shubman gill and Shefali verma icc player of month

ICC Player Of The Month: गिल का प्लेयर ऑफ द मंथ में पांचवां खिताब, रोहित-कोहली कितने पीछे

आईसीसी ने सितंबर के लिए शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। यह उनका पांचवां खिताब है। किसी भी भारतीय पुरुष क्रिकेटर का सबसे बड़ा आंकड़ा है। महिला में शेफाली वर्मा को चुना गया है।

By : संजय चतुर्वेदी
ICC Player Of The Month: गिल का प्लेयर ऑफ द मंथ में पांचवां खिताब, रोहित-कोहली कितने पीछे

shubman gill aur shefali win icc award

क्रिकेट। भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड में अपना दबदबा और पक्का कर लिया है। मंगलवार, 13 अक्टूबर को आईसीसी ने सितंबर महीने का यह खिताब उनके नाम किया। यह गिल का पांचवां अवार्ड है। किसी भारतीय पुरुष खिलाड़ी ने इस सम्मान को इतनी बार नहीं जीता। दूसरे नंबर के भारतीयों से वह तीन खिताब आगे निकल चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने अभिषेक शर्मा और जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को पीछे छोड़ा। 

इसके अलावा विमेंस कैटेगरी भारतीय महिला टीम  की ओपनर शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। उन्होंने अपनी ही टीम की साथी खिलाड़ी श्री चरणी और श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू को पछाड़कर इस अवार्ड को अपने नाम किया है। बता दें कि शेफाली वर्मा को दूसरी बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड मिला है। उन्होंने पिछले साल नवंबर में इस पुरस्कार को जीता था।

बुमराह और श्रेयस भी पीछे कोहली को सिर्फ एक बार

लिस्ट में गिल के बाद दो नाम  जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर का नाम है। दोनों को दो बार यह अवार्ड जीत चुके हैं। विराट कोहली का आंकड़ा सिर्फ एक है, जो चौंकाने वाला लगता है। उनके साथ ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भी एक खिताब के साथ सूची में हैं।

2021 से 2026 तक किसने बाजी मारी

साल 2021 की शुरुआत भारतीय खिलाड़ियों के नाम रही। जनवरी में पंत, फरवरी में अश्विन और मार्च में भुवनेश्वर कुमार चुने गए। साल 2022 में फरवरी का अवार्ड श्रेयस अय्यर और अक्टूबर को कोहली को मिला। गिल की एंट्री 2023 में हुई। जब उन्होंने जनवरी और सितंबर में यह खिताब जीता। 2024 में फरवरी में जायसवाल और जून और दिसंबर में बुमराह विजेता बने।

हालांकि साल 2025 गिल के लिए खास रहा। उन्होंने फरवरी और जुलाई में दो बार अवार्ड जीता। उसी साल मार्च में श्रेयस, अगस्त में सिराज और सितंबर में अभिषेक शर्मा को यह सम्मान मिला। 2026 में मार्च का खिताब संजू सैमसन के पास गया और अब सितंबर के लिए गिल को चुना गया है।

तीनों फॉर्मेट में गिल का रिकॉर्ड

शुभमन गिल के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं। अभी वह टेस्ट और वनडे में खेल रहे हैं और दोनों में कप्तान हैं। अब तक 43 टेस्ट, 70 वनडे और 36 टी20 इंटरनेशनल मैच उनके खाते में हैं। टेस्ट की 77 पारियों में उन्होंने 43.47 के एवरेज से 3043 रन बनाए हैं। इनमें 11 शतक और 9 अर्धशतक हैं। सर्वाधिक स्कोर 269 रन है। वनडे में उनका बल्ला और तेज चला है। 69 पारियों में 64.01 की औसत से 3713 रन आए हैं। इनमें 11 शतक और 20 अर्धशतक हैं। वनडे में उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 223 रन है। टी20 अंतरराष्ट्रीय की 36 पारियों में उनके नाम 869 रन हैं। इनमें एक सेंचुरी और तीन फिफ्टी शामिल हैं।

क्या है आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड

पाठकों की जानकारी के लिए बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट कमेटी यानी आईसीसी का एक विशेष पुरस्कार है। इस पुरस्कार का उद्देश्य हर महीने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट यानी टेस्ट, वनडे और टी20 में पुरुष और महिला क्रिकेटर्स के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को सम्मानित करना है। हालांकि इस पुरस्कार की शुरुआत साल 2021 के जनवरी में हुई थी। वहीं, मेंस कैटेगरी में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अवार्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। वहीं, विमेंस कैटेगरी में साउथ अफ्रीका शबनीम इस्माइल को यह अवार्ड मिला था।

कैसे होता है सिलेक्शन

आईसीसी की अवॉर्ड नॉमिनेशन कमेटी हर महीने के आखिर में प्रदर्शन और आंकड़ों के आधार पर 3 मेल और 3 फीमेल खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट करती है। हालांकि विनर का फैसला स्वतंत्र वोटिंग सिस्टम से होता है। इसमें  सीनियर रिपोर्टर, पूर्व खिलाड़ी, कमेंटेटर्स के अलावा हॉल ऑफ फेम के मेंबर्स शामिल होते हैं। बाकी थोड़ा रोल फैंस का होता है। वोटिंग के दूसरे वीक विजेता खिलाड़ियों के नाम घोषित करती है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026