का प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है। इस सम्मान के लिए हुई प्रतिस्पर्धा में उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और साउथ अफ्रीका के शानदार ऑलराउंडर वियान मुल्डर को पीछे छोड़ दिया। खास बात यह है कि शुभमन ने जून से अगस्त तक इंग्लैंड में खेले गए प्रतिष्ठित एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में चार शतकों की धमाकेदार पारी खेली थी।

महिला क्रिकेट में इंग्लैंड की बल्लेबाज सोफिया डंकली ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ICC का यह खास अवॉर्ड जीता है। उन्होंने अपनी ही टीम की स्टार खिलाड़ी सोफी एकलस्टन और आयरलैंड की कप्तान गैबी लुईस को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

शुभमन गिल का शानदार प्रदर्शन

25 साल के शुभमन गिल ने जुलाई में तीन टेस्ट मैचों में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 94.50 की औसत से कुल 567 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक डबल सेंचुरी और दो शतक जड़े। अगस्त में भी उन्होंने एक शतक लगाया, लेकिन वह जुलाई के आंकड़ों में शामिल नहीं है। यह चौथी बार है जब शुभमन को ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड मिला है।

कप्तानी में मिली पहली बड़ी सफलता

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड मिलने के बाद शुभमन गिल ने अपनी खुशी और अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा, "यह अवॉर्ड मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है, क्योंकि यह टेस्ट कप्तानी में मेरी पहली सीरीज की परफॉर्मेंस के लिए मिला है।" बर्मिंघम में डबल सेंचुरी लगाना उनके करियर की एक यादगार पल है। शुभमन ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को कप्तान के रूप में सीखने का बड़ा मौका बताया।

संबंधित सामग्री

ICC Player Of The Month: गिल का प्लेयर ऑफ द मंथ में पांचवां खिताब, रोहित-कोहली कितने पीछे

ICC Player Of The Month: गिल का प्लेयर ऑफ द मंथ में पांचवां खिताब, रोहित-कोहली कितने पीछे

आईसीसी ने सितंबर के लिए शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। यह उनका पांचवां खिताब है। किसी भी भारतीय पुरुष क्रिकेटर का सबसे बड़ा आंकड़ा है। महिला में शेफाली वर्मा को चुना गया है।

Oct 13, 2026
IPL में चमके वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-A टीम में मिली जगह

IPL में चमके वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-A टीम में मिली जगह

IPL में शानदार प्रदर्शन का इनाम वैभव सूर्यवंशी को मिला है। उन्हें श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंडिया-A टीम में शामिल किया गया है।

May 14, 2026
T20 टीम से बाहर, फिर भी सबसे बड़ा सम्मान… शुभमन गिल बने साल के बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर

T20 टीम से बाहर, फिर भी सबसे बड़ा सम्मान… शुभमन गिल बने साल के बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर

बीसीसीआई नमन् अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल को पॉली उमरीगर अवॉर्ड देकर साल का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया। टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर रहने के बावजूद टेस्ट और वनडे में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हे

Mar 15, 2026
BCCI अवॉर्ड्स: शुभमन गिल बनेंगे क्रिकेटर ऑफ द ईयर, राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट

BCCI अवॉर्ड्स: शुभमन गिल बनेंगे क्रिकेटर ऑफ द ईयर, राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट

BCCI के वार्षिक अवॉर्ड समारोह में शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर और राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।<br/>

Mar 12, 2026
पिता की गंभीर हालत में घर लौटे क्रिकेटर रिंकू सिंह, T20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे मैच पर संशय

पिता की गंभीर हालत में घर लौटे क्रिकेटर रिंकू सिंह, T20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे मैच पर संशय

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रिंकू सिंह पारिवारिक आपात स्थिति में घर लौट आए हैं। पिता आईसीयू में भर्ती है। घर लौटने के चलते जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में खेलना संदिग्ध।

Feb 24, 2026